Home » सफेद पेठा खाने के फायदे और नुकसान

सफेद पेठा खाने के फायदे और नुकसान

by Rajeev Kumar

हर मनुष्य चाहता है कि उसका शरीर स्वस्थ और निरोग बना रहे। ऐसा करने के लिए बहुत से फलों और सब्जियों का सहारा भी लेता है। वह बहुत सी फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर लेता है।

जिससे कि उसका शरीर स्वस्थ बना रहे हैं और उसे किसी प्रकार की बीमारी ना पकड़े। इसी क्रम में सफेद पेठे के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। हां जी, हम उसी सफेद पेठे की बात कर रहे हैं जिसकी मिठाई बहुत अधिक फेमस है।

आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि मिठाई के अलावा भी सफेद पेठे के और बहुत से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। आइए आज के इस लेख में हम आपको इसके सेवन के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बताते हैं। 

सफेद पेठा होता है बहुत फायदेमंद

आइए सबसे पहले इसके फायदों के बारे में जानने से शुरुआत करते हैं।

Safed petha hota hai faydemand

  • इसमें बहुत से ऐसे भी मौजूद होते हैं जो शांति पहुंचा सकते हैं। साथ ही इस में आराम पहुंचाने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इसीलिए यह आपको नींद में आने की समस्या से राहत दिला सकता है। 
  • इससे बने जूस का सेवन करने से शरीर से सभी टॉक्सिक बाहर निकल आते हैं। जिससे कि आपका शरीर साफ हो जाता है साथ ही यह आपके मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग बनाने का कार्य भी करता है। 
  • सफेद पेठे में कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, थियामिन और रिबोफ्लाविन जैसे विटामिन भी पाए जाते हैं। यह सभी आपके शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं और यह आपके शरीर को ऊर्जा पहुंचने में बहुत मदद करते हैं। इन तत्वों के कारण आपको थकान भी बहुत कम महसूस होती है। इसके लिए आपको इसका सेवन सुबह करने की सलाह दी जाती है।
  • इसके सेवन से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिल जाता है। जिस कारणवश आपको बहुत देर तक पेट के भरे होने का एहसास होता है और आपको भूख नहीं लगती। जिससे कि आपका वजन कम होना शुरू हो जाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और पानी की मात्रा बहुत अधिक। इसीलिए यदि इस का सेवन किया जाए तो आपका वजन बहुत तेजी से कम होने लगता है। ऐसा करने के लिए आपको रोज एक गिलास सफेद पेठे का जूस पीना होगा।
  • यदि इसका सेवन गर्मियों के मौसम में किया जाए तो यह सोने पर सुहागे से कम नहीं होगा। क्योंकि इसमें शरीर को ठंडक पहुंचने वाले गुण पाए जाते हैं। यह एक क्षरीय भोजन होता है जो कि शरीर को हानिकारक रसायनों से बचाता है। यह इन सभी हानिकारक रसायनों के असर को खत्म कर देता है जिससे की अल्सर और अपच जैसी समस्या से बचा जा सकता है। 
  • इसके सेवन से आपके शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है। जो की पेट की समस्या और कब्ज से राहत दिलाने का कार्य करते हैं जिससे कि आपका पाचन तंत्र दुरुस्त बना रहता है। क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, गेस्ट्रो-प्रोटेक्टिव सभी प्रकार के गुण पाए जाते है। इतना ही नहीं इस कारण से आपकी आने भी साफ बनी रहती है। 
  • गर्मी के मौसम में लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या बनी रहती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्मी के मौसम में लोगों का बहुत अधिक पसीना बहता है। लेकिन आप में से बहुत कम लोग हैं जानते होंगे कि गर्मी के मौसम में यदि सफेद पेठे के जूस का सेवन किया जाए तो इससे डिहाइड्रेशन की समस्या दूर हो सकती है।

यदि आप ऊपर दी गई किसी भी प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज ही इसका सेवन करना शुरू कर दे यकीनन यह आपको बहुत अधिक फायदा पहुंचाएगा।

यह भी पढ़ें: Grapes in hindi

भारत में ऐश गार्ड को अलग–अलग नामों से जाना जाता है?

