Home » रोजाना एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी होता है? व्यायाम के लाभ

रोजाना एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी होता है? व्यायाम के लाभ

by Anjita Yadav

आपने अक्सर डॉक्टर और लोगों को यह कहते हुए सुना है की प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना एक्सरसाइज करनी ही चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह ऐसा क्यों कहते हैं एक्सरसाइज को इतना जरूरी क्यों बताया गया है।

कुछ लोगों का कहना है कि इससे बहुत बीमारी ठीक होती है लेकिन आज हम आपको आपके इस प्रश्न का उत्तर विस्तार से देंगे कि एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी है। साथ ही हम आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में भी बताएंगे। 

एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी है?

एक्सरसाइज करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है क्योंकि इससे व्यक्ति लंबी उम्र भी जीता है साथ ही वह ऊर्जावान भी बना रहता है। इसके साथ में व्यक्ति एक्सरसाइज करने के बाद काफी अच्छा भी महसूस करता है।

Exercise Karna kyu jaroori hai

यही कारण है कि आपको रोजाना एक्सरसाइज अवश्य करनी चाहिए। कुछ ही दिनों में आपको एक्सरसाइज के फायदे देखने को मिल जाएंगे आप शारीरिक गतिविधियों को बहुत तेजी से करने लगेंगे। 

एक्सरसाइज करने से क्या फायदा होता है?

अब जब यह जान चुके है तो एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी है तो यह भी जान लीजिए कि आखिर एक्सरसाइज को करने से कौन से फायदे होते हैं।

Exercise Karne Se Kya Fayda Hota Hai

यह बात देखी गई है कि जब व्यक्ति एक्सरसाइज करता है तो वह बहुत ही सकारात्मक सोचने लगता हैं। क्योंकि एक्सरसाइज करने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ ही मानसिक स्वास्थ्य की अच्छा हो जाता है।

क्योंकि जब व्यक्ति एक्सरसाइज करता है तो उसका दिमाग डिटॉक्स होना शुरू हो जाता है और उसकी सकारात्मक सोच बढ़ने लगती है। इतना ही नहीं एक्सरसाइज करने से आपकी सोचने समझने की शक्ति के साथ ही याददाश्त में भी बढ़ोतरी होती हैं।

यही कारण है कि एक्सरसाइज को मेंटली और फिजिकली दोनों तरह से फिट रखने के लिए जाना जाता है। बहुत से व्यक्ति ऐसे होते हैं जिन्हें नींद न आने की बीमारी होती है इसे अनिद्रा भी कहा जाता है और इस बीमारी से लड़ने के लिए वह बहुत सी दवाइयां का इस्तेमाल भी करते हैं।

लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं हो पाता ऐसे व्यक्ति को यह सलाह दी जाती है कि वह रेगुलर रूप से एक्सरसाइज करना शुरू कर दे। जो व्यक्ति रेगुलर रूप से एक्सरसाइज करते हैं उसे अच्छी और गहरी नींद आती है और उसे काफी रिलीफ का एहसास होता है।

इन सबके अलावा भी एक्सरसाइज करने की बहुत ज्यादा फायदे होते हैं और प्रत्येक मनुष्य को दिन में आधा घंटा एक्सरसाइज तो करनी ही चाहिए फिर चाहे वह कितना ही बिजी क्यों न हो।

  • मेंटल स्ट्रेस के लिए भी एक्सरसाइज को बहुत जरूरी बताया गया है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति रोजाना 30 मिनट व्यायाम करते हैं या फिर 30 मिनट टहलता है तो इससे उसे काफी अच्छा महसूस होगा। क्योंकि जब व्यक्ति फिजिकल एक्टिविटी करता है तो उसे तुरंत ही रिलैक्स महसूस होता है। साथ ही उसकी बेचैनी भी कम होने लगती है और उसे अपार खुशी का एहसास होता है। कम शब्दों में बात की जाए तो एक्सरसाइज को मूड बेहतर करने का एक जरिया माना गया है।
  • जो व्यक्ति अपने मोटापे से बहुत ज्यादा परेशान है उसे रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए क्योंकि रोजाना एक्सरसाइज करने से व्यक्ति का वजन नहीं बढ़ता है और व्यक्ति का वजन नियंत्रण में रहता है। क्योंकि जब व्यक्ति फिजिकल एक्सरसाइज करता है तो उसकी कैलोरी बर्न होनी शुरू हो जाती है और ज्यादा कैलोरी वजन बढ़ाने के लिए जानी जाती है। इसलिए मोटे व्यक्ति को हल्की-फुल्की एक्सरसाइज रोज आधे घंटे अवश्य करनी चाहिए। जिससे कि उसे कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

