Home » नपुंसकता का इलाज: इन आयुर्वेदिक उपचारों से पाएं नपुंसकता से छुटकारा

नपुंसकता का इलाज: इन आयुर्वेदिक उपचारों से पाएं नपुंसकता से छुटकारा

by Anjita Yadav

हो सकता है कि आप में से बहुत से लोग इरेक्टाइल डिसइन्फेक्शन यानी की नपुंसकता की परेशानी से जूझ रहे हो लेकिन वह लोक लज्जा के कारण यह बात सामने ना ला पा रहे हो। 

लेकिन इसका सीधा असर स्त्री और पुरुष की रिलेशनशिप पर भी पड़ता है क्योंकि जिस व्यक्ति को इरेक्टाइल डिसइन्फेक्शन की परेशानी होती है वह अपनी महिला पार्टनर को ठीक से सेटिस्फाई नहीं कर पाता है।

इसीलिए आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपचारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका उपयोग कर आप नपुंसकता से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। 

नपुंसकता दूर करने का आयुर्वेदिक उपचार 

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि इस लेख में हम सिर्फ आयुर्वेदिक उपचारों के बारे में बात करेंगे। 

napunsakta door karne ka ayurvedic upchaar

  • अश्वगंधा होगा फायदेमंद: आयुर्वेदिक उपचारों में यदि बात अश्वगंधा की हो तो इसका कोई जवाब नहीं है अश्वगंधा एक नहीं बल्कि बहुत सी परेशानियों से निजात दिला देता है। नपुंसकता की शिकायत आमतौर पर स्ट्रेस लेने से होती है और अश्वगंधा स्ट्रेस कम करने का कार्य करता है। अश्वगंधा में कुछ ऐसे गुण भी मौजूद होते हैं जो आपके गुप्तांगो में ब्लड फ्लो को तेज कर देते हैं जिससे कि आपकी सेक्स करने की इच्छा बढ़ जाती है। 
  • कौंच कौंच: यह मनुष्य की कामोत्तेजना को बढ़ाने का कार्य करता है। इसमें कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो मनुष्य के शरीर में टेस्टोरेन को बढ़ा देते हैं और इस बात को तो सभी जानते हैं कि टेस्टोरेन सेक्सुअल डिजायर्स को बढ़ावा देता है। अश्वगंधा की भांति है यह भी स्ट्रेस  को कम कर देता है जिससे कि व्यक्ति की सेक्स करने की डिजायर बढ़ जाती है।

इसके साथ ही आप यहाँ पर धातु रोग की आयुर्वेदिक दवा के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है

इरेक्टाइल डिसइन्फेक्शन से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक तरीके

  • शतावरी: शतावरी के फायदे के बारे में तो पुरुषों को बहुत अच्छे से पता होता है। यह पुरुषों को इरेक्टाइल डिसइन्फेक्शन के साथ ही इनफर्टिलिटी की समस्या से भी निजात दिला देता है। शतावरी का नियमित सेवन करने से स्पर्म की गुणवत्ता और स्पर्म काउंट दोनों बढ़ जाते हैं। साथ ही यदि इसका सेवन नियमित रूप से किया जाए तो यह इरेक्शन को बेहतर बना देगा।
  • शिलाजीत करें इस्तेमाल: जो व्यक्ति शिलाजीत का सेवन करता है उसकी सेक्स करने की क्षमता के साथ ही लिबिडों भी बढ़ जाता है। शिलाजीत को कामसूत्र में विशेष स्थान मिला हुआ है यह हिमालय में पाया जाता है। 

इसके साथ ही आप यहाँ पर ढीलापन दूर करने की दवा आयुर्वेदिक के बारे में आवशयक जानकारी प्राप्त कर सकते है

