Home » ग्रेड 2 फैटी लीवर से संबंधित जानकारी: इसके लक्षण जोखिम और कारण

ग्रेड 2 फैटी लीवर से संबंधित जानकारी: इसके लक्षण जोखिम और कारण

by Dev Pawar

कुछ लोग अपने मोटापे को लेकर परेशान है तो कुछ लोग पतलेपन को लेकर परेशान है। लेकिन मोटापे से लोग इसलिए भी परेशान रहते हैं क्योंकि उन्हें और अन्य कई तरह की बीमारियां भी घेर लेती है। ऐसी ही एक समस्या है ग्रेट 2 फैटी लीवर। जो आमतौर पर मोटे लोगों में ही देखी गई है। आइए हम आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास करें। हम आपको बताएंगे कि ग्रेड 2 फैटी लीवर के लक्षण, जोखिम और कारण क्या-क्या है?

क्या है ग्रेड 2 फैटी लीवर ?

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लीवर का सुचारू रूप से कार्य करना बहुत ज्यादा आवश्यक होता है। क्योंकि लीवर ही हमारे शरीर का वह अंग है जो हमारे खाने को ठीक से पचाने में हमारी मदद करता है। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति का लीवर खराब होता है तो वह तो बहुत जल्दी मोटा हो जाता है या फिर बहुत अधिक पतला।

ध्यान दे : जोड़ों में दर्द क्यों होता है? जानिए कैसे पायें जोड़ों के दर्द से आराम

बात यदि ग्रेड 2 फैटी लीवर की हो तो बता दे कि जब व्यक्ति बहुत ज्यादा शराब का सेवन करने लगता है तो हमारा लीवर भी उसे नहीं झेल पाता। जिससे कि हमारे लीवर के बाहर वसा की परत जमने लगती है। जब यह बहुत ज्यादा हो जाती है तो यह ग्रेड 1 लीवर बन जाता है।

grade 2 fetty livar ki jankari

लेकिन जब यह ठीक नहीं होती तो हम ग्रेड 2 फैटी लीवर की ओर अग्रसर होने लगते हैं जिसमें वसा लीवर के अंदर भी जमने लगता है। यह वसा की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।

ग्रेट 2 फैटी लीवर के लक्षण क्या है?

वैसे हम आपको भी शुरुआत में ही यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि ग्रेड 2 फैटी लीवर की कुछ लक्षण नहीं होते हैं। आपको यह जांच करवाने के बाद ही पता चलता है। लेकिन मनुष्य के शरीर में सामान्य बदलाव या फिर उसकी दिनचर्या में सामान्य बदलाव देखने को आपको अवश्य मिल सकते हैं।

* यदि व्यक्ति को अचानक से भूख लगना बहुत ज्यादा कम हो जाए तो

grade 2 fetty livar ke lakshan

* यदि आपको अपने उदर के ऊपरी हिस्से के दाहिने भाग में बहुत ज्यादा दर्द महसूस होता है तो।

* यदि किसी व्यक्ति को यह होता है तो उसका वजन अचानक से कम होने लगता है

जानिए : माइग्रेन क्यों होता है? जानिए माइग्रेन का आयुर्वेदिक इलाज

* ग्रेट 2 फैटी लिवर वाले व्यक्ति को बार-बार उल्टियां भी होती है

* व्यक्ति की आंख का सफेद वाला भाग पीलेपन की ओर अग्रसर होने लगता है वह पीला पीला दिखने लगता है।

* इस समस्या से जूझ व्यक्ति का पैर और पेट फूलना बहुत आम सी बात है

* जो भी व्यक्ति इस समस्या का शिकार होता है उसको हमेशा थकान और कमजोरी का एहसास होता रहता है।

ग्रेड 2 फैटी लिवर क्यों होता है?

कोई भी बीमारी बिना किसी कारण के नहीं नहीं होती है। हालांकि अधिकतर बीमारियों में हमारी बदलती दिनचर्या और हमारे खराब लाइफस्टाइल का बहुत बड़ा रोल होता है।

grade 2 fetty livar ko katam karne ke liye kya kre

* यदि किसी व्यक्ति को टाइप 2 मधुमेह है और वह मधुमेह के इलाज के लिए इंसुलिन का इस्तेमाल कर रहा है तो हो सकता है कि उसे ग्रेड 2 फैटी लीवर की समस्या हो जाए।

यह भी पढ़े: शरीर में बढ़ गई है शुगर की मात्रा? अपनाएं यह घरेलू उपाय

* यह बीमारी बहुत ज्यादा मोटे लोगों को भी हो सकती है जिनका वजन तेजी से बढ़ रहा होता है या जिनका वजन उनकी उम्र के हिसाब से ज्यादा होता है उन्हें भी यह बीमारी आसानी से हो जाती है।

* जेनेटिक्स भी यह बीमारी हो सकती है जी हां यदि यह आपके पिताजी को है तो हो सकता है यह आपके भीतर भी आ जाए।

ग्रेड 2 फैटी लीवर का इलाज क्या है?

ग्रेड 2 फैटी लीवर का इलाज भी संभव है और इसे आप अपनी सामान्य से दिनचर्या में बदलाव लाकर भी ठीक कर सकते हैं। इसके बारे में सकारात्मक पहलू यही है कि यदि मनुष्य अपना लाइफस्टाइल और दिनचर्या बदल लेता है तो यह खुद ही ठीक होने लगता है।

grade 2 fetty livar ka ilaz kya hai

* जैसा कि हम ऊपर भी बता चुके हैं कि यह बढ़ते वजन के कारण होता है ऐसे में व्यक्ति के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है कि वह अपने वजन को नियंत्रण में रखें। ऐसा करने के लिए वह व्यायाम का सहारा ले सकता है अपने खान-पान पर भी कंट्रोल कर सकता है यदि किसी व्यक्ति का वजन बहुत तेजी से बढ़ता है तो उसे ऐसा भोजन ही ग्रहण करना  चाहिए जो कि उसके वजन को ज्यादा ना बढ़ने दें।

यह जानकारी भी प्रयास करे: दाद को करें जड़ से खत्म: दाद की मेडिसिन क्रीम

* इसके अलावा डॉक्टर आपको इसके लिए कुछ दवाइयां भी बता सकता है इसीलिए ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर को दिखाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है।

देखा आपने कैसे ग्रेड 2 फैटी लिवर आपके लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है और आपको इससे बचने के लिए क्या-क्या करना चाहिए। यह कई नई बीमारियों को जन्म दे सकता है और यह किन लोगों को होता है। मोटापा दूर करने के लिए योगा और परहेज जरूर करें।

You may also like

Leave a Comment