Home » जीरा (Cumin) खाने के कुछ चमत्कारी फायदे जानिए सेवन के तरीके

जीरा (Cumin) खाने के कुछ चमत्कारी फायदे जानिए सेवन के तरीके

by Rajeev Kumar

जीरा जो हर रसोई घर में मिलने वाला बहुत ही आपका मसाला है। इसका प्रयोग लगभग हर प्रकार के व्यंजन बनाने में किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके बहुत से चमत्कारी फायदे हैं। जीरे का उपयोग कई रोगों को दूर भगाने में किया जा सकता है। लेकिन जरूरी है कि आपको यह पता हो कि इसे कौन से रोग में किस प्रकार उपयोग करना है। आइए हम आपको बताते हैं कि जीरे का उपयोग कैसे करना चाहिए।

जीरा (Cumin) खाने के फायदे 

जीरा (Cumin) खाने के फायदे 

इसके अलावा आप यहां पर पेट में गैस के लक्षण, कारण, घरेलू उपाय व दवाएं के उपयोग फायदे नुकसान व सेवन विधि के विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

  • यदि किसी छोटे बच्चों को पेट में दर्द है तो पानी में जीरा डालकर उबालें और उसे ठंडा कर बच्चे को पिलाएं जिससे उसे तुरंत राहत मिलेगी।
  • जीरा कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है। इसीलिए यदि जीरे का सेवन गर्भवती महिलाओं द्वारा या फिर ऐसी महिलाओं द्वारा जिन्होंने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है किया जाए तो इससे उन्हें बहुत ताकत मिलती है। इसके लिए आपको गर्म दूध में जीरे को मिलाकर पीना है।
  • यदि आप मोटापे से परेशान है तो भी आप जीरे का सेवन कर सकते हैं क्योंकि यह मोटापा कम करने में भी मदद करता है। यह व्यक्ति के शरीर से कोलेस्ट्रॉल और फैट को कम कर देता है इसके लिए आपको इसका सेवन दही में मिलाकर करना है। 
  • जीरा हड्डियों को मजबूती देने का काम भी करता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है और साथ ही इसमें विटामिन बी 12 और विटामिन ए भी पाया जाता है। इसीलिए आप जीरे का सेवन निसंकोच कर सकते हैं।
  • यदि कोई व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित है तो वह जीरे का सेवन करें। ऐसा करना उसके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। 
  • जीरे को याददाश्त बढ़ाने का भी बहुत अच्छा जरिया माना जाता है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो याददाश्त को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसीलिए यदि आप रोज आधा चम्मच जीरा चबाते हैं तो आपकी याददाश्त बढ़ जाएगी। 
  • आप एक पके हुए केले को मसलकर इसका सेवन भुने हुए जीरे के साथ कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी नींद ना आने की समस्या हल हो सकती है।
  • महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में भी जीरा बहुत लाभ पहुंचाता है। इसके लिए आपको थोड़ी सी अदरक, थोड़ी सी नमक, थोड़ी सी सौंफ को भुने हुए जीरे के पाउडर में डालकर मिला लेना है और फिर इस सबको पानी में डालकर उबाल कर पीना है। 
  • यह कब्ज को दूर करने के लिए भी फायदेमंद है।
  • यदि किसी व्यक्ति की छोटी आंत में गैस बन गई है तो भी वह जीरे का सेवन अदरक, नमक और सौंफ के साथ कर सकता हैं।
  • जीरा पाचन क्रिया के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है।
  • यदि कोई व्यक्ति डायरिया, पेट दर्द और अपच से पीड़ित है तो वह इसका सेवन करें। 

ध्यान दें: आयुर्वेदिक दवा के फायदे

जीरा खाने के नुकसान

जीरा खाने के नुकसान

इतना ही नहीं बल्कि आप यहां पर यह भी जान सकते हैं कि हल्दी व् दूध को मिलाकर पीने के फायदे

जहां एक ओर जीरे के सेवन से बहुत से फायदे होते हैं। तो वही दूसरी ओर जीरे के सेवन से कुछ नुकसान भी है। आइए हम आपको जीरे के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताते है।

  • यदि इसका सेवन ज्यादा कर लिया जाए तो रक्तरसाव का खतरा बढ़ जाता है। 
  • यदि इसका सेवन ज्यादा किया जाए तो यह हार्टबर्न की समस्या भी पैदा कर सकता है। 
  • इससे बहुत अधिक डकार आने की संभावना होती है।
  • कुछ अध्ययन से यह बात सामने आई है कि यह गर्भपात का कारण भी बन जाता है।

जीरे के सेवन के तरीके

वैसे तो आम तौर पर जीरे का इस्तेमाल मसाले के रूप में ही किया जाता है। लेकिन यहां हम आपको इसे उपयोग करने के कुछ और तरीके के बारे में बता रहें है।

जीरे के सेवन के तरीके

  • आप इसका सेवन इसे भूनकर तैयार किए गए मसाले के रूप में कर सकते हैं। आप इस मसाले को सलाद पर छिड़ककर या फिर दही में मिलाकर खा सकते हैं।
  • विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में इसका इस्तेमाल स्वाद के अनुसार किया जा सकता है।
  • आप इसका इस्तेमाल एक गिलास पानी में डालकर और उसने अपने स्वाद के अनुसार नमक और नींबू मिलाकर कर सकते हैं।
  • यदि आप इसका इस्तेमाल गर्म पानी में करना चाहते हैं तो एक कप गर्म पानी लीजिए और उसमें थोड़ा सा जीरा डालकर रखने के बाद उसे ठंडा कर दीजिए। ठंडा करने के बाद आप इसे पी सकते है।

इसके साथ आप यहां पर इन सभी विषयों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां का अध्ययन कर सकते हैं।

निष्कर्ष 

याद रहे हमने यहां आपको जीरे के सामान्य उपयोग बताए हैं। आप इसका इस्तेमाल छोटी-मोटी बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए कर सकते हैं लेकिन याद रहे कि जीरा किसी बीमारी का इलाज नहीं है। यदि आपको कोई गंभीर समस्या है तो कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श के बाद दवाई लें। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया है और आप इससे संबंधित कुछ भी हमसे साझा करना चाहते हैं तो कृपया हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं। 

You may also like

2 comments

Kamala Devi फ़रवरी 13, 2024 - 6:55 अपराह्न

Cumin in hindi के बारे में हमने यहां पर यह जाना है कि जीरा खाने से मोटापा भी काम किया जा सकता है हम जानना चाहते हैं कि मोटापा कम करने के लिए जीरे का उपयोग किस प्रकार करना चाहिए कृपया हमें इसकी विधि के बारे में बताएं ??

Reply
Rajesh अप्रैल 17, 2024 - 3:44 अपराह्न

Cumin in Hindi में हम यह जानना चाहते हैं कि क्या जीरा के उपयोग से पेट की चर्बी को खत्म किया जा सकता है ???

Reply

Leave a Comment