Home » सीसेम सीड्स (Sesame Seeds) को हिंदी में क्या कहते हैं? सीसेम सीड्स फायदे और नुकसान

सीसेम सीड्स (Sesame Seeds) को हिंदी में क्या कहते हैं? सीसेम सीड्स फायदे और नुकसान

by Anjita Yadav

आज के इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि सीसेम सीड्स को हिंदी में क्या कहा जाता है। साथ ही हम आपको Sesame Seeds को खाने के फायदे और नुकसान के बारे में भी बताएंगे।

हो सकता है कि आप इस सीड्स के फायदे और नुकसान के बारे में पहले से ही जानते हो। लेकिन बहुत से लोग इस सीड का नाम हिंदी में जानते होंगे। इसीलिए आइए शुरुआत यही जानने से करते हैं कि सीसेम सीड्स को हिंदी में क्या कहा जाता है। 

सीसेम सीड्स को हिंदी में क्या कहा जाता हैं?

आइए सबसे पहले यही जानते हैं कि सीसेम सीड्स को हिंदी में क्या कहते हैं। दरअसल Sesame Seeds को हिंदी में तिल कहा जाता है।

Sesame-Seeds-kya-hai

अब आप में से बहुत से लोग यह कह सकते हैं कि उनके बारे में तो हम पहले से ही जानते हैं क्योंकि भारत की अधिकतर आबादी बहुत सी चीजों के नाम सिर्फ हिंदी में जानती हैं वह उनके अंग्रेजी नाम को नहीं जानती हैं। 

इसके साथ-साथ आप यहां पर chia seeds in hindi में जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

सीसेम सीड्स को खाने के फायदे – (Benefits of Eating Sesame Seeds In Hindi)

अब जब हम यह जान चुके हैं कि सीसेम सीड्स को हिंदी में क्या कहा जाता है तो अब हम इसके फायदे के बारे में भी जान लेते हैं। 

Sesame-Seeds-ke-fayde

यह भी पढ़ें: Jackfruit in hindi

  • तिल में ऐसे बहुत से गुण मौजूद होते हैं जो की बैक्टीरिया और प्लाक को दूर करने का कार्य करते हैं। यही दो कारण मुंह की बदबू में मुख्य भूमिका निभाते हैं। प्राचीन काल से ही तिल के तेल से कुल्ला किया जाता है जो कि मुंह की बदबू को दूर कर देता है। 
  • तिल में फाइटोस्टेरोल्स नाम का एक खास तरह का कंपाउंड पाया जाता है जो शरीर के बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता है। इतना ही नहीं यह कंपाउंड मनुष्य की इम्युनिटी को बहुत तरीकों के कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है। इसीलिए आप नियमित रूप से तिल का सेवन करते हैं तो आप बहुत प्रकार के कैंसर से बचे रह सकते हैं। 
  • तिल में मौजूद शक्तिशाली तत्व इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं यह शरीर में इंसुलिन को मात्रा को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। तिल में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो की ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करते हैं। यही कारण है कि तिल खाने वाले व्यक्ति को डायबिटीज होने का खतरा कम होता है।

इसके अलावा आप यहां पर fenugreek seeds in hindi में संपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।

सीसेम सीड्स को खाने के नुकसान

Sesame Seeds को हिंदी में क्या कहते है विषय पर लिखे गए इस लेख में अब तक हम तिल खाने के फायदे के बारे में जान चुके हैं। आइए अब हम जानते हैं कि तिल खाने से होने वाले नुकसान कौन-कौन से हैं। 

Sesame-Seeds-ka-nuksan

  • तिल में ऐसे बहुत ज्यादा तत्व पाए जाते हैं जो किसी अन्य दवा के साथ मिलकर रिएक्ट कर सकते हैं। इसीलिए यदि आपका किसी बीमारी का इलाज चल रहा है और आप उसकी दवा ले रहे हैं तो Sesame Seeds का सेवन करने से बचे। 
  • तिल को एक बहुत ही आम खाद्य पदार्थ के रूप में जाना जाता है। साथ ही दिल एक ऐसा आम खाद्य पदार्थ है जो बहुत जल्दी एलर्जी या फिर रिएक्ट करता है। इसीलिए आप यदि जीवन में पहली बार तिल का सेवन करने जा रहे हैं तो पहले डॉक्टर से अवश्य पूछ लें। 
  • यदि आप जरूर से ज्यादा मात्रा में तिल का सेवन कर लेते हैं तो हो सकता है कि आपको उल्टी, मतली और पेट दर्द आदि का सामना करना पड़े। ज्यादा तिल खाने से दस्त भी लग जाते हैं साथ ही पेट से संबंधित बहुत सी बीमारियां भी हो जाती हैं। 

इतना ही नहीं बल्कि आप यहां पर basil seeds in hindi में विभिन्न प्रकार की आवश्यक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

सीसेम सीड्स को किन किन रूपों में इस्तेमाल किया जा सकता हैं? – (In what forms can sesame seeds be used)

आइए अब जानते हैं कि तिल को किन-किन रूपों में खाया जा सकता है या फिर तिल का इस्तेमाल और किस प्रकार से किया जा सकता है। हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इस लेख में हम आपको Sesame Seeds को हिंदी में क्या कहते हैं के अलावा भी और बहुत से प्रश्नों के उत्तर देंगे।

Sesame-Seeds-ka-istemaal

ध्यान दें: Spinach in hindi

  • तिल का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • आप तिल को सलाद पर छिड़ककर भी खा सकते हैं।
  • तिल को रोटी में मिलाकर भी खाया जा सकता है। 
  • आप तिल का इस्तेमाल दूध में उबालकर भी कर सकते हैं।
  • आप चाहे तो एक चम्मच तेल सीधा भी खा सकते हैं।
  • तिल का उपयोग लड्डू बनाने में भी किया जाता है।

आप यहां पर दिए गए महत्वपूर्ण विषयों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आशा करते हैं कि आपको इस लेख के माध्यम से यह पता चल गया होगा कि Sesame Seeds को हिंदी में क्या कहा जाता है। साथ ही आप इन बीजों को खाने के फायदे और नुकसान के बारे में भी जान गए होंगे।

याद रहे यह बीज किसी बीमारी की रोकथाम के लिए अवश्य इस्तेमाल किए जा सकते हैं लेकिन यह किसी भी प्रकार से किसी भी समस्या का हल नहीं है। किसी भी बीमारी का इलाज बिना डॉक्टर की दवा के संभव नहीं होता है। 

You may also like

1 comment

Ravi मई 23, 2024 - 4:19 अपराह्न

Sesame Seeds के बारे में हम जानना चाहते हैं कि किस प्रकार इसका उपयोग करने से मुंह से आने वाली बदबू की समस्या से पूरी की तरह छुटकारा पाया जा सकता है हमें इसके उपयोग की विधि के बारे में जानना है कृपया हमें जानकारी दें ???

Reply

Leave a Comment