Home » कस्टर्ड एप्पल (Custard Apple) के उपयोग, फायदे और नुकसान से जुडी जानकारी

कस्टर्ड एप्पल (Custard Apple) के उपयोग, फायदे और नुकसान से जुडी जानकारी

by Rajeev Kumar

भारत में हर मौसम में नए नए फल पाए जाते हैं। इतना ही नहीं भारत दूसरे देशों को भी फल भेजता है। ऐसा ही एक फल है सीताफल जिसे अंग्रेजी में कस्टर्ड एप्पल कहा जाता है। वैसे तो सभी फलों में कोई ना कोई विशेष गुण पाया जाता है और फलों का सेवन बीमारी इत्यादि से बचने के लिए भी किया जाता है। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको विशेष रूप से सीताफल से होने वाले फायदे और नुकसानों के बारे में बताएंगे।

सीताफल क्या है?

सीताफल क्या है

इसके अलावा आप यहां पर कौन सा फल को खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है? के उपयोग फायदे नुकसान व सेवन विधि के विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

यह बाजार में बहुत आसानी से उपलब्ध होने वाला फल है इसे शरीफा और अगर एप्पल भी कहा जाता है। यह बाहर से हरे रंग का दिखता है और इसके अंदर गूदा मौजूद होता है जो खाया जाता है। 

ध्यान दें: सौंफ खाने के फायदे पुरुषों के लिए

सीताफल के सेवन से होने वाले फायदे

जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि सभी फल किसी न किसी गुण से भरपूर होते हैं। इनमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे ही सीताफल भी अपने कई विशेष गुणों के लिए जाना जाता है। आइए सबसे से पहले सीताफल के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में जानते हैं।

सीताफल के सेवन से होने वाले फायदे

इतना ही नहीं बल्कि आप यहां पर यह भी जान सकते हैं कि नाशपाती खाने के फायदे और नुकसान

  • ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करें

यदि कोई व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहा है तो वह सीताफल का सेवन कर इस समस्या से काफी हद तक निजात पा सकता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होता है। यह दोनों ही तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। जब व्यक्ति का ब्लड प्रेशर कम रहता है तो उसे दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी कम होता है। 

  • मधुमेह के उपचार में भी फायदेमंद

इस फल में मौजूद एंटी डायबिटिक गुण मधुमेह के उपचार में उपयोग किए जा सकते हैं। क्योंकि यह गुण व्यक्ति के खून में ग्लूकोज के स्तर को कम कर देता है जिससे कि व्यक्ति मधुमेह से दूर रह सकता है। इसके लिए आपको सीताफल की गुदी का स्मूदी बनाकर सेवन करना है।

  • वजन बढ़ाने में मदद करें

व्यक्ति का वजन कम होने का एक कारण यह भी होता है कि उसे इतनी ऊर्जा प्राप्त नहीं हो पाती। जितनी ऊर्जा वह दिन भर में इस्तेमाल करता है इसीलिए सीताफल को ऊर्जा बढ़ाने वाले एक फल के रूप में जाना जाता है जिससे कि व्यक्ति का वजन भी बढ़ जाता है। 

  • अस्थमा का भी इलाज करें

सीताफल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो कि अस्थमा को काफी हद तक ठीक करने में मदद करते हैं और यह बात शोध में साबित हो चुकी है। 

  • दिल के दौरे के खतरे को कम करें

इसमें विटामिन बी6 की मात्रा भरपूर पाई जाती है जो की हार्ट अटैक के खतरे को बहुत कम कर देती है। हार्ट अटैक ही नहीं यह दिल से जुड़ी सभी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करता है। 

  • पाचन बेहतर करें

यदि किसी व्यक्ति का पाचन ठीक नहीं रहता तो वह सीताफल से इस समस्या को ठीक कर सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो कि मनुष्य की पाचन क्रिया ठीक करता है और उसे कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है। 

  • त्वचा के लिए फायदेमंद

दरअसल शरीफे में अमीनो एसिड पाया जाता है और यही अमीनो एसिड कोलेजन का निर्माण करता है जो मनुष्य की स्किन में लॉच लाने का काम करता है। इस प्रकार कस्टर्ड एप्पल के सेवन से मनुष्य की त्वचा की रंगत को सुधारा जा सकता है।

सीताफल के सेवन से होने वाले नुकसान

वैसे तो सभी फल बहुत से पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं लेकिन किसी बीमारी में या किसी अवस्था में इनका सेवन ठीक नहीं रहता। ऐसे ही शरीफे के भी कुछ दुष्प्रभाव होते हैं। आइए हम आपको शरीफे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताते हैं। 

सीताफल के सेवन से होने वाले नुकसान

  • सीताफल के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके बीज नुकसानदायक साबित होते हैं। इनसे आंखों का इंफेक्शन हो जाता है। 
  • जैसा कि हम जानते हैं कि अक्सर पेड़ पर लगे फल को कोई जानवर या पक्षी चख लेता है। इसलिए सीताफल के सेवन से पहले यह जांच लें कि वह किसी जानवर या पक्षी द्वारा झूठा न किया गया हो क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा हो सकता हैं।

इसके साथ आप यहां पर इन सभी विषयों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां का अध्ययन कर सकते हैं।

सीताफल का उपयोग कैसे करें

सीताफल एक फल है और इसका इस्तेमाल बहुत से तरीकों से किया जा सकता है। 

  • इसका सेवन सलाद के रूप में या फिर अन्य फलों के साथ सलाद के रूप में किया जा सकता है।
  • आप इसकी आइसक्रीम भी बना सकते हैं।
  • इसका सेवन शेक बनाकर भी किया जा सकता है। 
  • आप सीताफल का इस्तेमाल इसका बीज निकाल कर स्मूदी बनाने में भी कर सकते हैं। 

निष्कर्ष 

हमने इस लेख में सीताफल के बारे में जो भी जानकारी दी वह सामान्य जानकारी है। सीताफल किसी भी बीमारी का इलाज नहीं है, हां यह किसी बीमारी को ज्यादा बढ़ने से कुछ हद तक रोक सकता है। यदि आपको बीमारी का कोई भी लक्षण दिखाई दे तो आपको इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य करनी चाहिए।

You may also like

2 comments

Kanika फ़रवरी 15, 2024 - 6:42 अपराह्न

Custard Apple के बारे में हमने यहां पर बहुत ही अच्छी भी जानकारियां हासिल किए हैं इस फल के फायदे के बारे में हमने जाना है और हैरान है कि इस फल के सेवन से ब्लड प्रेशर जैसी भयानक समस्या से भी निजात पाया जा सकता है इस जानकारी के लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं।

Reply
Somveer अप्रैल 23, 2024 - 5:48 अपराह्न

जैसा कि हमने यहां पर Custard Apple के बारे में जानना है कि अस्थमा जैसी भयानक सांस की समस्या से भी छुटकारा पाने के लिए इस फल का इस्तेमाल किया जाता है हम जानना चाहते हैं कि इसका उपयोग किस प्रकार किया जाना चाहिए इसके उपयोग की विधि क्या है ताकि अस्थमा जैसी भयानक समस्या से जल्दी छुटकारा पाया जा सके ?

Reply

Leave a Comment