Home » ज्यादा चाय पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए ज्यादा चाय पीने के साइड इफैक्ट्स

ज्यादा चाय पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए ज्यादा चाय पीने के साइड इफैक्ट्स

by Anjita Yadav

अधिकतर भारतीय लोगों को चाय बहुत ही ज्यादा पसंद होती है। कई भारतीय तो ऐसे होते हैं कि जिन्हें अपना मूड ठीक करने से लेकर अपनी थकान मिटाने तक के लिए एक कप चाय की जरूरत पड़ती है।

ऐसे में यदि आप भी उन्हीं लोगों में से है तो सावधान ज्यादा चाय का सेवन घातक साबित हो सकता है। आज का यह लेख आपको यही बताएगा कि आपको ज्यादा चाय का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए और ज्यादा चाय पीने के साइड इफेक्ट्स क्या है। 

चाय पीने के नुकसान

भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ती है इसीलिए लोग सर्दी को दूर करने के लिए चाय का सहारा लेते हैं और बहुत से लोगों की शुरुआत तो चाय से होती है और दिन का अंत भी चाय के साथ ही होता है

Chaay peene ke nuksaan

  • चाय की पत्तियों में टैनिन नाम का एक पदार्थ पाया जाता है जो की आयरन को कम करने के लिए उत्तरदाई होता है। क्योंकि यह पदार्थ व्यक्ति के शरीर में मौजूद आयरन से चिपक जाता है जिस कारण से उसका पाचन प्रभावित हो जाता है। और आयरन की कमी एनीमिया की समस्या को भी जन्म दे देती है। इसीलिए जिन व्यक्तियों में खून की कमी है उन्हें कहा जाता है कि उन्हें ज्यादा चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • इसके अलावा चाय की पत्तियों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो की नॉसिया को जन्म देते हैं नॉसिया यानी कि जी मिचलाने की समस्या इसीलिए आपको चाय पीने के बाद बार-बार ऐसा एहसास होता रहता है कि आपको उल्टी होने वाली है यही कारण है कि सफर के वक्त चाय न पीने की सलाह दी जाती है।

इसके आलावा आप यहाँ पर तेज पत्ते (Bay Leaf) के फायदे और नुकसान जान सकते है

ज्यादा चाय क्यों नहीं पीनी चाहिए?

अब तक हम आपको दो कारण बता चुके हैं जिनसे की चाय को ज्यादा मात्रा में ना पीने की सलाह दी जाती है। नीचे आपको कुछ और कारण बताएंगे यदि आप भी चाय छोड़ना चाह रहे हैं तो आपके लिए इन साइड इफेक्ट्स को जान देना मोटीवेशन साबित होगा।

Jyada chaay kyo nahi peeni chahiye

  • लोग कहते हैं कि कॉफी में कैफीन की मात्रा पाई जाती है लेकिन वास्तविकता यह है कि चाय में भी कॉफीन की मात्रा पाई जाती है और बहुत ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है। इसीलिए ऐसे व्यक्तियों को चाय का सेवन नहीं करना चाहिए जो की नींद में आने की बीमारी से जूझ रहा हो। 
  • कुछ लोग चाय का इस्तेमाल थकान मिटाने के लिए करते हैं। लेकिन वास्तव में चाय में कैफीन की मात्रा पाई जाती है जो की थकान और बेचैनी के लिए जाना जाता है। हो सकता है कि चाय को पीने के बाद आपको कुछ वक्त के लिए अच्छा महसूस हो। लेकिन ज्यादा चाय पीने से आपको थकान के साथ ही बेचैनी का एहसास भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?

ज्यादा चाय पीने के नुकसान

जरूरत से ज्यादा मात्रा में किसी भी चीज का सेवन हमेशा नुकसानदायक ही साबित होता है। ठीक इसी प्रकार चाय के साथ भी होता है यदि इसका सेवन जरूरत से ज्यादा मात्रा में किया जाए तो आपको कई प्रकार की समस्याओं को सामना करना पड़ेगा। 

Jyada chaay peene ki nuksaan

  • जो व्यक्ति बहुत ज्यादा चाय का सेवन करना है उसे पेट से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति को कब्ज और गैस की समस्या हमेशा बनी रहती है। बहुत ज्यादा चाय को पीने से सीने में जलन का सामना भी करना पड़ सकता है।
  • गर्भवती महिलाओं को भी कम से कम चाय पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे उन्हें हानिकारक दुष्प्रभाव देखने को मिल जाते हैं। 

महत्वपूर्ण जानकारी:- गुड़ के सेवन से होने वाले फायदे और नुकसान

बहुत ज्यादा चाय पीने से क्या होता है?

बहुत ज्यादा चाय को पीना कई मामलों में बहुत ज्यादा घातक साबित हो जाता है। इसीलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। 

bahut jyada chaay peene se kya hota hai

  • यदि कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा चाय का सेवन करता है तो उसे एंजायटी की समस्या भी हो सकती है
  • ज्यादा चाय को पीने से सिर भी घूमने लगता है इसीलिए व्यक्ति को ज्यादा चाय का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे चक्कर आते हैं। 
  • कई मामलों में चाय को पीने से व्यक्ति को बहुत ज्यादा तनाव का एहसास होने लगता है जी हां जहां लोग इसका इस्तेमाल स्ट्रेस को दूर करने के लिए करते हैं तो वही चाय कई मामलो में स्ट्रेस का कारण भी बन जाती है। 
  • क्योंकि चाय में कैफीन पाया जाता है इसीलिए व्यक्ति को चाय पीने से कैफीन की लग जाती है जो व्यक्ति बहुत ज्यादा चाय पीता है उसे समझ जाना चाहिए कि वह कैफीन का आदि हो चुका है। 

आप यहाँ पर दिए गए इन् सभी विषयों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है।

निष्कर्ष

निश्चित रूप से चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है जो भारत के हर घर में बनाया जाता है। लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा मात्रा में सेवन करना आपके लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसीलिए चाय को ज्यादा से ज्यादा दिन में दो वक्त ही पीना चाहिए। चाय कई बीमारियों को जन्म देती है।

You may also like

1 comment

Neha जुलाई 3, 2024 - 11:46 पूर्वाह्न

क्या वाकई में ज्यादा चाय पीने से बीपी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है ??

Reply

Leave a Comment