Home » ओरिगैनों को हिंदी में क्या कहते है? इसके उपयोग और संपूर्ण जानकारी

ओरिगैनों को हिंदी में क्या कहते है? इसके उपयोग और संपूर्ण जानकारी

by Rajeev Kumar

आजकल बहुत कम लोग ऐसे मिलते हैं जो जंक फूड नहीं खाते हैं। आजकल हर दूसरा व्यक्ति जंक फूड का शौकीन है। ऐसे में भी यदि बात पिज़्ज़ा आदि की जाए तो लोग इसके जैसे दीवाने से हो गए हैं। लोग पिज़्ज़ा के साथ ओरिगैनो डालकर खाना पसंद करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओरिगैनो को हिंदी में क्या कहते हैं। आज के इस लेख में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि ओरिगैनो को हिंदी में क्या कहा जाता है। साथ ही हम आपको इसके बारे में और जानकारी देने का प्रयास भी करेंगे। 

ओरिगैनो को हिंदी में क्या होते है?

ओरिगैनो को हिंदी में क्या होते हैइसके अलावा आप यहां पर chia seeds in hindi में विशेष प्रकार की आवश्यक जानकारियों के बारे में अध्ययन कर सकते हैं।

आप मे से शायद बहुत कम लोग नहीं जानते होंगे कि ओरिगैनो आपके घर के आसपास मिलने वाली चीज है और लोग इसे बाजार से खरीदते हैं। यह बिना बाजार से खरीदे घर में ही उगाई जा सकती है।

यदि आप यह जान जाएंगे कि ओरिगैनो को हिंदी में क्या कहते हैं तो आपको यह सुनकर आश्चर्य भी हो सकता है दरअसल ओरिगैनों और कुछ नहीं है अजवाइन के पत्ते हैं। जी हां अजवाइन की पत्तियों को ही अंग्रेजी में ओरगेनों कहा जाता है। 

ओरिगैनो के कौन कौन से फायदे होते हैं? (What are the benefits of oregano in Hndi)

ओरिगैनो के कौन कौन से फायदे होते हैंदि आप बीटरूट के ऊपर हिंदी में पूरी जानकारी चाहते है तो यहाँ: beetroot in hindi – हमने बीटरूट के बारे में विस्तार पूर्ण वर्णन किया है । कृपा यह भी पढ़े व् अपने फ्रेंड्स के साथ इसे साँझा करें ।

  • ओरिगैनो में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व मनुष्य की रोग प्रतिरोधक समस्या को बढ़ा देते है। जिससे की व्यक्ति आसानी से रोगों से लड़ पाता है।
  • अक्सर मनुष्य को कई कारणों से पेट दर्द हो जाता है जिनमें कई कारण शामिल है जैसे कि: अपच, कब्ज, फूड पॉइजनिंग या फिर जंक फ़ूड का सेवन करने से भी। ऐसे में आप ओरिगेनो का इस्तेमाल कर पेट दर्द से निजात पा सकते है। पेट दर्द राहत पाने के लिए आपको ओरिगेनों और काले नमक को साथ मिलाकर इसका सेवन करना होता है। 
  • चेहरे पर होने वाली मुंहासे से निजात पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि इसमें बहुत से एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं। जो व्यक्ति की त्वचा को इंफेक्शन से बचा देते हैं और जब व्यक्ति कि त्वचा पर इन्फेक्शन नहीं होता तो धीरे-धीरे उसके मुंहासे कम होने शुरू हो जाते हैं। 
  • इसमें ऐसे बहुत से औषधिय गुण मौजूद होते हैं जो आपके बालों को मजबूत बना देते हैं वह आपके बालों को झड़ने भी नहीं देते। यदि आप इसका इस्तेमाल बालों के लिए करना चाह रहे हैं तो आपको ओरिगैनो के तेल को शैंपू में मिलाकर अपने बालों पर लगाना है और फिर 5 मिनट बाद अपने बालों को धो देना है। 

ओरिगैनो के कौन कौन से नुकसान होते हैं?

ओरिगैनो के कौन कौन से नुकसान होते हैंयह भी पढ़ें:- भूख बढ़ाने की सबसे अच्छी दवाओं की जानकारी

आइए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि इसे खाने से कौन-कौन से नुकसान होते हैं। जिससे कि आप इससे होने वाले नुकसानों से बच सके।

  • ऐसा कहा जाता है कि गर्भवती महिला को इसका सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनके गर्भपात होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • कुछ व्यक्ति को इसका सेवन करने से पेट खराब होने की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।
  • यदि आप इसके तेल को सीधा अपनी त्वचा पर लगाते हैं तो हो सकता है कि आपको खुजली का सामना करना पड़े। इसीलिए या तो इसे जैतून के तेल में या फिर नारियल के तेल में मिलाने के बाद ही अपनी त्वचा पर लगाएं।

ओरिगैनो को किस किस रूप में उपयोग किया जा सकता हैं?

ओरिगैनो को किस किस रूप में उपयोग किया जा सकता हैंयह भी पढ़ेंMole removal cost in India

किसी भी चीज के इस्तेमाल करने से पहले व्यक्ति यह सोचता है कि आखिर इसका इस्तेमाल किस रूप में किया जाए। जिससे कि वह आपको बेहतर से बेहतर फायदा दे सके। नीचे हम आपको ओरिगनो को उपयोग करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

  • आप इसका इस्तेमाल तेल बनाकर तेल के रूप में कर सकते हैं।
  • इसका इस्तेमाल सूप में डालकर भी किया जा सकता है लोग इसकी पत्तियों को सूप में डालकर पीते हैं।
  • अगर आप मसाला चाय बना रहे हैं तो आप उसमें भी इसकी पत्तियों को डाल सकते हैं इससे आपकी चाय और स्वादिष्ट बनेगी और आपको इसके फायदे भी देखने को मिलेंगे। 
  • इसका काढ़ा बनाकर भी पिया जा सकता है।
  • आप इसकी पत्तियों का इस्तेमाल सादी चाय को बनाने के लिए भी कर सकते हैं।
  • इसका इस्तेमाल मटन और चिकन सूप को बनाने के लिए भी किया जाता है।
  • आप चाहे तो इसे सलाद पर ऊपर से छिड़क कर भी खा सकते हैं।

हम आपके यहां पर दिए हुए इन सभी विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की सलाह देते हैं।

निष्कर्ष

हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख अवश्य पसंद आया होगा। हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख से आपको यह जानने में मदद मिली होगी कि ओरिगेनो को हिंदी में क्या कहते हैं। साथ ही आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में भी पता चल गया होगा। लेकिन हम आपको यह सलाह भी देना चाहते हैं कि इसे जरूरत से ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल न किया जाए।

You may also like

1 comment

Shubham जून 4, 2024 - 5:56 अपराह्न

ओरिगैनो का उपयोग करने से क्या वाकई में पेट से जुड़ी समस्या जैसे की कब्ज फूड प्वाइजनिंग इत्यादि की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है ???

Reply

Leave a Comment