Home » फेनेल सीड्स (Fennel Seeds) को हिंदी में क्या कहते है? इसके फायदे और नुकसान

फेनेल सीड्स (Fennel Seeds) को हिंदी में क्या कहते है? इसके फायदे और नुकसान

by Anjita Yadav

आप में से बहुत से लोग फेनेल सीड्स का इस्तेमाल तो अवश्य करते होंगे क्योंकि इनका इस्तेमाल लोगों के द्वारा बहुत ज्यादा किया जाता है। लेकिन शायद आप में से अधिकतर लोग इस वक्त यह सोच रहे होंगे की फेनेल सीड्स क्या होते हैं।

क्योंकि अधिकतर लोग इनके हिंदी नाम के बारे में ही जानते हैं। इसीलिए आज के इस लेख में हम आपको यह बताएंगे की फेनेल सीड्स को हिंदी में क्या कहते हैं। साथ ही हम आपको इन्हें खाने के फायदे और नुकसान के बारे में भी बताएंगे।

फेनेल सीड्स को हिंदी में क्या कहते है?

अब तक का हमारा सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यही रहा है कि आखिर फेनेल सीड्स को हिंदी में क्या कहा जाता है। तो आइए हम आपको आपके इस प्रश्न का उत्तर देते हैं।

Fennel Seeds ko hindi me kya kehte hain

दरअसल आप में से अधिकतर लोगों को यह सुनकर आश्चर्य भी हो सकता है क्योंकि यह बहुत ही आसान है। दरअसल फेनेल सीड्स को हिंदी में सौंफ के बीज कहा जाता है। 

फेनेल सीड्स इस्तेमाल करने के फायदे

अब तक हम आपको यह बता चुके हैं कि फेनेल सीड्स को हिंदी में क्या कहा जाता है। आइए अब यह जानते हैं कि फेनेल सीड्स को खाने या फिर किसी प्रकार से इनका इस्तेमाल करने के फायदे क्या होते हैं।

Fennel Seeds ke Fayde

  • बालों को हेल्दी और स्वस्थ रखने के लिए सौंफ के बीज बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं उनके लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • पाचन तंत्र को बनाए रखने के लिए भी सौंफ के बीज के बहुत से फायदे होते हैं। लोग इसका इस्तेमाल पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखने के लिए करते हैं। 
  • आंखों की रोशनी के लिए भी सौंफ के बीजों को बहुत अच्छा माना जाता है। 
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी सौंफ के बीज की बहुत से फायदे देखे गए हैं। 
  • यदि आप मोटे हैं और वजन कम करना चाह रहे हैं तो सौंफ के बीज आपकी मदद कर सकते हैं। 
  • सौंफ के बीजों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रण में रहता है। 
  • अस्थमा या फिर सांस से जुड़ी हुई किसी भी प्रकार की बीमारी के लिए सौंफ के बीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यदि किसी व्यक्ति को कफ की बहुत ज्यादा समस्या है तो उसे सौंफ के बीजों का सेवन करना चाहिए इससे उसे कफ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
  • मानव अपने दिमाग के स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी फेनेल सीड्स का इस्तेमाल कर सकता है। 
  • सौंफ के बीजों का इस्तेमाल करने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है।
  • यदि आपको नींद नहीं आती है तो भी आप सौंफ के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे आपको काफी अच्छी नींद आएगी। 
  • महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है उन समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में सौंफ के बीज आपकी मदद कर सकते हैं।
  • हर्निया के इलाज के लिए भी सौंफ के बीज फायदेमंद साबित होते हैं। 
  • सौंफ के बीजों का इस्तेमाल करने से स्किन में निखार भी आता है।
  • लीवर को स्वास्थ्य को बनाने के लिए भी सौंफ का इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
  • मॉर्निंग सिकनेस से भी सौंफ के बीज छुटकारा दिला सकता है।
  • कैंडिडा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप सौंफ के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सौंफ के बीज मधुमेह से छुटकारा दिलाने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Chia seeds in Hindi

फेनेल सीड्स के नुकसान

जहां इसे खाने से बहुत से फायदे होते हैं वही इसे खाने के कुछ नुकसान भी होते हैं नीचे हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं।

Fennel Seeds ke Nuksan

  • हमने ऊपर आपको बताया है की सौंफ का इस्तेमाल करने से त्वचा में निखार आ जाता है। लेकिन बता दे कि यदि आप इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा मात्रा में कर लेंगे तो आपको सेंसिटिविटी की समस्या भी बढ़ सकती हैं। 
  • हमने यह भी बताया है की सौंफ का इस्तेमाल स्तनपान कराने वाली माता के लिए फायदेमंद साबित होता है। लेकिन इससे नवजात शिशु की सेहत पर असर पड़ सकता है। 
  • जिस व्यक्ति को बहुत ज्यादा छींक आती है उसे इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि हो सकता है कि इसका इस्तेमाल करने से उसकी यह समस्या और बढ़ जाए साथ ही उसे पेट दर्द का सामना भी करना पड़ सकता है।

आवश्यक जानकारी:- Basil seeds in hindi

निष्कर्ष

फेनेल सीड्स को हिंदी में क्या कहते हैं विषय पर लिखा गया यह लेख यदि आपको पसंद आता है तो हमें कमेंट सेक्शन में अपनी राय अवश्य दें। साथ ही हमने आपको इसके जो फायदे और नुकसान बताए हैं उन पर भी गौर जरुर कीजिए।

हम आपको यह सलाह देंगे कि किसी भी चीज का इस्तेमाल जरूर से ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए और सौंफ के बीज का इस्तेमाल दवा के रूप में बिल्कुल भी ना करें इन्हें एक हद तक ही खाएं।

You may also like

Leave a Comment