Home » चेहरे की झाइयां हटाने के लिए क्या करें? चेहरे की झाइयां मिटाने के घरेलू उपाय

चेहरे की झाइयां हटाने के लिए क्या करें? चेहरे की झाइयां मिटाने के घरेलू उपाय

by Anjita Yadav

प्रत्येक व्यक्ति एक सुंदर और स्वच्छ त्वचा के सपने देखता है। वह चाहता है कि उसका फेस स्वस्थ बना रहे साथ ही वह ग्लो वाला और सुंदर भी दिखें।

खासतौर से महिलाओं की यह इच्छा होती है कि उनका चेहरा बहुत ज्यादा साफ दिखे उसे पर कोई पिंपल्स ना हो साथ ही वह झाइयों से भी फ्री रहे। आज की इस लेख में हम आपके चेहरे की झाइयां मिटाने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। 

घरेलू उपचारों से झाइयां हटाने का तरीका

चेहरे की झाइयां व्यक्ति के चेहरे को बहुत भद्दा बना देती है वह उसके अच्छे खासे ग्लो करते हुए चेहरे पर भी दाग के समान प्रतीत होती हैं।

Gharelu upcharon se jhaiyan hatane ka tarika

  • हल्दी, बेसन और दूध के पेस्ट को तैयार कर चेहरे की झाइयां हटाई जा सकती है। इसके लिए आपको इन तीनों को मिलाकर इसका एक अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लेना है और फिर इसे चेहरे की झाइयों वाली जगह पर लगाना है। अब इसे कुछ देर के लिए सूखने दीजिए जब यह सूख जाए तो अपने चेहरे को धो दीजिए। अपने चेहरे धोने के बाद अपने चेहरे पर कुछ ना लगाते हुए चेहरे की नमी लौट आने का इंतजार कीजिए।
  • आप सभी को केला तो अवश्य पसंद होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि पके हुए केले के छिलकों को झाइयों पर रगड़ा जाए और फिर इसे रगड़कर 20 मिनट के लिए छोड़ दिया जाए। 20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धोने के बाद चेहरे को मॉइश्चराइज कर आप चेहरे की झाइयों से धीरे धीरे कर छुटकारा पा सकते है।

नोट:- आप यहाँ पर चेहरे के तिल हटाने के घरेलू उपाय के बारे में गहनता से अध्यन कर सकते हैं।

चेहरे की झाइयों को दूर करने के घरेलू नुस्खे

ऐसे बहुत से तरीके होते हैं जिनके माध्यम से चेहरे की झाइयों को दूर किया जा सकता है और इन सभी का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। 

Chehre ki jhaiyon ko door karne ke gharelu nuskhe

  • आलू का इस्तेमाल भी चेहरे की झाइयों को हटाने के लिए किया जा सकता है क्योंकि आलू के अंदर ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं। जो कि स्किन की झाइयों को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको आलू को घिस कर उसका रस निकाल लेना है और इसे 15 मिनट तक झाइयों पर मल लेना है। बाद में आपको अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लेना है। यदि आप कुछ हफ्तों तक ऐसा करते हैं तो आपको काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। 
  • पपीते के इस्तेमाल से भी आपको बहुत अच्छे फायदे देखने को मिल सकते हैं। क्योंकि इसमें एक्सफोलिएट गुण पाए जाते हैं जो की स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम करते हैं। जिससे की झाइयां कुछ ही दिनों में कम होने लगती है इसके लिए आपको पपीते को पीस लेना है और उसे अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर बाद धो लेना है। आप चाहे तो पपीते में टमाटर या फिर खीरे का रस मिलाकर इसका एक बेहतरीन फेस पैक तैयार कर भी फेस पर लगा सकते हैं।

इसके आलावा आप यहाँ पर चेहरे पर एलर्जी के घरेलू उपाय के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

चेहरे की झाइयों को हटाने के लिए अपनाएं यह घरेलू तरीके

सुंदर दिखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपका चेहरा बिल्कुल साफ सुथरा हो उसे पर कोई दाग धब्बे और झाइयां ना हो। 

Chehre ki jhaiyon ko hatane ke liye apnayen gharelu tareeke

  • कच्चा दूध:- कच्चा दूध भी झाइयों को हटाने में मदद कर सकता है और इसके बहुत ही फायदेमंद रिजल्ट देखे गए हैं। आपको कच्चे दूध को लेकर रुई की मदद से इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा लेना है। यदि आप रोजाना सुबह-शाम ऐसा करते हैं तो आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा। इसके अलावा आप इसमें गुलाब जल को मिलकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • टमाटर का उपयोग:- झाइयों को कम करने के लिए टमाटर का उपयोग भी किया जाता है इसके लिए आपको टमाटर को पीसकर उसका गूदा बना लेना है और इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर इसे चेहरे पर लगभग 10 मिनट तक लगाकर ठंडे पानी से चेहरे को धो दीजिए। यदि आप इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। 

यह भी पढ़ें:- चेहरे के बाल हटाने के घरेलू उपाय

घर पर चेहरे की झाइयों से छुटकारा कैसे पाएं?

चेहरे की झाइयां एक बहुत बड़ी समस्या के समान प्रतीत होती हैं क्योंकि यह चेहरे को बदसूरत दिखा देती है और कुछ लोगों को तो यह इतना ज्यादा परेशान करती है कि वह अपना कॉन्फिडेंस ही खो बैठते हैं।

Chehre ki jhaiyon se chhutkara payen ghar par rehkar

  • हल्दी:- हल्दी का इस्तेमाल तो चेहरे पर बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे की चमक और निखार बन जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप झाइयों को कम करना चाहते हैं तो आप हल्दी का पेस्ट गुलाब जल के साथ बनाकर अपने चेहरे पर लगाइए। इसे आपको चार से पांच मिनट तक लगा कर रखना है और फिर गुनगुने या फिर  ठंडे पानी से धो देना है आपको यकीनन बहुत ही ज्यादा अच्छे प्रभाव देखने को मिलेंगे। 
  • नारियल के तेल:- नारियल के तेल के और भी बहुत ज्यादा फायदे होते हैं। यहां तक की लोग इसका इस्तेमाल एक अच्छे मॉइश्चराइजर के रूप में भी करते हैं। लेकिन यदि आप हल्दी और नारियल के तेल को साथ मिलाकर लगाते हैं तो आप इसे चेहरे की झुरियां के साथ ही दाग धब्बों को भी मिटा सकते हैं। इसके लिए आपको एक पैन में दो-तीन चम्मच हल्दी को लेना है और इसे बहुत देर तक गर्म करना है जब तक की हल्दी का रंग काला पड़ना नहीं शुरू हो जाए।
    जब यह ठंडा हो जाएं तो इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाकर एक अच्छा पेस्ट तैयार कर लीजिए और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगभग 15 से 20 मिनट का लगाकर छोड़ दीजिए। जब यह पेस्ट सूख जाए तो अपने चेहरे को पानी से धोकर आप अच्छे परिणाम देख सकते हैं। इसे आपको हफ्ते में दो बार लगाना है यकीन मानिए आपको बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। 

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपके चेहरे से झाईयों को मिटाने के लिए जो भी घरेलू उपाय बताएं उनका इस्तेमाल उनके बारे में जानकारी हासिल करने के बाद ही करें।

यदि आपको किसी भी तत्व से एलर्जी है और वह झाइयां मिटाने का कार्य कर रहा है तो आपको उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस लेख से संबंधित कोई भी सुझाव आप हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से दे सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment