Home » बेसिल सीड्स (Basil Seeds) क्या है? इन्हें खाने के फायदे और नुकसान व संपूर्ण जानकारी

बेसिल सीड्स (Basil Seeds) क्या है? इन्हें खाने के फायदे और नुकसान व संपूर्ण जानकारी

by Ajay Sheokand
1 comment
Basil-Seeds-kya-hota-ha-janiye-isse-judi-jankari

लोग किसी भी पेड़ पौधे के फूल और फल के साथ ही उसकी पत्तियों का भी भरपूर इस्तेमाल करते है। दरअसल कई पेड़ पौधे ऐसे होते हैं जिनके हर भाग को इस्तेमाल किया जा सकता हैं। ऐसा ही एक पौधा होता है बेसिल का।

यह बहुत ही लाभकारी पौधा साबित होता है क्योंकि इसके हर भाग को इस्तेमाल किया जा सकता हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बेसिल सीड्स को हिंदी में क्या कहते है और इन्हें खाने से कौनसे फायदे और नुकसान होते हैं। तो आइए शुरूआत करते हैं आज के इस लेख की।

बेसिल सीड्स को हिंदी में क्या कहते हैं? – (What Are Basil Seeds Called in Hindi)

बहुत से लोग इन बीजों के बारे में अवश्य जानते होगे। लेकिन हो सकता है कि वह Basil Seeds को इसके हिंदी नाम से जानते हो। इसीलिए आइए सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि बेसिल सीड्स को हिंदी में क्या कहा जाता है।

Basil-Seeds-ko-hindi-me-kya-kehte-hai

Basil Seeds को हिंदी में तुलसी का बीज कहा जाता है और तुलसी के फायदे से आप सभी वाकिफ होंगे। तुलसी के बीज के फायदों के बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।

इसके आलावा आप यहाँ पर chia seeds in hindi में विभिन्न प्रकार की आवश्यक जानकारियां हासिल कर सकते है

बेसिल सीड्स के फायदे – (Benefits of Basil Seeds In Hindi)

आइए आगे बढ़ने से पहले बेसिल सीड्स से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते है। Basil Seeds के बारे में आप यहां पर विस्तार पूर्वक जानकारियां हासिल कर सकते हैं जिनका वर्णन इस प्रकार किया गया है।

Basil-Seeds-ke-fayde

यह भी पढ़ें: Figs in hindi

  • सर्दी खांसी में फायदेमंद: आप में से बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्हें मौसम बदलते ही सर्दी जुकाम खांसी पकड़ लेता होगा। यदि ऐसे लोगों के द्वारा तुलसी के बीजों का सेवन किया जाए तो इससे उन्हें काफी राहत मिल सकती है। 
  • वजन घटाएं: तुलसी के बीजों में भरपूर मात्रा में कैलोरी पाया जाता है और यह बीज भारी होते हैं। इसीलिए यदि आप इनका सेवन एक बार करेंगे तो यह आपके पेट को काफी समय तक भरा रखेंगे। जिससे कि आपको भूख कम लगेगी और आप खाना खाएंगे और आपका वजन खुद ही कम होना शुरू हो जाएगा। 
  • बालों के लिए फायदेमंद: तुलसी के बीज में सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसीलिए इन्हें खाने से आपके बाल झड़ने और टूटने कम हो सकते हैं। आप चाहे तो बालों में तुलसी के बीज का पेस्ट तेल में मिलाकर भी लगा सकते हैं इससे भी आपके बाल झड़ना कम हो जाएंगे। इसे बनाने के लिए आपको आंवले और तुलसी के बीजों के चूरन का इस्तेमाल करना है और इन्हें नारियल के तेल में मिलाकर बालों में लगाना है। 
  • स्किन के लिए भी फायदेमंद: तुलसी के बीजों को त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट और फ्लेवोनॉयड्स अच्छी मात्रा में पाएं जाते है। यह दोनों ही तत्व त्वचा को अच्छा कर देते है। इसीलिए यदि आप इनका पेस्ट त्वचा पर लगाते है तो आपको काफी फायदा महसूस होगा। यह स्किन के इन्फेक्शन को भी कम करता है।
  • शरीर की गर्मी करें कम: कुछ व्यक्तियों को शरीर की गर्मी होने की वजह से उन्हें बहुत ज्यादा पिंपल्स और रिंकल्स होने लगते हैं। इसके अलावा कुछ व्यक्तियों के शरीर में गर्मी होती है तो इससे उनके मुंह में भी छाले होने लगते हैं । यदि ऐसे व्यक्ति इन बीजों का सेवन करते हैं तो यह व्यक्ति के शरीर की गर्मी को कम कर देते हैं। 
  • डायबिटीज में लाभकारी: इन चीजों का सेवन करने से व्यक्ति के शरीर की ब्लड शुगर लेवल कम हो जाती है। यदि आप टाइप टू डायबिटीज से जूझ रहे हैं तो आप इन बीजों का सेवन करना शुरू कर दें।

इतना ही नहीं बल्कि आप यहाँ पर fenugreek in hindi में विशेष प्रकार की आवशयक जानकारियां हासिल कर सकते है

तुलसी के बीज के नुकसान – (Disadvantages of Basil Seeds In Hindi)

अब जब हम यह जान चुके हैं कि तुलसी के बीज के कौन-कौन से फायदे होते हैं तो आइए अब Basil Seeds से होने वाले कुछ नुकसान के बारे में भी जान लेते हैं। 

Basil-Seeds-ke-nuksan

ध्यान दें: Sweet potato in hindi

  • इन बीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि जरूरत से ज्यादा मात्रा में इन बीजों का सेवन करने से यह इम्यूनिटी को खराब कर सकते हैं। 
  • कुछ लोग जब इन बीजों का इस्तेमाल अपनी सब्जी में करते हैं तो वह सब्जी को बहुत अधिक तीखा बना देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि जब हम इन बीजों का इस्तेमाल सब्जी में करते हैं और सब्जी को तीखा करते हैं तो इनके सभी जरूरी पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं। 
  • गर्भवती महिला को यह सलाह दी जाती है कि वह इन बीजों का सेवन न करें क्योंकि इन बीजों का सेवन करने से एस्ट्रोजन नामक हार्मोन स्तर काफी कम हो जाता है। जो गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा नहीं माना जाता हैं।

आप यहां पर दिए गए इन सभी विषयों के बारे में उच्चतम स्तर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष – (Conclusion)

हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख से आपको बेसिल सीड्स के बारे में काफी जानकारी मिली होगी। आप यह जान पाएं होंगे कि बेसिल सीड्स को हिंदी में क्या कहते है। इन्हें खाने के फायदे और नुकसान के बारे में भी आप जान गए होंगे।

लेकिन बेसिल सीड्स को किसी भी रोग को खत्म करने की औषधि न माना जाएं। क्योंकि सही इलाज दवा के माध्यम से ही संभव है जो आपको डॉक्टर बता सकते है।

You may also like

1 comment

Neha May 14, 2024 - 12:13 pm

वजन घटाने के लिए तुलसी के बीज का उपयोग किस समय करना सबसे उचित होगा और साथ ही या मैं यह भी जानकारी दें कि इसका निरंतर इस्तेमाल करने से कितने समय में कितना वजन कम किया जा सकता है ??

Reply

Leave a Comment