Home » गुड और शक्कर में से क्या अधिक नुकसानदायक है और क्यों?

गुड और शक्कर में से क्या अधिक नुकसानदायक है और क्यों?

by Anjita Yadav

हमने अक्सर लोगों को को यह प्रश्न करते हुए देखा है कि गुड़ और शक्कर में से कौन सा ज्यादा नुकसानदायक साबित होता है और कुछ लोग यह बता भी देते हैं तो उन्हें इसका कारण नहीं पता होता।

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर गुड और शक्कर में से कौन अधिक नुकसानदायक होता है और क्यों ? साथ ही हम आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी भी देंगे। 

गुड और शक्कर में से क्या अधिक नुकसानदायक होता है?

आशा करते हैं कि आप लोग गुड़ और शक्कर दोनों की ही बनने की प्रक्रिया से वाकिफ होंगे। हालांकि यह दोनों ही चीज गन्ने से बनाई जाती है लेकिन इन दोनों को बनाने का तरीका बहुत अलग-अलग होता है।

Gud aur shakkar ke nuksan

  • गुड को बनाने के लिए गन्ने के रस को खूब उबाला जाता है और इसे गाढ़ा कर लिया जाता है इस प्रक्रिया के बाद गुड़ बनता है। 
  • वहीं यदि बात शक्कर बनाने की की जाए तो इसे गन्ने के रस के शोध के बाद बनाया जाता है और इस प्रक्रिया में बहुत से केमिकल्स का भी इस्तेमाल किया जाता है।

इस बात से आपको यह अंदाजा तो लग ही गया होगा कि शक्कर और गुड़ में से शक्कर ज्यादा नुकसानदायक साबित होती है। हालांकि यह लगभग एक जैसे ही होते हैं लेकिन शक्कर इसलिए नुकसानदायक होती है क्योंकि इसे बनाने की प्रक्रिया में कुछ केमिकल्स भी शामिल होते हैं। 

लेकिन यहां पर हम यह बात बहुत अच्छे से स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि इन दोनों का ही सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसीलिए इनका सेवन जरूर से ज्यादा मात्रा में नहीं किया जाना चाहिए ज्यादा मात्रा में मीठा खाने से शुगर भी होता है। 

इसके आलावा आप यहाँ पर सौंफ खाने के फायदे पुरुषों के लिए के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते है।

गुड़ से कौन-कौन से नुकसान होते हैं?

अब तक हम इस प्रश्न का उत्तर जान चुके हैं कि गुड़ और शक्कर में से कौन ज्यादा नुकसानदायक होता है। तो आईए जानते हैं कि गुड़ में कौन-कौन से नुकसानदायक तत्व मौजूद होते हैं।

Gud se hone wale nuksan

  • गुड में अधिक कैलोरी पाई जाती है इसीलिए गुड को खाने से व्यक्ति का वजन बढ़ सकता है। इसीलिए डाइटिंग करने वाले लोगों को गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि आप थोड़ी मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं क्योंकि थोड़ी मात्रा में गुड़ खाने से कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन यदि आप इसका सेवन ज्यादा करेंगे तो आपको बढ़ता हुआ वजन महसूस होगा। 
  • यदि आप बहुत ज्यादा मात्रा में गुड़ का सेवन कर लेते हैं तो हो सकता है आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाए इसीलिए मधुमेह के रोगी को गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • जो व्यक्ति बहुत ज्यादा गुड़ खाता है उसे पैरासाइटिस इंफेक्शन होने का खतरा भी सदैव बना रहता है।
  • यदि किसी व्यक्ति को रूमेटाइड गठिया या फिर सूजन की समस्या हो रही है तो उसे गुड का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि गुड़ में सुक्रोज ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो भी सूजन को बढ़ा सकता है।
  • यदि आप बहुत ज्यादा गुड का सेवन करते हैं तो हो सकता है आपको अपच हो जाए क्योंकि ज्यादा मात्रा में गुड़ खाने से दस्त लग जाता है। वहीं यदि आप ताजे बने हुए गुड का सेवन करते हैं तो आपको कब्ज की शिकायत हो सकती है हालांकि ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति कब्ज की समस्या से जूझ रहा है उसे थोड़ा सा गुड खा लेना चाहिए क्योंकि इससे उसकी कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। लेकिन याद रहे कभी भी ताजे बने हुए गुड का सेवन न करें। 

शक्कर खाने के कौन-कौन से नुकसान होते हैं?

गुड़ की ही भांति शक्कर में भी काफी मात्रा में कैलोरी पाई जाती है जो की वजन बढ़ाने के लिए जानी जाती है नीचे हम आपको शक्कर खाने के नुकसान बताएंगे। 

Shakkar khane ke nuksaan

  • यदि जरूरत से ज्यादा मात्रा में आप शक्कर का सेवन कर लेते हैं तो आपको मोटापा हो सकता है। 
  • जो व्यक्ति बहुत ज्यादा शक्कर खाता है उसे डायबिटीज भी हो जाती है खासकर कि मधुमेह के रोगी को तो थोड़ी मात्रा में भी शक्कर नहीं खानी चाहिए। उसे शुगर फ्री प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इतना ही नहीं शक्कर का सेवन करने से तंत्रिका तंत्र में भी अवरोध उत्पन्न हो सकता है इसीलिए जितना काम हो सके शक्कर का इस्तेमाल करें। 
  • शक्कर को खाने से हो सकता है कि व्यक्ति के कार्य करने की क्षमता यानी कि उसकी सोचने समझने की क्षमता और मस्तिष्क की समस्या उत्पन्न होने लगे। 
  • शक्कर को खाने से बहुत से दिल की बीमारियों का होना आम सी बात है इससे दिल से संबंधित और रोगों का सामना भी करना पड़ सकता है

यह भी पढ़ें:- Nutmeg in hindi

निष्कर्ष – Conclusion

इस लेख में हमने आपको बहुत विस्तार से यह समझाया है कि गुड़ और शक्कर में से कौन ज्यादा नुकसानदायक होता है। साथ ही हमने आपको इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास भी किया है। लेकिन यदि आप इस लेख में कुछ और शामिल करना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से बता सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment