Home » तोरी (Zucchini) के उपयोग, फायदे और नुकसान से जुड़ी विभिन्न आवश्यक जानकारियां

तोरी (Zucchini) के उपयोग, फायदे और नुकसान से जुड़ी विभिन्न आवश्यक जानकारियां

by Anjita Yadav

आपने अपने माता-पिता को हमेशा यह कहते सुना होगा की हरी सब्जियां खाने से सेहत और स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है इसीलिए हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इतना ही नहीं डॉक्टर भी बहुत बार बहुत से रोगों के उपचार के लिए विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों के सेवन की सलाह देते हैं।

हरी सब्जियों के सेवन से मनुष्य का जीवन सार्थक हो सकता है। जो व्यक्ति शुरुआत से ही हरी सब्जियों का सेवन करता है बुढ़ापे में उसे कई बीमारियों से छुटकारा मिला रहता है। ऐसी ही एक बहुत लाभदायक हरी सब्जी तोरी के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा।

आइए आज के इस लेख में हम आपको तोरी के सेवन के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बताते हैं। 

तोरी के फायदे – (Benefits of zucchini In Hindi)

प्रत्येक मनुष्य तोरी के अलग-अलग फायदे के बारे में बताता है। वास्तव में तोरी के इस्तेमाल से बहुत से रोगों से मुक्ति मिल सकती है। आपके यहां पर थोड़ी के उपयोग से होने वाले फायदे के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त हो सकती है यदि आप इन सभी जानकारियां को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

tori-ke-fayde

यह भी पढ़े: Sweet potato in hindi

  • तोरी का सेवन अस्थमा से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा सकता है। यदि आप तोरी का सेवन अस्थमा से छुटकारा पाने के लिए करना चाहते हैं तो तोरी का आधा कप जूस दिन में दो बार लीजिए। 
  • यदि तोरी के पत्तों का पेस्ट बनाकर दाद पर लगाया जाए तो दाद बिल्कुल गायब हो जाता है। क्योंकि यह तो हम सभी जानते हैं कि दाद एक फंगल इंफेक्शन होता है और तोरी के अर्क में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। जिससे कि यह दाद को ठीक करने की क्षमता रखता है। इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है।
  • यदि तोरी के पत्तों का पेस्ट बनाकर कुष्ठ रोग पर लगाया जाए तो यह उसमें भी तुरंत राहत दिलाता है। 
  • तोरी के माध्यम से डायबिटीज भी ठीक किया जा सकता है। क्योंकि इसमें ब्लड शुगर और कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। यही कारण है कि जब व्यक्ति भोजन करता है तो यह उसके बाद बढ़ाने वाले ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करती है। तोरी में फाइबर भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। 
  • यदि नियमित रूप से तोरी का सेवन किया जाए तो निश्चित रूप से आप अपने शरीर के आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। क्योंकि तोरी में विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तोरी के कारण शरीर के सभी अंगों में ब्लड ठीक रूप से पहुंच पाता है और मनुष्य थका थका महसूस नहीं करता। 
  • विटामिन ए की मौजूदगी के कारण तोरी आंखों को स्वस्थ रखने का काम भी करती है। तोरी में ऐसे बहुत से गुण मौजूद होते हैं जिनके कारण यह आंखों को हानिकारक किरणों से बचाते हैं।
  • तोरी का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल करने के लिए भी किया जा सकता है। तोरी त्वचा के बहुत से रोग और कैंसर की रोकथाम करती है। इसमें पोषण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं यही कारण है कि यह हमारी त्वचा को रेडिकल्स फ्री बनाती है। 
  • तोरी में विटामिन, कैल्शियम, मिनरल्स, आयरन और जिंक आदि बहुत ही अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। यही कारण है कि यह पेट की समस्या नहीं होने देती। इन सभी की मौजूदगी आपकी त्वचा पर पिंपल्स रैशेज आदि नहीं होने देती। 
  • तोरी की मदद से पित्त और कफ को भी ठीक किया जा सकता है। हालांकि यह तासीर में थोड़ी गर्म अवश्य होती है। लेकिन इसके बावजूद इसके बहुत से फायदे देखने को मिलते हैं। 
  • तोरी को दिल के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। तोरी भूख बढ़ाने का कार्य भी करती है। तोरी की मदद से आप वीर्य को भी बढ़ा सकते हैं। तोरी पेट को साफ कर देती है और तोरी घावों को जल्दी भरने में भी मदद करती है। 
  • तोरी में पानी की मात्रा पाई जाती है। तोरी में वसा कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें बहुत से विटामिन भी मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3 और बी 6 पाएं जाते है। इसके अलावा इसमें बहुत से खनिज भी पाए जाते हैं।

इसके साथ-साथ आप यहां पर broccoli in hindi में विभिन्न प्रकार की उपयोगी तथा अति आवश्यक जानकारी के बारे में अध्ययन कर सकते हैं और हरी सब्जियों के प्रति अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं।

तोरी के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव – (Side effects of Consuming Zucchini In Hindi)

देखा जाए तो अब तक तोरी को लेकर किसी प्रकार के दुष्प्रभाव होने की बात सामने नहीं आई है। लेकिन कुछ मामलों में यदि इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है तो इससे उल्टी और दस्त जैसी समस्या हो जाती है।

इसके अलावा आप यहां पर bitter gourd in hindi में निम्नलिखित प्रकार की आवश्यक जानकारी के बारे में अध्ययन कर सकते हैं और करेले के उपयोग से होने वाले चमत्कारी फायदे की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Tori-ke-sevan-se-hone-wale-nuksan

ध्यान दें: Ivy gourd in hindi

यही कारण है कि बुजुर्गों बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। जिन लोगों को लगातार डायरिया और उल्टी की समस्या बनी हुई है वह इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से अवश्य पूछ ले।

आप यहां पर दिए गए इन सभी विषयों के बारे में बेहतर तथा उम्दा किस्म की जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष – (Conclusion)

यहां इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए की तोरी किसी बीमारी का उपचार नहीं हो सकती। हां यह इसे ज्यादा बढ़ने से अवश्य रोक सकती है। आप इसका इस्तेमाल सिर्फ किसी रोग की बढ़ोतरी को रोकने के लिए कर सकते हैं। यदि आप भी ऊपर दिए गए किसी परेशानी से ग्रसित है तो तोरी का इस्तेमाल एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

You may also like

2 comments

Naveen फ़रवरी 19, 2024 - 6:10 अपराह्न

Zucchini यह एक हरी सब्जी है इसका उपयोग हम हमेशा करते हैं हम इसको अपनी भाषा में तोरी की सब्जी कहते हैं हम इसे आज तक एक सब्जी के रूप में ही सेवन करते आए हैं लेकिन हाल ही में आपके द्वारा दिए गए इस लेख में हमने यह जाना है कि इसके बहुत से चमत्कारी फायदे भी होते हैं हम हैरान है कि अस्थमा जैसी सांस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन बहुत उपयोगी है आपके द्वारा दी गई जानकारी हमारे लिए काफी लाभप्रद रही आशा है भविष्य में भी हमें ऐसी जानकारी मिलती रहेगी धन्यवाद।

Reply
Lalit Verma अप्रैल 24, 2024 - 5:57 अपराह्न

तोरी (Zucchini) के बारे में हमने यहां पर विभिन्न प्रकार के फायदेमंद जानकारी प्राप्त की हैं और मेरा खुद का अनुभव यह है की स्टोरी की सब्जी खाने से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है यह सब्जी हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होती है धन्यवाद।

Reply

Leave a Comment