नपुंसकता का बेहतरीन आयुर्वेदिक उपचार

  • सफेद मूसली इस्तेमाल करें: यह दो कार्य करती है यह पुरुष की इरेक्टाइल डिसइन्फेक्शन की समस्या का अंत तो कर ही देती है साथ ही यह उसकी सेक्स करने की क्षमता और समय दोनों को बढ़ा देती है। यही कारण है कि इस दिव्य औषधि के रूप में जाना जाता है। इसमें कुछ ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो पुरुषों की थकान और कमजोरी को भी दूर कर देते हैं।
  • गोखरू: जिन लोगों को आयुर्वेद का थोड़ा भी ज्ञान है वह गोखरू को तो अवश्य जानते होंगे। गोखरू पुरुषों के भीतर एक ऐसे हार्मोन को एक्टिव कर देता है जो उनकी सेक्स उत्तेजना और सेक्स क्षमता के साथ ही सेक्स डिजायर को भी बढ़ा देता है। यह पुरुषों में शुक्राणु की स्थिति को भी बढ़ा देता है यह उनकी गुणवत्ता में सुधार करता है।

यह भी पढ़ें: नाईट फॉल क्यों होता है

नपुंसकता दूर करने के घरेलू उपचार

अब तक हम आपको बहुत से आयुर्वेदिक उपचार बता चुके हैं अब हम आपको कुछ घरेलू उपचारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से इरेक्टाइल डिसइन्फेक्शन की समस्या को ठीक किया जा सकता है।

napunsakta door karne ka gharelu upaay

आप में से अधिकतर लोग बादाम का इस्तेमाल करते होंगे लेकिन इस बात को बहुत कम लोग जानते होंगे कि बादाम का इस्तेमाल शुरुआत से ही लोग सेक्स उत्तेजना को बढ़ाने के लिए करते आए हैं। 

क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है और विटामिन ई मनुष्य की सेक्स करने की उत्तेजना को बढ़ाने के लिए ही जाना जाता है। 

डॉक्टर अक्सर मनुष्य को अनार खाने की सलाह देते हैं अनार खाने से व्यक्ति का खून तो बढ़ता ही है लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि इसका इस्तेमाल नपुंसकता को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है आइए हम आपको बताते हैं कि यह किस प्रकार नपुंसकता को दूर करने में व्यक्ति की मदद करता है। 

यह व्यक्ति के तनाव को कम कर देता है साथ ही रक्त परिसंचरण में भी मदद करता है यह दोनों ही चीज सेक्स की डिजायर को बढ़ाने के लिए जरूरी होती है। यदि आपको अनार का ताजा जूस नहीं मिल रहा है तो आप अनार के बने हुए सप्लीमेंट्स इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन यहां हम आपको यह सलाह देना चाहेंगे कि अनार के किसी भी सप्लीमेंट को इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में डॉक्टर से अवश्य पूछे।

गाजर के इस्तेमाल से भी इस समस्या से राहत पाए जा सकती है। गाजर को एक बहुत ही अच्छे काम उत्तेजना बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ के रूप में जाना जाता है। इसके लिए आपको गाजर के साथ अजवाइन की डंठल आदि मिलाकर इसका सेवन दूध के साथ करना होगा तब आपको जल्दी ही असर दिखना शुरू हो जाएगा। 

आप यहाँ पर दिए गए इन् सभी विषयों के बारे में विस्तार से जान सकते है। 

निष्कर्ष – (Conclusion)

हमने इस लेख में आपको इरेक्टाइल डिसइन्फेक्शन यानी की नपुंसकता से लड़ने के जो भी आयुर्वेदिक उपचार बताएं वह सभी लोग मान्यताओं पर आधारित है।

इस लेख को हमने बहुत से स्रोतों से जानकारी इकट्ठा करने के बाद लिखा है इसीलिए इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी कि हम चिकित्सीय पुष्टि नहीं करते हैं किसी भी प्रकार की समस्या के इलाज के लिए डॉक्टर से सलाह अवश्य करें।

You may also like

1 comment

Vikram जून 18, 2024 - 1:29 अपराह्न

नपुंसकता की समस्या आजकल बहुत ही ज्यादा बढ़ने लगी है नपुंसकता की समस्या से निजात पाने के लिए बहुत से घरेलू उपाय भी हैं जिनका उपयोग करके नपुंसकता के समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है लेकिन घरेलू उपाय की सहायता से काफी ज्यादा समय लगता है छुटकारा पाने के लिए इन सभी समस्याओं से हम जानना चाहते हैं कि क्या इसका कोई ऐसा इलाज है जिससे कि तुरंत प्रभाव से नपुंसकता की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके ??

Reply

Leave a Comment