Home » लेबर पेन लाने के उपाय

लेबर पेन लाने के उपाय

by Rajeev Kumar

इस बात को नकारा नहीं जा सकता की सही समय पर नेचुरल रूप से प्रसव पीड़ा का शुरू हो जाना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि प्रसव पीड़ा के नाम से ही बहुत सी महिलाओं के दिल में डर रहता है। 

जो महिलाएं पहली बार मां बनने वाली होती है उन्हें प्रसव पीड़ा का कोई अनुभव नहीं रहता इसलिए वह काफी डरा हुआ महसूस करती है क्योंकि उन्हें इसके लक्षण तक नहीं पता होते। 

बहुत बार गर्भवती महिला इन लक्षणों को महसूस भी नही करती है ऐसी प्रेगनेंसी में बहुत कंप्लीकेशन आती है। इसके बहुत से कारण होते है बहुत बार गर्भवती महिला ज्यादा तनाव ले रही होती है या डर के कारण मानसिक रूप से प्रसव के लिए तैयार नहीं रहती जो धीरे धीरे तनाव का कारण बन जाता है। 

आज के इस लेख में हम आपको प्रसव पीड़ा को वक्त पर शुरू करने के नेचुरल तरीकों के बारे में बताएंगे। यह तरीके हमारी दादी नानी द्वारा बताए गए हैं और आज साइंस भी इन पर विश्वास करती है। 

प्रसव पीड़ा शुरू करने के तरीके

वैसे तो ऐसे बहुत से तरीके हैं जिनके द्वारा प्रसव पीड़ा को शुरू किया जा सकता है लेकिन इस लेख में हम आपको सिर्फ प्रख्यात तरीके के बारे में ही बताएंगे। 

प्रसव पीड़ा शुरू करने के तरीकेइसके अलावा आप यहां पर olive oil in hindi में उपयुक्त जानकारी हासिल कर सकते हैं।

  • गरम पानी से स्नान: गर्म पानी से स्नान करना भी महिला को लेबर पेन शुरू करवाने का एक तरीका माना जाता है। इसका कारण यह है कि जब व्यक्ति गर्म पानी से स्नान करता है तो उसके शरीर की मसल्स खुल जाती है क्योंकि ऐसा करने से मसल्स को आराम मिलता है और साथ ही गर्म पानी से स्नान करने से मानसिक और शारीरिक तनाव भी गायब हो जाता है। क्योंकि बहुत बार इसी तनाव की वजह से प्रसव पीड़ा शुरू न हो पाती। साथ ही याद रहे की पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए क्योंकि यह शिशु के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
  • खजूर खाना: यह सबसे बेहतरीन और बहुत ही सरल नेचुरल तरीका माना जाता है जिससे महिला को लेबर पर तुरंत शुरू हो जाता है। कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि जो महिला अपने गर्भावस्था के आखिरी हफ्तों में रोजाना खजूर का सेवन करती है उन्हें प्रसव पीड़ा समय पर शुरू हो जाती है।
  • अनानास खाना: अनानास का सेवन भी प्रसव पीड़ा लाने के लिए अच्छा साबित होता है। क्योंकि अनानास में ब्रोमैलन नामक एक एंजाइम पाया जाता है जो लेबर पेन को उत्तेजित करता है। यदि आपकी प्रेगनेंसी के 40 हफ्ते पूरे हो गए हैं तो आप ताजा अनानास का सेवन कर लेबर पेन शुरू करवा सकती हैं। अत्यधिक मात्रा में अनानास का सेवन नहीं करें क्योंकि इससे डायरिया की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

इतना ही नहीं बल्कि आप यहां पर sanda oil ke fayde के बारे में विभिन्न प्रकार की आवश्यक जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल 

कैस्टर ऑयल तेल का सेवन पेट को साफ करता है। प्रसव पीड़ा को जल्दी शुरू करने के लिए इस संतरे के रस के साथ डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए।

कैस्टर ऑयल का इस्तेमालयह भी पढ़ेंMustard oil in hindi

  • रोज सैर करना: यदि आप प्राकृतिक रूप से और समय पर प्रसव पीड़ा लाना चाहती हैं तो आप रोज सैर पर जाएं। क्योंकि सैर करने से आपका बच्चा गर्भाशय से सर्विक्स की ओर आ जाता है। क्योंकि व्यायाम को प्रसव पीड़ा लाने के लिए एक बहुत ही अच्छा तरीका माना गया है।
  • लहसुन का सेवन: वैसे तो लहसुन को पाचन क्रिया के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है लेकिन यह प्रसव पीड़ा को जल्दी शुरू करने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको रोज सुबह लहसुन की दो कच्ची कलियां खाली पेट खानी है।
  • पार्टनर के साथ सेक्स: नेचुरल तरीके से लेबर पेन शुरू करने के लिए आप यौन संबंधों का सहारा ले सकते है। हालांकि इसके कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं कि यह तरीका कितना कारगर है। यह कहा जाता है कि गर्भाशय का मुंह खुल जाने के बाद सेक्स नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे संक्रमण हो सकता है।
  • होम्योपैथिक दवा: होम्योपैथिक दवाई भी जल्दी लेबर पेन लाने में मददगार साबित हो सकती है। पल्सेटिला और कौलोफाइलम होम्योपैथिक दवाई बहुत से लोग सजेस्ट करते है। इनसे बहुत लाभ मिलता है। इन दवाईयों का सेवन डॉक्टर से सलाह लेकर करनी चाहिए।
  • लाल रसबेरी की पत्तियों का सेवन करें: इसके बारे में कहा गया है कि जब गर्भवती महिला लाल रास्पबेरी की पत्तियों की चाय का सेवन करती है तो उसे प्रसव पीड़ा जल्दी शुरू हो जाती है। क्योंकि यह सर्विक्स की मांसपेशियों को ढीला करने में बहुत कारगर साबित होता है। हालांकि इसके भी वैज्ञानिक आधार अभी नहीं मिले है।

आप यहां पर दिए गए इन सभी विषयों के बारे में उच्चतम स्तर की जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

हम आशा करते हैं कि हमारे पूर्वजों द्वारा बताएं गए ये तरीके आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। क्योंकि कई बार गर्भावस्था में कुछ दिक्कतों के कारण प्रसव पीड़ा वक्त पर शुरू नही हो पाती है। इसके अलावा आप डॉक्टर द्वारा सुझाए गए उपाय भी अवश्य अपनाएं।

You may also like

1 comment

kriti goyal मई 30, 2024 - 11:56 पूर्वाह्न

गर्म पानी से स्नान करने के बाद लेबर पेन शुरू हो जाता है मेरी बहन की गर्भावस्था का नौवां महीना खत्म होने को है लेकिन अब तक लेबर पेन नहीं हुआ है इसी लिए मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या गर्म पानी से स्नान की विधि के द्वारा लेबर पेन शुरू हो सकता है ताकि शिशु जल्द से जल्द इस दुनिया में आ सके ?

Reply

Leave a Comment