Home » खसखस (Poppy Seeds) खाने के फायदे और नुकसान

खसखस (Poppy Seeds) खाने के फायदे और नुकसान

by Deeksha Sinha

यदि आप भी स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न प्रकार की पोषक तत्व खाते हैं तो आप अपनी डाइट में खसखस को भी शामिल कर सकते हैं। जो की एक औषधीय पौधा है और इसके बीच खाएं जाते हैं। यह विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज माना जाता है वैसे तो इसका सेवन दूध के साथ करना चाहिए। लेकिन आप चाहे तो इसे पानी में भिगोकर भी खा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको खसखस खाने के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बताएंगे। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि खसखस को खाली पेट खाने से कौन-कौन से फायदे होते हैं।

खसखस को खाली पेट खाने के फायदे (Benefits of Eating Poppy Seeds on an empty stomach in Hindi)

आइए सबसे पहले यह जानते हैं कि खसखस को खाली पेट खाने से कौन-कौन से फायदे होते हैं। 

खसखस खाने के नुकसान

  • खसखस का सेवन करने से व्यक्ति के शरीर की एनर्जी बढ़ती है। ऐसे व्यक्ति जो बहुत अधिक थकान और कमजोरी का अनुभव करते हैं उन्हें खसखस को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप रात को खसखस को पानी में भिगोकर रख दीजिए। सुबह उठने पर इसका सेवन खाली पेट कीजिए। यह आपको बहुत अधिक एनर्जी प्रदान करेगा। 
  • यदि कोई व्यक्ति सुबह उठकर खाली पेट खसखस का सेवन शुरू कर दे तो इससे उसकी इम्यूनिटी बहुत ज्यादा स्ट्रांग हो जाएगी और उसे बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी मिलेगी। क्योंकि इसके अंदर जिंक, विटामिन ई जैसे बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कि शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करते हैं। 
  • इस बात को तो सभी जानते हैं कि बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर दिल की बीमारी को जन्म देता है। ऐसे में यदि व्यक्ति सुबह उठकर खाली पेट खसखस का सेवन शुरू कर दे तो उसका ब्लड प्रेशर नियंत्रित किया जा सकता है। क्योंकि सुबह के समय में ही बहुत से व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर बहुत अधिक बढ़ जाता है जिससे कि उन्हें दिल का दौर तक पड़ जाता है। 
  • हम ऊपर भी बता चुके है कि खसखस में जिंक और विटामिन ए मौजूद होते हैं। जो की आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें बहुत से एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं जो की आंखो के लिए फायदेमंद होते हैं इसलिए यदि आप सुबह उठकर खाली पेट खसखस खाना शुरू कर दें तो आपकी आंखों की सेहत बहुत अच्छी हो सकती है। 

यह भी पढ़ें:- अमरूद खाने के फायदे और नुकसान

खसखस खाने के सामान्य फायदे (General Benefits of Eating Poppy Seeds in Hindi)

इसका सेवन करने से बहुत से फायदे हो सकते हैं। आइए हम आपको इन्हीं सब फायदों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

खसखस खाने के सामान्य फायदे

  • खसखस में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो की बालों की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं

 इसलिए यदि आप इसका सेवन करते हैं तो आपके बालों में हो रही रूसी से छुटकारा मिल सकता है। 

  • यदि आप खसखस को मिक्सी में पीस कर इसका पेस्ट बना लेते हैं और इसे शरीर पर अप्लाई करते हैं तो यह एक बहुत अच्छे मॉइश्चराइजर के रूप में काम कर सकता हैं जिससे आपकी त्वचा चमकदार और निखरी हुई महसूस होगी। 
  • यदि आप खसखस के बीजों से स्क्रब करना शुरू कर दे तो इससे आपकी त्वचा चमकने लगेगी।
  • खसखस में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कि मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसीलिए इसका उपयोग मधुमेह के रोगियों द्वारा किया जा सकता है। खासकर की टाइप टू डायबिटीज के लोग इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • खसखस थायराइड वाले मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि इसमें सेलेनियम पाया जाता है जो थायराइड की मरीज के लिए फायदेमंद होता है।
  • खसखस को लोग एक दर्द निवारक के रूप में भी जानते हैं। इसलिए यदि आपके शरीर के किसी हिस्से में दर्द है या फिर आपको जोड़ों में दर्द है तो आप खसखस का सेवन कर सकते हैं। 
  • कब्ज की समस्या से पीड़ित व्यक्ति की खसखस का सेवन कर सकता है क्योंकि यह उनके लिए भी फायदेमंद साबित होता है।

खसखस खाने के नुकसान (Disadvantages of eating Poppy Seeds in Hindi)

हम पहले ही बता चुके हैं कि जहां खसखस को खाने से बहुत से फायदे होते हैं तो इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए इसके कुछ नुकसानों के बारे में नीचे जान लेते हैं। 

  • इसका सेवन एलर्जी को जन्म दे सकता है।
  • इसका सेवन करने से बहुत अधिक सुस्ती महसूस होती है।
  • इसका सेवन करने से मतली भी महसूस होती है।
  • यदि इसका बहुत अधिक मात्रा में सेवन कर लिया जाए तो यह कब्ज की समस्या को कम करने की बजाय उसे बढ़ा भी सकता है।

इसके साथ आप यहां पर इन सभी विषयों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां का अध्ययन कर सकते हैं।

निष्कर्ष – (Conclusion)

हमने इस लेख में आपको यह बताया कि पॉपी सीड्स को हिंदी में क्या कहते हैं। हमने आपको यह भी बताया कि खसखस को सुबह उठकर खाली पेट खाने से क्या फायदा होता है। साथ ही हमने आपको खसखस के उपयोग और नुकसान दोनों के बारे में बताया है। लेकिन हम आपको यह सलाह देते हैं कि किसी भी चीज का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।

You may also like

2 comments

Rani मार्च 4, 2024 - 6:55 अपराह्न

खसखस (poppy) को खाली पेट खाने के फायदे के बारे में यहां पर बहुत ही प्रभावशाली जानकारियां दी गई हैं इसको खाने से शरीर में अनेकों प्रकार के फायदे होते हैं हम जानना चाहते हैं कि यह बाजार में हमें किस मूल्य पर प्राप्त होगा ??

Reply
Jivika अप्रैल 30, 2024 - 3:34 अपराह्न

खसखस खाने के बारे में हमने यहां पर विभिन्न प्रकार की आवश्यक जानकारी हासिल किए हैं खसखस खाने से शरीर के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग किया जा सकता है हम जानना चाहते हैं कि खसखस को बाजार में किस नाम से जाना जाता है क्या बाजार में इसे खसखस के नाम से ही खरीदा जाता है या इसका कोई अन्य नाम भी है ?

Reply

Leave a Comment