Home » कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय

कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय

by Anjita Yadav

बदलते लाइफस्टाइल ने लोगों को इतना परेशान कर दिया है कि उन्हें आए दिन कोई ना कोई समस्या होती रहती है। ऐसी ही एक समस्या है पेट से जुड़ी हुई। किसी व्यक्ति को डायरिया की समस्या हो जाती है तो किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या हो जाती है।

आज के इस लेख में हम आपको कब्ज से छुटकारा पाने के कुछ बेहतरीन और सुरक्षित उपाय के बारे में बताने का प्रयास करेंगे।

कब्ज दूर करने की सुरक्षित उपाय

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि हम आपको बहुत ही सुरक्षित उपाय के बारे में बताने की कोशिश करेंगे। जिनसे आपको कोई साइड इफेक्ट भी ना देखने को मिले। लेकिन फिर भी हम आपको यह सलाह देंगे कि हम जो भी उपाय बताएं उनका इस्तेमाल ठीक प्रकार से सच समझने के बाद ही करें। 

kabj door karne ka surakshit upaay

  • मुनक्का का सेवन कब्ज में बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां यदि आप रात को 8 से 10 ग्राम मुनक्का पानी में भिगोकर रख देते हैं और फिर सुबह को मुनक्का का बीज निकाल कर इसे दूध में उबालकर खा लीजिए या फिर पी लीजिए। आपको निश्चित रूप से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
  • बहुत ही आसानी से मिल जाने वाला फल बेल भी कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए जाना जाता है। आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस आधा कप बेल के गुदे का लेकर इसमें एक चम्मच गुड को मिलाकर रात्रि भोजन से पहले इसका सेवन करना है। आपको सुबह उठकर मल त्याग करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा आप बेल के शरबत का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

कब्ज को दूर करने के घरेलू उपाय

कब्ज की समस्या एक बहुत ही खतरनाक समस्या है क्योंकि कई मामलों में यह लोगों को बहुत ज्यादा बढ़ जाती है जिससे कि उन्हें पेट दर्द तक का सामना करना पड़ता है। 

  • अरंडी का तेल भी कब्ज से छुटकारा दिलाने के लिए जाना जाता है। आपको कुछ भी नहीं करना है रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में अरंडी के तेल की एक से दो चम्मच मिलाकर पी लीजिए सुबह उठकर आपको बेहतरीन फायदा देखने को मिलेगा। 
  • मुलेठी भी कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला सकती है। आपको मुलेठी का चूर्ण और गुड़ का इस्तेमाल पानी में मिलाकर करना है। आपको यह दोनों ही पदार्थ एक-एक चम्मच एक गिलास पानी में मिलाकर पी लेने हैं। यह आपकी कब्ज की समस्या को ठीक कर देगी। 

कब्ज को खत्म कर देंगे यह तरीके

आज के समय में कब्ज होना बहुत ही सी आम सी बात है। क्योंकि मनुष्य ऐसे खाद्य पदार्थ खाता है जो की ठीक से नहीं पच पाते और वह कब्ज की समस्या को पैदा कर देते हैं। 

Kabj ko khatam kar denge ye tareeke

  • यदि आप वास्तव में कब्ज की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान है तो सौंफ का इस्तेमाल आपको इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा दिला सकता हैं। जी हां आपको रात को सोने से पहले एक चम्मच सौंफ को भूनकर उसे पानी के साथ पी लेना है। क्योंकि सौंफ में ऐसे बहुत से तत्व पाए जाते हैं जो की पाचन की क्रिया को मजबूत कर देते हैं और आपके भीतर गैस्ट्रिक एंजाइम को भी बढ़ा देते हैं। 
  • यदि आप कोई परमानेंट सॉल्यूशन चाह रहे हैं तो आपको अजवाइन और जीरे को धीमी आंच पर भूल लेना है। इसके बाद इसे पीस कर इसमें समान मात्रा में काला नमक मिलाकर आप इसे स्टोर कर रख सकते हैं और आपको यह रोजाना आधा-आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ लेना है। 

कब्ज दूर करने के घरेलू तरीके

ऊपर दिए गए तरीके अधिकतर मामलों में कारगर साबित होते हैं लेकिन यदि आपको उनसे राहत नहीं मिल रही है तो नीचे कुछ और तरीके हम आपको बताएंगे। 

  • चने का उपयोग कब्ज की समस्या के लिए बहुत ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप या तो चनों को भिगोकर खा सकते हैं या फिर उबालकर भी खा सकते हैं। यदि आप चने में जीरा या फिर सोंठ के पाउडर को पीसकर इस्तेमाल करते हैं तो और ज्यादा फायदा देखने को मिल सकता है। 
  • बहुत से मामलों में पके हुए केले के साथ दूध को पीना भी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इनमें फाइबर पाया जाता है जो की कब्ज की समस्या को दूर कर देता है।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको कब्ज से छुटकारा पाने के बहुत से उपाय बताएं हैं। आशा करते हैं कि आप को यह तरीके पसंद आएंगे और आप इनका लाभ उठाएंगे। लेकिन इन तरीकों किसी भी प्रकार की चिकित्सीय से सलाह न माना जाए।

यदि आपको इस लेख से संबंधित कुछ सुझाव देने हैं तो आप हमें कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं। यहां पर हमने आपको जो भी तरीके बताएं है वह सभी सुरक्षित है।

You may also like

Leave a Comment