Home » चना सत्तू के फायदे

चना सत्तू के फायदे

by Rajeev Kumar

जैसे ही गर्मी का मौसम आने वाला होता है। लोग ठंडी से ठंडी चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। वह शरीर पर सूती वस्त्र पहनना शुरू कर देते हैं तो वहीं दूसरी ओर ठंडे से ठंडे पाउडर की खोज में लग जाते हैं। सबसे जरूरी काम जो लोग गर्मियों के मौसम में करते हैं वह ठंडे खाद्य पदार्थों के सेवन का खूब फायदा उठाते हैं। ऐसा ही एक खाद्य पदार्थ जो बहुत ही ठंडा माना जाता है सत्तू है। 

तो आइए शुरू करते हैं आज का यह लेख जिसमे हम आपको सत्तू खाने के फायदे के बारे में बताने वाले हैं।

सत्तू खाने के फायदे और तरीके (Benefits and ways of eating Sattu)

सत्तू खाने के फायदे और तरीके

आइए जानते हैं मुनक्का खाने के फायदे के बारे में। यहां पर क्लिक करके मुनक्का खाने के फायदे के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस बात को तो लगभग सभी जानते हैं कि सत्तू में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यही कारण है कि इसे गरीबों का प्रोटीन भी कहा जाता है। इसके सेवन से प्रत्येक व्यक्ति को फायदा होता है चाहे वह बूढ़ा हो, जवां हो, गर्भवती महिला हो या फिर धात्री महिला हो। यह बहुत आसानी से पचने वाला खाद्य पदार्थ है। इसे बनाने का तरीका भी बहुत ही आसान होता है। आइए शुरू करते हैं सत्तू खाने से होने वाले फायदो के बारे में जानना।

यह भी पढ़ें:- पेट को साफ करने का घरेलू उपाय

  • वजन कम करें

सत्तू में फाइबर और प्रोटीन उच्च मात्रा में पाया जाता है। यह दोनों ही तत्व ऐसे होते हैं जो भूख को तृप्त कर देते हैं यही कारण है कि यदि सत्तू का सेवन कर लिया जाए तो आपको बहुत देर तक भूख नहीं लगती। जब व्यक्ति को भूख नहीं लगेगी तो वह बहुत देर तक खाना भी नहीं खाएगा जिससे कि उसका वजन कम होना शुरू हो जाएगा। 

  • शुगर लेवल को कंट्रोल करें

सत्तू के सेवन से मधुमेह टाइप टू का खतरा भी कम हो जाता है। जो सत्तू चने या फिर जो का बना होता है वह मधुमेह को कंट्रोल कर सकता है। इसके लिए आप इसमें नमक मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा कम पाई जाती है। जिसके कारण से यह रक्त के प्रवाह में धीरे-धीरे ग्लूकोज को छोड़ देता है। 

  • डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करें

गर्मियों में डिहाइड्रेशन सबसे आम समस्याओं में से एक होता है। सत्तू इस समस्या से भी राहत दिला सकता है। क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसीलिए यदि इसका सेवन पानी में मिलाकर ड्रिंक के रूप में किया जाए तो यह व्यक्ति के शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और उसे लू भी नहीं लगने देता। बहुत बार जब तेज धूप होती है तो व्यक्ति थकान महसूस करने लगता है। यदि ऐसे समय पर सत्तू का सेवन कर लिया जाए तो उसे इस थकान से भी राहत मिल जाती है। इस तरह से व्यक्ति का शरीर और पेट दोनों ही ठंडे रहते हैं।

  • एनर्जी बूस्टर

इसे एक बहुत अच्छे एनर्जी बूस्टर के रूप में भी देखा जाता है। क्योंकि इसे पीने से व्यक्ति के शरीर को तुरंत ही एनर्जी महसूस होती है। यदि आप गर्मी में बाहर से थक कर आते हैं और बहुत लो फील कर रहे हैं तो आप सत्तू के शरबत का सेवन कर सकते हैं इससे आपको ठंडक और एनर्जी दोनों ही मिलेंगे।

  • पाचन के लिए अच्छा उपाय

यदि आपका पाचन ठीक नहीं रहता और आप इसे ठीक करना चाहते हैं तो आप सत्तू को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। क्योंकि सत्तू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे कि आपको कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।

यदि आप बीपी (ब्लड प्रेशर) कम करने के घरेलू उपाय जानना चाहते हैं तो हमने यहां पर एक बहुत ही अच्छा पाठ आपके साथ साझा किया है। इसे पढ़कर आप तुरंत बीपी कम करने के उपाय तथा दवा के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं ।

खाली पेट सत्तू का सेवन करने के फायदे (Benefits of consuming Sattu on an empty stomach)

खाली पेट सत्तू का सेवन करने के फायदे

ऊपर हमने आपको सत्तू के सेवन से होने वाले बहुत से फायदा के बारे में बताया। आइए अब खाली पेट सत्तू के सेवन करने के फायदों के बारे में जानते हैं। 

  • यदि आप सत्तू का सेवन खाली पेट करते हैं तो यह आपकी आंतों को भी फायदा करेगा। जी हां खाली पेट सत्तू को पीने से आंतें साफ़ रहती हैं।
  • यदि आपको भूख न लगने की समस्या है तो भी आप सुबह नाश्ते के रूप में खाली पेट सत्तू का सेवन कर सकते हैं इससे आपकी भूख न लगने की समस्या हल हो जाएगी। 
  • यदि सत्तू का सेवन खाली पेट किया जाता है तो इससे थकान की समस्या दूर हो जाती हैं।
  • यह शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को भी बाहर निकाल देता है।
  • यदि आपको पेट से जुड़ी हुई कोई समस्या है तो आप रोज सुबह खाली पेट सत्तू पीजिए इससे आपको काफी मदद मिलेगी। 

इन विषयों पर भी जानकारी अवश्य ले-

निष्कर्ष – (Conclusion)

हमने आपको इस लेख में सत्तू की सेवन के जो भी फायदे बताएं हैं उन्हें किसी भी तरह का चिकित्सीय उपचार ने माना जाए। यदि आप किसी भी समस्या का चिकित्सीय उपचार चाहते हैं तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य कर लें। यदि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख अच्छा लगा है या फिर इससे संबंधित कोई भी राय आप हमें देना चाहते हैं तो कृपया कमेंट सेक्शन में बताएं। 

You may also like

2 comments

Suresh Dube फ़रवरी 26, 2024 - 5:57 अपराह्न

यहां पर चना सत्तू के सेवन से होने वाले चमत्कारी फायदे के बारे में जाना है हम हैरान है कि चना सत्तू खाने से डायबिटीज जैसी समस्या को भी नियंत्रण में लाया जा सकता है इसके साथ ही इसके उपयोग से वजन को भी काम किया जा सकता है हम आपसे यह सवाल पूछना चाहते हैं कि चना सत्तू का उपयोग करना कि वक्त सबसे उत्तम होता है हमारे शरीर के लिए ?

Reply
Misha अप्रैल 26, 2024 - 4:32 अपराह्न

जैसा कि हम जानते हैं चना सत्तू का सेवन करने से शरीर के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग किया जा सकता है हम जानना चाहते हैं कि डेंगू जैसी भयानक बीमारी की समस्या से उभरने के लिए क्या चना सत्तू का उपयोग करना ठीक रहेगा ??

Reply

Leave a Comment