Home » आइब्रो कैसे ठीक करें? आईब्रो को घना कर देते है यह घरेलू उपाय

आइब्रो कैसे ठीक करें? आईब्रो को घना कर देते है यह घरेलू उपाय

by Anjita Yadav

दोस्तों प्रत्येक महिला चाहती है कि वह बहुत सुंदर दिखे और वह अपने चेहरे को सुंदर दिखाने के लिए अपने चेहरे पर सब कुछ परफेक्ट चाहती है। कुछ महिलाओं को घनी आईब्रो बहुत पसंद होती है। वास्तव में जिन महिलाओं की आईब्रो बहुत घनी होती है वह देखने में बहुत ही सुंदर लगती है। 

यदि आप भी अपनी आईब्रो को घना करने का उपाय ढूंढ रहे हैं तो यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें हम आपको आईब्रो घना करने का घरेलू तरीका बताएंगे।

आइब्रो को घना करने के लिए घरेलू तरीके

यदि आप भी चाहते हैं कि आपकी आइब्रो घनी और काली दिखे तो नीचे दिए गए तरीके आपकी मदद कर सकते हैं।

Eyebrows ko Ghana karne ke Gharelu Upaay

  • कैस्टर ऑयल इसमें आपकी मदद कर सकता है क्योंकि इस बालों की बढ़ोतरी के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें रिकीनॉयलिक नामक एसिड पाया जाता है जो एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण से भरपूर होता है। इसे हिंदी में अरंडी का तेल कहा जाता है जिसमें ओमेगा 6 फैटी एसिड के साथ विटामिन ई भी पाया जाता है। यह सभी चीज ऐसी होती है जो की बालों की बढ़ोतरी के लिए बहुत अच्छी होती है इसलिए आप यदि आइब्रो को घना करना चाह रहे हैं तो आप कॉटन की मदद से अपने आइब्रोज पर अरंडी के तेल को लगाना शुरू कर दीजिए। 
  • ओलिव ऑयल भी बहुत अच्छा माना जाता है बालों की बढ़ोतरी के लिए। यह बालों को घना करने के साथ ही काला करने का कार्य भी करता है क्योंकि इसमें फेनोलिक कंपाउंड पाया जाता है। इसीलिए आप आइब्रो को बढ़ाने के लिए ओलिव ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं इसे भी आपको कॉटन की मदद से ही अपनी आइब्रोज पर लगाना होगा। 

आइब्रो को काला और घना बनाने के घरेलू तरीके

ऊपर दिए गए दो ऑयल के अलावा भी ऐसी बहुत सी चीज हैं जिनकी मदद से व्यक्ति अपनी आईब्रो को काला और घना बना सकता है। आइए एक-एक कर इनके बारे में जानते हैं। हो सकता है कि आपको सुनने में थोड़ा डर लगे लेकिन अंडे की जर्दी से भी आइब्रो को घना किया जा सकता है।

Eyebrow ko Kala Aur Ghana Banane ke Gharelu Tareeke

ऐसा करने के लिए आपको अंडे की जर्दी को हफ्ते में दोबारा अपने आइब्रो पर लगाना होगा क्योंकि इसमें योग प्रोटीन और बायोटीन दोनों पाए जाते हैं और यह दोनों ही बालों को बढ़ाने में बहुत ज्यादा मदद करते हैं।

यदि आप इस तरीके से आइब्रो को गाना करना चाहते हैं तो आप कोई इसे लगाकर करीब 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लेना है आपको शीघ्र ही फर्क दिखने लग जाएंगे। 

यह भी पढ़ें:- वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय

आईब्रो को घना करने के तरीके

यदि आपको ऊपर दिए गए तरीकों में से किसी तरीके के किसी तत्व से एलर्जी है और आप उनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो नीचे हम आपको कुछ ऐसे पदार्थ के बारे में भी बताएंगे जिनसे आपको ना तो एलर्जी होगी और वह आपको शीघ्र ही असर दिखाना भी शुरू कर देंगे। 

Eyebrow ko Ghana Karne Ke Gharelu Upchar

  • कच्चे दूध की मदद से भी आइब्रो को घना किया जा सकता है। जी हां कच्चे दूध का इस्तेमाल करने से आपको बहुत बेहतरीन परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके लिए आपको कच्चे दूध को अपनी आइब्रोज पर रोज लगाना है इसे आपकी आइब्रो चमकीली भी बनेगी और वह घनी भी होने लगेगी।
  • आइब्रो को घना और काला बनाने के लिए प्याज भी फायदेमंद साबित होती है। जी हां, प्याज के रस से भी आइब्रो को घना और काला बनाया जा सकता हैं। क्योंकि प्याज के रस में सल्फर मौजूद होता है। जो बालों को बढ़ाने और काला करने के लिए जाना जाता है।  इसके लिए आपको रोज थोड़ा-थोड़ा प्यार का रस लेकर कॉटन की मदद से अपनी आईब्रो पर लगाना हैं। आप देखेंगे कि दो से तीन हफ्ते में ही आपको काफी असर दिखना शुरू हो जाएगा। 

इसके अलावा यदि आप चहरे पर ज्यादा तिल होने की वजह से परेशान रहते है तो आप यहाँ पर तिल हटाने के घरेलू उपाय जान सकते है। 

आइब्रो को घना करने के लिए घरेलू उपचार

ऊपर दिए गए तरीकों के अलावा भी बहुत अच्छे तरीके हैं जिनसे आइब्रो को घना करने में मदद मिल सकती है।

Eyebrow ko Ghana Karne Ke Tareeke

  • पेट्रोलियम जेली की मदद से भी आइब्रो को घना करने के साथ ही मोटा भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको रोज रात को सोने से पहले पेट्रोलियम जेली अपनी आईब्रो पर लगाकर सोना है। आपने देखा होगा की बहुत से लोग वेसलीन को आईब्रो पर लगाते हैं। 
  • नारियल के तेल को भी आइब्रो की बड़ा और घना करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए भी आपको रोज रात को सोने से पहले नारियल के तेल को अपनी आइब्रो पर लगाकर सोना होगा। थोड़ा सा नारियल का तेल लेकर अपनी आईब्रो पर कुछ देर मालिश करें और फिर पूरी रात के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दे। सुबह को आप को इसे ठंडे पानी से धोना है। 

घरेलू उपचारों से जुड़ी आवश्यक जानकारी।

निष्कर्ष

हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख को मात्र सामान्य जानकारी समझा जाएं। किसी भी प्रकार की सलाह का विकल्प न मानते हुए इस लेख को सामान्य जानकारी ग्रहण करने के उद्देश्य के साथ ही पढ़ा जाए।

यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है जैसे की बाल उड़ने की समस्या तो आपको तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

You may also like

Leave a Comment