एक्सरसाइज करने के फायदे

बहुत सी रिसर्च में भी यह बात सामने आ चुकी हैं की एक्सरसाइज करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। साथ ही डॉक्टर भी हमेशा ही एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं जो व्यक्ति रोजाना एक्सरसाइज करते हैं वह उन व्यक्तियों की अपेक्षा ज्यादा स्वस्थ रहते हैं जो कि रोजाना एक्सरसाइज नहीं करते हैं।

  • यह देखा गया है कि जिस व्यक्ति को दिल की बीमारी होती है यदि वह रोजाना एक्सरसाइज करता है तो उसे हार्ट अटैक का खतरा कम बना रहता है और धीरे-धीरे वह स्वस्थ होने लगता है। 
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या वाले मरीजों को भी एक्सरसाइज अवश्य करनी चाहिए। इससे उनका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहेगा और ऐसे व्यक्ति जो भविष्य में भी कभी भी हाई ब्लड प्रेशर के मरीज नहीं बनना चाहते शुरुआत से ही एक्सरसाइज करना शुरू कर दे।
  • एक्सरसाइज करने से व्यक्ति का कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रण में रहता है इसीलिए कोलेस्ट्रॉल के मरीजों का एक्सरसाइज अवश्य करनी चाहिए।

मनुष्य के लिए एक्सरसाइज क्यों जरूरी है?

एक्सरसाइज करने के बहुत से फायदे होते हैं आज तक ऐसे बहुत कम व्यक्ति मिले हैं जिन्होंने आपको यह बताया होगा की एक्सरसाइज करने के कुछ नुकसान होते हैं। हालांकि कौन सी एक्सरसाइज किसे करनी है यह बात ध्यान देने योग्य है। 

Vyakti ke liye exercise kyu jaroori hai

  • आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण प्रत्येक व्यक्ति थकान महसूस करता है। ऐसे में यदि व्यक्ति रोजाना थोड़ी-थोड़ी और हल्की एक्सरसाइज करता है तो उसे थकान से भी छुटकारा मिल सकता है। क्योंकि एक्सरसाइज करने से आपको ताकत तो मिलती ही है साथ ही आपकी मांसपेशियां भी मजबूत हो जाती है। जो आपको थकान का एहसास नहीं होने देती। अगर कम शब्दों में बात की जाए तो एक्सरसाइज करने से मनुष्य की एनर्जी बूस्ट हो जाती है।
  • एक्सरसाइज आपके तनाव को दूर करने में भी मदद करती है यदि आपको ऑफिस का बहुत ज्यादा काम है या फिर पढ़ाई का बहुत ज्यादा काम है या फिर घर के काम का तनाव है या आपके परिवार में कोई ऐसी समस्या चल रही है जो कि आपको बहुत ज्यादा तनाव का एहसास करा रही है तो आपको एक्सरसाइज कर लेना चाहिए। यदि आप रोज आधा घंटा वर्कआउट करते हैं तो आपको एक्सरसाइज के माध्यम से छुटकारा मिल सकता है। जैसे ही आप वॉक करेंगे आपको काफी अच्छा महसूस होने लगेगा।

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से हमने आपको यह बताने का प्रयास किया है कि एक्सरसाइज करना क्यों जरूरी है लेकिन यहां पर हम आपको यह बात बहुत अच्छे से स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि एक्सरसाइज करना मनुष्य के शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।

लेकिन सभी एक्सरसाइज सभी मनुष्य के लिए नहीं बनी होती है। मनुष्य को अपनी हाइट और वजन को देखते हुए एक्सरसाइज का चुनाव करना चाहिए क्योंकि यदि वह अपनी हाइट और वजन के विपरीत जाकर कोई एक्सरसाइज करता है तो हो सकता है कि उसे चोट आदि का खतरा भी बन जाए।

You may also like

Leave a Comment