PCOS महिलाओं से संबंधित एक बीमारी होती है जिसके बारे में आपको पता होना भी जरूरी है क्योंकि महिलाओं की इस बीमारी से उन्हें काफी ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल इसे एक बीमारी कहना गलत होगा क्योंकि यह एक प्रकार की स्थिति होती है जो सभी महिलाओं ने देखने को नहीं मिलती और यह उनके शरीर में हारमोंस के कारण होती है। आज के इस लेख में हम आपको PCOS से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने का प्रयास करेंगे।
PCOS क्या होता है?
नीचे सबसे पहले हम आपको यह बताएंगे कि आखिर यह स्थिति क्या होती है इसी के बाद हम इसके बारे में आगे चर्चा करेंगे।
अब तक हमें यह तो पता चल ही चुका है कि यह महिलाओं की एक समस्या होती है। PCOS यानी कि Polycystic Ovary Syndrome महिलाओं के एक हार्मोनल विकार को कहा जाता है। इस समस्या में महिलाओं का प्रजनन तंत्र प्रभावित होता है जिसके कारण से उसके शरीर में कई बदलाव आते हैं और कई हार्मोनल बदलाव भी होते है।
PCOS के लक्षण क्या हैं?
आपको इसके लक्षणों के बारे में पता होना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। नीचे हम आपको इसके सभी लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे कि आप इसके लक्षणों के बारे में एक-एक कर जाने और यदि आपको अपने शरीर में वह महसूस हो तो आप तुरंत किसी विशेषज्ञ से परामर्श कर सकें।
- बांझपन की परेशानी: यदि किसी महिला को इस प्रकार की समस्या होती है तो उसे बांझपन की शिकायत होना गलत नहीं है। जो महिलाएं PCOS से जूझ रही होती है इसकी बहुत ज्यादा संभावना होती है कि वह कंसीव कर पाने में सक्षम नहीं होती।
- दिल की समस्याएं: इस दवा को इस्तेमाल करने से आपको दिल से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। यदि आपको दिल से जुड़ी समस्याएं हो रही है तो यह इस बात का लक्षण हो सकता है कि आपको यह समस्या भी हो रही हो इसलिए आपको जांच करवा लेनी चाहिए।
- अनियमित पीरियड्स: यदि आपके मासिक धर्म से अनियमित पीरियड्स बने रहते हैं तो हो सकता है कि आपको यह समस्या हो या फिर आप यह भी कह सकते हैं कि इस समस्या के दौरान आपकी मासिक धर्म अनियमित होने शुरू हो जाते हैं।
- पिंपल्स होना: चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल्स का होना भी इस समस्या का एक कारण है यदि आपको अपने चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल्स हो रहे हैं तो आपको यह समस्या हो सकती है आपको जांच करवाने की आवश्यकता है।
PCOS के कारण क्या है?
नीचे हम आपको PCOS के कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं। क्योंकि जब आपको इसके कारण के बारे में पता चल जाता है तो आप काफी हद तक इसके कारणों को खत्म कर सकते हैं और खुद को इस समस्या से बचा सकते हैं।
- वजन के कारण: महिला का वजन किस प्रकार की समस्या में एक महत्वपूर्ण कारण माना जाता है। यदि उसका वजन बहुत ज्यादा बढ़ रहा है तो भी दिक्कत हो सकती है और यदि वजन बहुत ज्यादा कम है तो भी दिक्कत हो सकती है।
- इंसुलिन प्रतिरोध के कारण भी: यदि आप किसी प्रकार के इंसुलिन प्रतिरोध का इस्तेमाल कर रहे हैं तो भी आपको यह समस्या हो सकती है। महिलाओं में इस समस्या का होना बहुत ज्यादा घातक भी साबित हो सकता हैं।
- वंशानुगत कारक: कई मामलों में यह समस्या वंशानुगत भी हो सकती है मतलब इसकी संभावना है कि यदि आपको यह समस्या है तो आपके बच्चों को भी यह समस्या हो जाएगी।
- असंतुलित हारमोंस: यदि आपके हार्मोन संतुलन में नहीं रहते तो अभी आपको इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हारमोंस के असंतुलन के कारण यह समस्या काफी लोगों में देखी जाती है।
एक नज़र में आप यह भी पढ़ सकते है
सफेद पानी गिरना कैसे बंद होगा?: जानिए सफ़ेद पानी के इलाज की सम्पूर्ण जानकारी
महिलाओं का मोटापा कम करने के अचूक उपाय
प्रेगनेंसी नहीं चाहिए तो क्या करे? अनचाही प्रेगनेंसी रोकने का उपाय
PCOS के इलाज
ऐसा नहीं है कि इस समस्या का इलाज संभव नहीं है आप आसानी से इस समस्या से निजात भी पा सकते हैं। नीचे हम आपको इसके संभावित इलाजों के बारे में बताएंगे।
- रेग्युलर एक्सरसाइज करें: यदि आप वास्तव में इस समस्या को मात देना चाह रहे हैं तो आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करना शुरू कर देना चाहिए। जो महिला नियमित रूप से एक्सरसाइज करती है उसकी यह समस्या काफी ज्यादा कम होने लग जाती है।
- जन्म को नियंत्रित करने वाली गोलियां: यदि आप जन्म को नियंत्रित करने वाले गोलियों का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपको काफी ज्यादा राहत मिल सकती है। आप इन गोलियों का इस्तेमाल कर इस समस्या को मात भी दे सकती है।
- हारमोंस वाली दवाएं: इस प्रकार की समस्या के इलाज के लिए आप हारमोंस नियंत्रण वाली दवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं यह काफी ज्यादा प्रभावी मानी जाती है। बाजार में ऐसी बहुत सी दवाई मौजूद मिलती है जो हारमोंस को नियंत्रण में करने के लिए जानी जाती है और जैसा कि हम ऊपर आपको बता चुके हैं कि यह समस्या हारमोंस में असंतुलन के कारण होती है। इसीलिए आप इन दवाओं का सहारा अपने हारमोंस को संतुलन में लाने के लिए कर सकते हैं और इस प्रकार की समस्या को खत्म कर सकते हैं।
- वजन कम करें: सबसे बड़ी बात यह है कि यदि आप इस समस्या का इलाज चाहते हैं तो आपको वजन कम करना जल्दी से जल्दी शुरू करना चाहिए। यदि आपका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया है तो आपकी यह समस्या दिन प्रतिदिन ज्यादा होती जाती है और आपको अपने शरीर में ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए यदि आपका वजन बहुत ज्यादा है तो आपको आज ही एक्सरसाइज और व्यायाम के माध्यम से अपने वजन को कम करना शुरू करना चाहिए। याद रहे वजन कम करने वाली दवाओं का इस्तेमाल ना करें।
PCOS के बारे में हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख आपको कैसा लगा यह आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं। लेकिन यहां पर हमने आपको इस स्थिति के लिए कुछ इलाज भी बताएं हैं जिनकी हम चिकित्सा पुष्टि नहीं करते हैं क्योंकि उन इलाजों को हमने भी विभिन्न स्रोतों से जानकारी प्राप्त करने के बाद लिखा है। यदि उनमें से कोई भी इलाज आप अपनाना चाहते हैं तो आपको पहले किसी विशेषज्ञ से परामर्श कर लेना चाहिए। क्योंकि यहां पर इस लेख की चिकित्सा से पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं।