Home » हॉर्स ग्राम (Horse Gram) को हिंदी में क्या कहते है? आइये जानते है इसके फायदे, नुकसान व सम्पूर्ण जानकारी

हॉर्स ग्राम (Horse Gram) को हिंदी में क्या कहते है? आइये जानते है इसके फायदे, नुकसान व सम्पूर्ण जानकारी

by Anjita Yadav

बहुत सी चीज ऐसी होती हैं जिनके हम अंग्रेजी नाम तो जानते हैं लेकिन उनके हिंदी नाम के बारे में हम कभी सोचने की भी चेष्टा नहीं करते हैं। अब हॉर्स ग्राम को ही ले लीजिए यदि आप इसे सुनते हैं तो आपके दिमाग में आएगा कि यह घोड़े से जुड़ा हुआ कोई पदार्थ है या फिर घोड़े के खाने योग्य कोई खाद्य पदार्थ है।

लेकिन ऐसा नहीं है दरअसल यह इंसानों द्वारा खाए जाने वाली कुल्थी की दाल है। जी हां, हॉर्स ग्राम को हिंदी में कुलथी की दाल कहा जाता है। आज के इस लेख में हम आपको इसके फायदे और नुकसान के अलावा अन्य जानकारी देने का भी प्रयास करेंगे।

हॉर्स ग्राम के फायदे हिंदी में

दालों को प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है। डॉक्टर द्वारा भी प्रोटीन प्राप्ति के लिए दालों को खाने की सलाह दी जाती है। इसीलिए आज भी हम आपको कुलथी की दाल यानी कि हॉर्स ग्राम के फायदे हिंदी में बताने जा रहे हैं।

Horse Gram ke fayde

  • कुलथी की दाल में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो कि आपको दिल की बीमारी से दूर रखने में मदद कर सकते हैं। जी हां डॉक्टर भी कुलथी की दाल का सेवन दिल की बीमारी के दौरान करने की सलाह देते हैं। यहां तक की कुलथी की दाल से हार्ट अटैक के खतरे को भी कम किया जा सकता है। क्योंकि यह हृदय के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है।
  • बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो बढ़ते हुए वजन से बहुत ज्यादा परेशान है यदि आप भी बढ़ते हुए वजन से परेशान है तो आप कुल्थी की दाल को अपने डाइट में शामिल कर दीजिए। क्योंकि यह वजन घटाने के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है।
  • इस दाल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं यही कारण है कि इस दाल का सेवन करने से किडनी की पथरी को बाहर निकाला जा सकता है।
  • मधुमेह का रोग एक ऐसा रोग है जिससे कि बहुत से लोग जूझ रहे हैं। यदि मधुमेह की रोगी कुलथी की दाल का सेवन करना शुरू कर दे तो उन्हें इसमें काफी राहत का एहसास हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- Spinach in hindi

हॉर्स ग्राम के नुकसान हिंदी में

ऊपर हमने आपको इस दाल को खाने के बहुत से फायदे बताए हैं। लेकिन साथ ही हम आपको इस दाल को खाने के नुकसान के बारे में बता देना भी जरूरी समझते हैं। जी हां इस दाल को खाने के फायदे के अलावा नुकसान भी बहुत से हैं।

Horse Gram ke nuksan

  • महिलाओं को अपने पीरियड के दौरान इस दाल का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनकी ब्लीडिंग की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। सामान्य ब्लीडिंग होने पर भी किसी भी व्यक्ति को इस दाल का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह ब्लीडिंग की समस्या को बढ़ा देती है।
  • कुलथी की दाल को बहुत ज्यादा गर्म माना जाता है इसीलिए गर्भवती महिलाओं को यह सलाह दी जाती है कि वह इस दाल का सेवन नहीं करें। क्योंकि बहुत से मामलों में इसका सेवन करने से उनका गर्भपात होने की संभावना भी बन जाती है।
  • ज्यादा फाइबर खाने से मनुष्य का पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। यही कारण है कि व्यक्ति को ज्यादा मात्रा में कुलथी की दाल का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसमें प्रोटीन के साथ ही फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसीलिए हो सकता है कि यदि आप इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करें तो आपका पाचन तंत्र बिगड़ जाए
  • कुलथी की दाल सूजन को भी जन्म दे सकती है। यदि किसी व्यक्ति को पहले से ही सूजन की समस्या है तो वह इस दाल का सेवन न करें। जिस व्यक्ति को सूजन की समस्या नहीं है और वह दाल का सेवन कर रहा है तो वह भी इसे जरूरत से ज्यादा मात्रा में ना खाएं।
  • वैसे तो इस दाल का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है लेकिन हो सकता है कि कुछ लोगों को इस दाल को खाने से एलर्जी का सामना करना पड़े। यदि आपके मामले में आपको इस दाल को खाने से रैशेज और खुजली की समस्या हो रही है तो तुरंत इस दाल का सेवन करना बंद कर दें।
  • इसके अलावा जिन लोगों को गर्म चीज से एलर्जी है उसे भी हॉर्स ग्राम का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि हम पहले ही बता चुके हैं कि इसकी तासीर बहुत ज्यादा गर्म होती है।

महत्वपूर्ण जानकारी:- Jackfruit in hindi

निष्कर्ष

हॉर्स ग्राम पर लिखे गए इस लेख में बताई गई सभी बातें हमने सामान्य जानकारी के रूप में बताई है और इस लेख को हमने विभिन्न स्रोतों से जानकारी इकट्ठा करने के बाद लिखा है।

इसीलिए हम आपसे यह आग्रह करना चाहते हैं कि इस लेख को किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह न मानते हुए अपनी किसी भी प्रकार की समस्या के इलाज के लिए तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।

You may also like

1 comment

Anita जुलाई 4, 2024 - 5:08 अपराह्न

Horse Gram एक प्रकार की दाल होती है जिसका उपयोग करने से दिल से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना आसान हो जाता है यह डाल बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है हमारे शरीर के लिए।

Reply

Leave a Comment