Home » शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान

शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान

by Anjita Yadav

शकरकंद जिसे लोग स्वीट पोटैटो के नाम से भी जानते हैं सर्दियों में मिलने वाला बहुत ही लाभदायक फल है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर को गर्मी मिलती है। हालांकि अधिकतर लोग इसके फायदे नहीं जानते वह सिर्फ इसे स्वाद के लिए खाते हैं।

क्योंकि यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और मीठा होता है। बहुत से लोग इसे आलू के साथ जोड़कर भी देखते हैं। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको इसके विभिन्न फायदे के बारे में बताएंगे।

शकरकंद खाने के फायदे – (Benefits of Eating Sweet Potatoes In Hindi)

शकरकंद को स्वास्थ्य के नजरिए से बहुत ही अच्छा माना जाता है क्योंकि यह बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शकरकंद में बहुत मात्रा में ऊर्जा पाई जाती है इसके सेवन से व्यक्ति ऊर्जावान बन जाता है। आप यहां पर शकरकंद होने वाले फायदे के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारियां हासिल कर सकते हैं जिनका वर्णन इस प्रकार से किया गया है।

Sweet Potatoes In Hindi

इसके अलावा आप यहां पर nutmeg in hindi में उपयुक्त जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

  • शकरकंद को आयरन का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है और यह बात सभी जानते हैं कि आयरन से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है। वहीं दूसरी और आयरन से खून भी बनता है इसीलिए यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
  • शकरकंद स्किन, हड्डी, दांतों और नसों की बढ़ोतरी के लिए एक अच्छा स्रोत माना जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन डी बहुत ही अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। 
  • शकरकंद में कॉपर, मैग्नीशियम, विटामिन और फोलेट भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह सब भी एक अच्छे इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में जाने जाते हैं। 
  • इसके सेवन से आपको विटामिन ए भी प्राप्त होगा। यदि आप इसका सेवन नियमित रूप से करते हैं तो आपके शरीर को 90% तक विटामिन ए की प्राप्ति हो सकती है। 
  • आप इसका इस्तेमाल सुंदर दिखने के लिए भी कर सकते हैं। क्योंकि इसके सेवन से आपकी त्वचा में चमक आएगी और आपके चेहरे पर झुर्रियां जल्दी नहीं पड़ेगी। दरअसल शकरकंद में विटामिन सी पाया जाता है जो आपकी स्किन में कोलेजन का निर्माण कर सकता है। यही कारण है कि यह आपकी स्किन को बहुत अच्छा बनाता है और आप हमेशा जवान और खूबसूरत नजर आते हैं। 
  • शकरकंद आपके नसों में सही प्रकार से सक्रियता बनाए रख सकता है क्योंकि इसमें पोटेशियम मौजूद होता है।
  • शकरकंद के सेवन से व्यक्ति की किडनी भी स्वस्थ रहती है। किडनी की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति भी इसका सेवन लाभ पाने के लिए कर सकते हैं।
  • जैसा कि हम पहले भी बता सकते हैं चुके हैं कि यह ऊर्जा का एक बहुत अच्छा स्रोत है इसीलिए इसके सेवन से व्यक्ति की काम शक्ति भी बढ़ जाती है। 
  • यदि आपको ब्लड शुगर की समस्या है और यदि आपके कुछ भी खाने से आपका ब्लड शुगर एकदम बढ़ जाता है तो यह समस्या शकरकंद से दूर की जा सकती है। क्योंकि यह आपके शरीर में इंसुलिन को बढ़ने नहीं देगा। जिससे कि आपका ब्लड शुगर सदैव नियंत्रण में रहेगा। क्योंकि इसमें करॉटिनाइड नामक एक तत्व होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए जिम्मेदार होता है। 
  • इसमें विटामिन बी6 भी पाया जाता है जो मधुमेह (जो कि बाद में हृदय की समस्या का रूप भी ले सकता है) के लिए बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है। यही कारण है कि मधुमेह के रोगी भी इसका सेवन करते हैं।
  • शकरकंद के सेवन से मोटापे से छुटकारा मिल सकता है। इसीलिए यदि आप भी मोटापे से परेशान है तो इन सर्दियों शकरकंद का सेवन अवश्य करें। क्योंकि इसमें बहुत ही अधिक मात्रा में स्टार्च पाया जाता है। 
  • इसमें कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट नहीं पाया जाता। इसीलिए इससे वजन कम होता है।
  • यह एंटीऑक्सीडेंट तत्व, विटामिन, फाइबर और लवण का एक बहुत ही बेहतर स्रोत है। 
  • भले ही यह एक ऊर्जा के स्रोत के रूप में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह आपका वजन कम करने में ही मदद करेगा।
  • जिन व्यक्तियों का अमीनो एसिड बढ़ा हुआ है। वह भी शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन बी6 अमीनो एसिड को कम कर सकता है।

यह भी पढ़े: Mustard oil in hindi

शकरकंद खाने के नुकसान – (Disadvantages of Eating Sweet Potatoes In Hindi)

शकरकंद खाने के फायदे के साथ-साथ कुछ दुष्प्रभाव भी देखने को मिलते हैं शकरकंद के उपयोग से पहले यहां पर दिए हुए दुष्प्रभाव के बारे में ध्यान पूर्वक पढ़ें और शकरकंद खाने के नुकसान के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें जिनका वर्णन इस प्रकार से किया गया है।

Disadvantages of Eating Sweet Potatoes

इसके साथ-साथ आप यहां पर jackfruit in hindi में बेहतर तथा उपयोगी जानकारी के बारे में अध्ययन कर सकते हैं।

  • दिल की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकता है।
  • जिन व्यक्तियों की किडनी में स्टोन है उन्हें शकरकंद का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • शकरकंद के ज्यादा सेवन से एलर्जी भी हो सकती है। इसीलिए इसका सेवन अधिक मात्रा में ना करें। 
  • यदि आपको पेट में सूजन आदि की समस्या है तो भी आप इसका सेवन न करें क्योंकि यह समस्या को और बढ़ा सकता है।

आप यहां पर दिए हुए इन सभी विषयों के बारे में उच्चतम स्तर की जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष – (Conclusion)

इस लेख में हमने आपको शकरकंद फल के बहुत से फायदे बताए हैं। इसी दौरान हमने आपको इसे बहुत सी बीमारियों के इलाज के रूप में बताया है। लेकिन याद रहे कि यदि आपको कोई बीमारी हो गई है तो उसका इलाज डॉक्टर ही कर सकता है। शकरकंद मात्र उसे बढ़ने नहीं देगा।

You may also like

1 comment

Manoj जनवरी 6, 2024 - 5:11 अपराह्न

हम जानना चाहते हैं शकरकंदी का सेवन करने का कौन सा तरीका सबसे बेहतर होता है जिससे शरीर में आयरन की कमी को पूरी तरह दूर किया जा सके इसका उपयोग करने का सही तरीका भून कर होता है या फिर शकरकंदी को उबालकर ?

Reply

Leave a Comment