Home » दिल की धड़कन तेज हो जाएं तो करें ये उपाय

दिल की धड़कन तेज हो जाएं तो करें ये उपाय

by Rajeev Kumar

मित्रों आप में से बहुत से लोगों की दौड़ने के बाद दिल की धड़कन तेज हो जाती हो यह बहुत सामान्य है। या फिर जब आपको किसी चीज की एक्साइटमेंट होती है तब भी कुछ व्यक्तियों की दिल की धड़कन बढ़ जाती है यह भी सामान्य होता है। लेकिन कई बार असामान्य रूप से भी दिल की धड़कन बढ़ना शुरू हो जाता है जो की बहुत घातक साबित हो सकता है।

इसीलिए आज के इस लेख में हम आपको दिल की धड़कन बढ़ने के कारण, लक्षण और उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे कि आप ऐसी स्थिति के लिए तैयार हो सके। और भविष्य में आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

दिल की धड़कन तेज हो जाने के कारण क्या है?

ऐसे बहुत से कारण होते हैं जिनसे व्यक्ति की दिल की धड़कन तेज हो जाती है आइए नीचे हम आपको इन्हीं कारणों के बारे में जानकारी देते हैं। 

दिल की धड़कन तेज हो जाने के कारण क्या है?

इतना ही नहीं बल्कि आप यहां पर बीपी लो कैसे ठीक होता है के बारे में अध्ययन कर सकते हैं।

  • तीव्र व्यायाम करने से भी दिल की धड़कन तेज हो जाती है।
  • जब व्यक्ति को काम का स्ट्रेस रहता है जिसे वर्क स्ट्रेस भी कहा जाता है तो भी व्यक्ति की दिल की धड़कन तेज हो सकती है। 
  • अगर व्यक्ति कैफीन का बहुत अधिक सेवन कर लेता है तो भी दिल की धड़कन तेज हो जाती है।
  • यदि व्यक्ति किसी चीज से घबरा रहा होता है या फिर उसे घबराहट हो रही होती है तो भी दिल की धड़कन तेज हो जाती है।
  • रिश्तो में तनाव के कारण भी दिल की धड़कन बढ़ जाती है।
  • कुछ बीमारियों के कारण भी दिल की धड़कन तेज हो सकती है। इसमें एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर और हाई फीवर जैसी समस्या शामिल है।

नोट – Chemotherapy Cost in India

दिल की धड़कन बढ़ने से कौन-कौन सी परेशानियां होती है?

ऐसी बहुत सी परेशानी है जो व्यक्ति को दिल की धड़कन बढ़ जाने के कारण हो सकती है नीचे हम आपको इन्हीं सब परेशानियों के बारे में बताएंगे।

दिल की धड़कन बढ़ने से कौन-कौन सी परेशानियां होती है

इसके अलावा आप यहां पर खून में एलर्जी के लक्षण के उपयोग फायदे नुकसान व सेवन विधि के विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

  • कई मामलों में दिल की धड़कन बढ़ने के बाद व्यक्ति को कमजोरी महसूस हो सकती है।
  • हो सकता है कि दिल की धड़कन बढ़ने के बाद व्यक्ति को चक्कर आने की समस्या भी हो जाए।
  • सीने में दर्द भी दिल की धड़कन बढ़ने के कारण होने वाली आम समस्याओं से एक है।
  • बहुत से व्यक्तियों को दिल की धड़कन बढ़ाने के कारण बेचैनी महसूस होती है।
  • यदि किसी व्यक्ति के दिल की धड़कन बढ़ जाती है तो हो सकता है कि उसे लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो जाए।

दिल की धड़कन को कंट्रोल में कैसे रखे? (How to keep heartbeat under control?)

यदि किसी व्यक्ति को बार-बार दिल की धड़कन बढ़ने की समस्या हो रही है तो ऐसे में उसे जरूरत है कि वह ऐसा कुछ करें जिससे कि उसके दिल की धड़कन कंट्रोल में रहे। नीचे हम आपके दिल की धड़कन को कंट्रोल करने के घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

दिल की धड़कन को कंट्रोल में कैसे रखे

  • याद रहे आपको संतुलित डाइट का ही सेवन करना है।
  • अपने वजन को नियंत्रण में रखे वह ना तो ज्यादा कम होना चाहिए और ना ही ज्यादा अधिक।
  • शराब, बीड़ी और सिगरेट आदि के सेवन से दूरी बनाकर रखें।
  • जितना हो सके स्ट्रेस कम लेने का प्रयास करें अपने स्ट्रेस को मैनेज कर चलें।
  • पर्याप्त मात्रा में नींद लेने का प्रयास करें।
  • खुद को हाइड्रेटेड रखें अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीना शुरू कर दें।
  • दिल की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए योग और एक्सरसाइज का सहारा भी लिया जा सकता है।

नोट – सीने के पीछे पीठ में दर्द क्यों होता है के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें।

बढ़ी हुई दिल की धड़कन को कम करने के घरेलू उपाय (Home remedies to reduce increased heartbeat)

अक्सर ऐसा होता है कि व्यक्ति की दिल की धड़कन अचानक से तेज हो जाती है। ऐसे में उसके पास डॉक्टर के पास जाने का समय नहीं होता या फिर डॉक्टर के पास जाने में उसे समय लग सकता है।

बढ़ी हुई दिल की धड़कन को कम करने के घरेलू उपाय

यह भी पढ़ेआयुर्वेदिक दवा के फायदे

इसीलिए जब तक आप डॉक्टर के पास जा रहे हो इतना आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं जिससे कि आपको राहत महसूस होगी। 

  • ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना शुरू कर दें।
  • जितना हो सके खुली जगह पर जाकर टहलने का प्रयास करें।
  • वॉर्म बाथ लेने का प्रयास करें।
  • योगा करना शुरू कर दें।
  • स्टेचिंग एक्सरसाइज करने से भी आपको राहत मिलेगी।
  • एकांत जगह पर जाकर विश्राम करने का प्रयास करें।
  • खुद को शांत और हवादार वातावरण में रखें।

इसके साथ आप यहां पर इन सभी विषयों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां का अध्ययन कर सकते हैं।

निष्कर्ष – (Conclusion)

हम आशा करते हैं कि आपको दिल की धड़कन बढ़ने से संबंधित हमारा यह लेख अवश्य पसंद आया होगा और अब आप दिल की धड़कन बढ़ने के कारण होने पर डॉक्टर को दिखाएंगे। हमने आपको बढ़ी हुई दिल की धड़कन को कम करने के घरेलू उपचार भी बताए हैं। लेकिन यह सामान्य दिल की धड़कन बढ़ने पर ही उपयोग में लाएं जाने चाहिए l। यदि आपको समस्या ज्यादा हो रही है तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

You may also like

1 comment

Nitya Thakur मई 17, 2024 - 4:34 अपराह्न

काफी बार दिल के आसपास के एरिया में अत्यधिक तीव्र दर्द का अनुभव होता है ऐसा किस कारण होता है क्या आप हमें इसके बारे में बता सकते हैं कि यह दर्द क्यों होता है ??

Reply

Leave a Comment