भारत के विभिन्न राज्यों में रहने वाले लोग सफेद पेठे को अलग अलग नामों से जानते है। यहां हम आपको आपकी सहूलियत के लिए वह सभी नाम बताने जा रहे हैं।

  • मराठी में इसे कोहळा कहा जाता हैं।
  • अंग्रेज़ी में लोग इसे विंटर मेलन, वैक्स गॉर्ड और व्हाइट गॉर्ड के रूप में जानते है।
  • मलयालम में यह कुंभालंगा के नाम से जाना जाता हैं।
  • संस्कृत भाषा में लोग इसे कुष्मांडा, वृहतफल, घृणावया, ग्राम्यकर्कटी कहते है।
  • हिंदी में इसे पेठा और कद्दू पेठा कहा जाता हैं।
  • मणिपुरी में लोग इसे टोरोबोट कहते है।
  • तमिळ भाषा में लोग इसे नीर पुसनीकाई कहते है।
  • बुडायकुम्बलकायी इसका कन्नड़ नाम है।
  • बुडीज गुम्माडिक़्क़ाया इसको तेलुगु में कहा जाता हैं।
  • कुमरा और चलकुमरा इसका बंगाली नाम है।
  • असम के लोग इसे कोमोरा के रूप में जानते है।

इसके साथ-साथ आप यहां पर dragon fruit in hindi में प्रयुक्त जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

सफेद पेठा कहाँ पाया जाता है?

यह बात तो आपसे भी जानते हैं कि आगरा का पेठा बहुत ज्यादा मशहूर है लेकिन शायद आप में से यह बात बहुत कम लोग जानते हो कि भारत में सबसे ज्यादा पेठा उत्तर प्रदेश में पाया जाता है।

Safed Petha kahan Paya Jata hai

क्योंकि उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो की पेठे को उगाने के लिए अनुकूल जलवायु प्रदान करता है। क्योंकि उत्तर प्रदेश एक मैदानी इलाका है और पेठा मैदानी इलाके में ही उगाया जाता है। 

ध्यान देंGuava in hindi

सफेद पेठे में कौन कौन से गुण पाए जाते है?

अब जब हम आपको सफेद पेठे के बहुत बेहतरीन फायदों के बारे में बता चुके हैं तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर सफेद पेठे में कौन-कौन से गुण मौजूद होते हैं।

  • सफेद पेठे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है।
  • सफेद पेठे में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं।
  • इसके भीतर गेस्ट्रो-प्रोटेक्टिव गुण भी होते है।
  • इसके अंदर ऐसे गुण मौजूद होते है जो मेटाबॉलिज्म सही रखने में मदद करते है।
  • इसमें जिंक भी पाया जाता है।
  • इसके अंदर कैल्शियम भी मौजूद होता है।
  • इसमें रिबोफ्लाविन जैसे तत्व भी पाए जाते है।
  • थियामिन की मात्रा मौजूद होती है।
  • फॉस्फोरस की मात्रा भी मौजूद होती है।

नोट: इन सभी गुणों की मौजूदगी के बावजूद भी यदि आप इसका इस्तेमाल किसी बीमारी से निजात पाने के लिए करना चाह रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह के बिना ऐसा ना करें।

इसके अलावा आप यहां पर pineapple in hindi में विभिन्न प्रकार की आवश्यक जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

सफेद पेठा हो सकता हैं खतरनाक

बहुत सी स्थिति ऐसी भी होती है जो की सफेद पेठे का सेवन करने से जन्म लेती है और खतरनाक दुष्प्रभाव दिखाती है। 

Safed petha ho Sakta Hai Khatarnaak

  • यहां पर यह बात बहुत अधिक ध्यान देने वाली है कि कुछ लोगों को इसके सेवन से एलर्जी हो सकती है। यह सभी लोगों के लिए फायदेमंद साबित नहीं होता है कुछ लोगों को इसके तत्वों से एलर्जी हो जाती है जो की खतरनाक स्किन एलर्जी का रूप भी ले सकते हैं।
  • यदि आप एक गर्भवती है और इसका सेवन करना चाहती है। तो आपको सलाह दी जाती है कि आप इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें। 

आप यहां पर दिए गए इन सभी विषयों के बारे में उच्चतम स्तर की जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष

हमने इस लेख में आपको सफेद पेठे से होने वाले फायदे और नुकसान दोनों के बारे में ही बताया है। लेकिन यहां पर यह बात बता देना भी सही होगा कि अति किसी भी चीज की अच्छी नहीं होती है। इसीलिए यदि आप इसका सेवन किसी फायदे के लिए भी कर रहे हैं तो इसका सेवन जरूरत से ज्यादा मात्रा में ना करें।

You may also like

Leave a Comment