Home » ग्रीन टी के हर घूंट के साथ वजन घटाएं

ग्रीन टी के हर घूंट के साथ वजन घटाएं

by Dev Pawar

लोग विभिन्न चीजों का इस्तेमाल करने के विभिन्न फायदे बताते हैं। लोग ग्रीन टी को इस्तेमाल करने के भी बहुत से फायदे बताते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आप ग्रीन टी के हर घूंट के साथ अपना वजन घटा सकते हैं। आइए आज इसी विषय पर चर्चा करते हैं कि क्या वास्तव में ग्रीन टी के हर घूंट के साथ वजन घटाया जा सकता है। 

ग्रीन टी पीने के अद्भुत फायदे 

green tea kab or kase pite hai

ग्रीन टी पीने के व्यक्ति को एक नहीं बल्कि हजार फायदे होते हैं। और व्यक्ति इसका इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि बहुत समय पहले से करते आ रहे हैं। नीचे इसके सभी फायदों के बारे में जानने का प्रयास करेंगे। 

अद्भुत जानकारी : मानव शरीर में जल का महत्व

* आयु बढ़ जाती है: कुछ लोगों का कहना है कि यदि व्यक्ति हमेशा ग्रीन टी का इस्तेमाल करता है तो उसकी आयु भी बढ़ जाती है। यानी कि वह अपनी औसत आयु से थोड़ा ज्यादा जीता है। क्योंकि ग्रीन टी बहुत सी बीमारियों को पनपना नहीं देती। और कई बार यह भयानक बीमारियां ही मृत्यु का कारण बन जाती है। 

* वजन कम करें: हम पहले भी बता चुके हैं कि हम इसी विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे कि क्या वास्तव में ग्रीन टी को पीने से व्यक्ति का वजन कम हो जाता है। तो हम आपको बता दें कि ग्रीन टी का सेवन करने से व्यक्ति का वजन कम हो जाता है और यह बात बहुत सी रिसर्च में भी साबित हो चुकी है। यह व्यक्ति के बढ़ते हुए वजन को स्थिर कर देती है और धीरे-धीरे उसके फैट को पिघलाने लगती है जिससे कि उसका वजन कम होने लगता है।

ग्रीन टी पीने के चमत्कारी फायदे 

green tea kitni matra me pini chiye

ग्रीन टी का इस्तेमाल सिर्फ लोग ही नहीं बल्कि डॉक्टर भी करने की सलाह देते हैं कहीं ऐसी कई बीमारियां हैं जिनके दौरान ग्रीन टी का इस्तेमाल करने की सलाह ही दी जाती है। आमतौर पर यह कहा जाता है कि व्यक्ति को यदि चाय पीने की तलब हो रही है तो उसे ग्रीन टी पीनी चाहिए। 

* दिल के स्ट्रोक का खतरा कम: ग्रीन टी को स्वस्थ हृदय के लिए भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति ग्रीन टी का सेवन नियमित रूप से करता है उसका दिल बहुत ज्यादा स्वस्थ रहता है इससे कि उसे दिल से संबंधित बहुत से रोग भी नहीं होते और उसे हमेशा स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा ग्रीन टी पीने वाले व्यक्ति को स्ट्रोक का खतरा कम होता है। 

ध्यान से पढ़े : क्या बीयर पीने से पथरी का इलाज होता है

* दांतों के लिए भी फायदेमंद: जो व्यक्ति ग्रीन टी का सेवन करता है उसके दांतों का स्वास्थ हमेशा ही अच्छा बना रहता है। क्योंकि इसमें ऐसे बहुत से यौगिक मौजूद होते हैं जो आपके दांतों को सड़ने भी नहीं देते और आपके दांतों से बदबू भी नहीं आने देते हैं। इसीलिए आपको सुबह उठकर रोज ग्रीन टी का सेवन जरूर करना चाहिए। 

ग्रीन टी के इस्तेमाल से होने वाले फायदे 

ग्रीन टी का इस्तेमाल करने के लिए व्यक्ति एक बार को झिझक अवश्य महसूस करते हैं क्योंकि बहुत से लोगों का कहना है कि यह बिल्कुल स्वाद हीन होती है और इसमें किसी प्रकार का स्वाद नहीं होता। लेकिन ग्रीन टी का इस्तेमाल करने से व्यक्ति को बहुत से फायदे होते हैं। 

* लंबे समय तक होने वाली बीमारियों का खतरा कम: बहुत सी बीमारियां ऐसी होती है जो व्यक्ति को एक बार लग जाए तो लंबे समय तक उसका पीछा नहीं छोड़ती है। ऐसे में उसे मजबूत एंटीऑक्सीडेंट की आवश्यकता होती है।

green tea pine ke fayede

और जब बात मजबूत एंटीऑक्सीडेंट की होती है तो ग्रीन टी का नाम तो लिया ही जाता है। जी हां ग्रीन टी में ऐसे बहुत से एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि आपको ऐसी बीमारियों से बचा सकते हैं जो कि लंबे समय तक रहती है। इसीलिए व्यक्ति को सुबह ग्रीन टी का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए।

देखिये : भीगे हुए चने और भुने हुए चने खाने के फायदे 

* दिमाग को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद: एल-थीनाइन और कैफीन दो ऐसी चीज हैं जिस जो कि ग्रीन टी में मुख्य रूप से पाई जाती है और यह दोनों ही दिमाग के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होती है।

इसीलिए यदि व्यक्ति ग्रीन टी का सेवन करता है तो उसका दिमाग हमेशा स्वस्थ रहता है और उसे दिमाग से संबंधित बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है साथ ही उसका दिमाग तेजी से कार्य भी करता है। यही कारण है कि स्वस्थ दिमाग के लिए व्यक्ति को ग्रीन टी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

देखा आपने कैसे ग्रीन टी को इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान था और इसके फायदे भी अद्भुत है। लेकिन हम यह सलाह देते हैं कि किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से पूछना चाहिए। क्योंकि हो सकता है कि यह आपको किसी प्रकार की साइड इफेक्ट पहुंचा दे। जरूरी नहीं है कि सभी को हर चीज माफिक आ जाए।

You may also like

Leave a Comment