Home » “एचएस “”होरा सोमनी”” का मतलब मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन में संक्षिप्तीकरण और खुराक”

“एचएस “”होरा सोमनी”” का मतलब मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन में संक्षिप्तीकरण और खुराक”

by Dev Pawar

डॉक्टर के पर्चे हमेशा ही बहुत ज्यादा अटपटे से होते हैं एक तो उनकी हैंडराइटिंग हमें समझ नहीं आती है। दूसरा हमें यह नहीं पता चला कि वह क्या लिखते हैं क्योंकि हम सभी दवाइयां के नाम से वाकिफ नहीं है और सबसे अहम बात यह है कि डॉक्टर अपने पर्चे में बहुत ही नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। वह बहुत सी शॉर्ट फॉर्म भी इस्तेमाल करते हैं। जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं। ऐसे ही एक शॉर्ट फॉर्म एचएस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

डॉक्टर के पर्चे में “एचएस” क्या है?

सबसे पहले इस शब्द का फुल फॉर्म जानने का प्रयास करते हैं। दरअसल डॉक्टर के पर्चे में इस्तेमाल किया जाने वाला एचएस का फुल फॉर्म होता है–होरा सोमनी। नीचे हम इसके बारे में और भी विस्तार से जानेंगे। जैसे कि यह क्यों इस्तेमाल किया जाता है और कब इस्तेमाल किया जाता है।

ध्यान दे : प्रिस्क्रिप्शन में ओडीएचएस (ODHS): अर्थ, पूर्ण रूप और चिकित्सा

यदि इसका अर्थ हम ब्रिटिश डिक्शनरी के अनुसार जाने तो इसका अर्थ होता है कि बेड पर जाते समय। यानी कि जिसने दवाई के सामने यह लिखा होता है उस दवाई का इस्तेमाल आपको सोते वक्त करना होता है, खाना खाने के बाद, टहलने के बाद जब सोने जा रहे होते हैं तब आपको इस दवा का इस्तेमाल करना होता है। 

doctor ke parche me HS kya hota hai

“एचएस” को कैसे समझा जा सकता है?

यदि आप डॉक्टर द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले किसी नुस्खे को बहुत अच्छी तरीके से समझना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप उसकी गहन अध्ययन करें या फिर उस क्षेत्र से संबंध रखने वाले व्यक्ति से उस विषय पर चर्चा करें इससे आपको बहुत ज्यादा मदद मिल सकती है। 

* इसी क्रम में यदि आप “एचएस” यानी की होरा सोमनी का मतलब अच्छे से समझना चाह रहे हैं तो यह आपके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। क्योंकि इसकी हिंदी और डिक्शनरी अर्थ के बारे में हम आपके ऊपर बता चुके हैं अब हम इसे कुछ उदाहरण के माध्यम से भी समझने का प्रयास करेंगे।

जानिए : डॉक्टर के पर्चे में LABD क्या है?

* मान लीजिए डॉक्टर ने आपके पर्चे पर लिखा है कि 1 टैबलेट एचएस अब इससे आप क्या अर्थ लगाएंगे। आपको इसका मतलब तो समझ आ गया कि आपको जिस दवा के सामने यह लिखा गया है उसकी एक गोली लेनी है। लेकिन एचएस का मतलब इस दवा का समय निर्धारण करने से है। आपको इस टैबलेट की एक गोली रात को बेड पर जाने से पहले लेनी है। मतलब कि इस दवा का सेवन एक गोली के रूप में रात को सोने से पहले किया जाना चाहिए। देखा आपने कितना आसान सा था डॉक्टर के पर्चे पर लिखा उस शब्द को समझना बस हमें इन शब्दों की फुल फॉर्म के बारे में पता होना जरूरी है। 

doctor ke parche me HS ko kase samjha jata hai

* हालांकि इससे यह बिल्कुल नहीं निर्धारित होता है कि किसी रोगी को इसकी कितनी खुराक लेनी है या फिर यह चूर्ण है तो कितनी चम्मच चूर्ण लेना है और अगर यह कोई ओरल सॉल्यूशन है तो आपको इसे कितना लेना है। इस बारे में डॉक्टर अलग से निर्देश लिखते हैं एचएस से सिर्फ आपको यह पता चलता है कि इस दवा का सेवन आपको रात को सोने से पहले करना है। 

क्या डॉक्टर के पर्चे पर लिखे “एचएस” को एक चेतावनी की तरह लेना चाहिए?

आप कुछ लोगों का सवाल यह रहता है कि जिनके पर्चे पर डॉक्टर एचएस लिखते हैं क्या उन्हें इस शब्द को एक चेतावनी की तरह लेना चाहिए तो हम इसका उत्तर हां और ना दोनों में दे सकते हैं।

यह भी पढ़े : डॉक्टर के पर्चे में BD का मतलब क्या है? इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी

क्योंकि कोई भी व्यक्ति बिना डॉक्टर की सलाह के या फिर बिना डॉक्टर के खुराक के निर्धारित की किसी दवाई का सेवन नहीं करता है। लेकिन यदि आपको पर्चा पढ़ना नहीं आता है और डॉक्टर ने आपके पर्चे पर एचएस लिखा है तब भी आपको इसका अर्थ समझकर इसके अनुसार ही दवा लेनी चाहिए।

HS ke thht dva kab leni chahiye

क्योंकि ऐसा न करने पर हो सकता है की दवा आपको ठीक से असर ने दिखाएं और हो सकता है कि यह दवा आपको कोई साइड इफेक्ट भी पहुंचा दे। इसलिए आप इसे एक चेतावनी की तरह भी ले सकते हैं। वास्तव में यह एक सामान्य से निर्देश होते हैं जो डॉक्टर किसी भी दवा को लेने से पहले प्रत्येक में मरीज को देते हैं इसीलिए इन नुस्खों को मरीज की सुविधा के साथ तैयार किया गया है और इन्हें डॉक्टर को भी सुविधाजनक पर्चा बनाने के लिए भी तैयार किया गया है।

आप यह भी पढ़ सकते है : डॉक्टर के पर्चे पर लिखे BDPC का मतलब क्या है?

हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख से आपने यहां पर यह जाना कि डॉक्टर के पर्चे में इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द एचएस की फुल फॉर्म क्या होती है? आपने इसके हिंदी और अंग्रेजी दोनों अर्थ के बारे में भी जाना। अब आपके लिए डॉक्टर के पर्चे को पढ़ना ज्यादा मुश्किल कार्य नहीं होगा और आप इसे आसानी से समझ जाएंगे। इस बारे में और विस्तार से जानने के लिए आपको किसी मेडिकल के क्षेत्र से संबंधित व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए।

You may also like

Leave a Comment