Home » ब्लूबेरी के सेवन से होने वाले फायदे और नुकसान

ब्लूबेरी के सेवन से होने वाले फायदे और नुकसान

by Rajeev Kumar

आप सभी को फल तो बहुत पसंद होंगे। क्योंकि फलों में विभिन्न प्रकार के प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन पाए जाते हैं। जो हमारी सेहत को बहुत अच्छा रखते हैं। फल हमें कई प्रकार की बीमारियों से भी दूर रखते हैं। साथ ही हमारे शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। प्रत्येक फल के अपने अलग-अलग गुण होते हैं। फलों के खाने से किसी को कोई नुकसान नहीं होता। हां बस यह जानना जरूरी है कि कौन सा फल किस वक्त पर खाया जाए। आज के इस लेख में हम आपको ब्लूबेरी के गुणों के बारे में बताएंगे। 

यह भी पढ़ेंकौन सा फल को खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है?

ब्लूबेरी के सेवन से होने वाले लाभ

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि प्रत्येक फल में अलग-अलग गुण मौजूद होते हैं। जो हमें अलग-अलग बीमारियों से दूर रख हमारी सेहत को दुरुस्त बनाते हैं। आप में से कुछ लोग इस फल को नील बद्री के नाम से भी जानते होंगे।

ब्लूबेरी के सेवन से होने वाले लाभ

  • इस फल के सेवन से फेफड़ों की सेहत अच्छी बनी रहती है।
  • यदि आपके शरीर के किसी हिस्से पर सूजन है तो भी आप इस फल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ब्लूबेरी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कैंसर विरोधी होते हैं। हालांकि यह कैंसर को पूरी तरह से खत्म नहीं करता है। न ही उसका उपचार करता है लेकिन यह कुछ हद तक कैंसर का उपचार करने में सक्षम है।
  • ब्लूबेरी में उपस्थित गुण वजन को नियंत्रित करने का कार्य भी करते हैं।
  • इस फल को लीवर के लिए भी बहुत अच्छा माना गया है।

इसके अलावा आप यहां पर हल्दी व् दूध को मिलाकर पीने के फायदे के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

  • यह फल दिमाग की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व दिमाग को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करते हैं। इसके कारण दिमाग में रक्त का प्रवाह अच्छे से होता है।
  • इस फल में विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता है।
  • यह फल एंटीबैक्टीरियल गतिविधि का भी कार्य करता है।
  • जो व्यक्ति डायबिटीज से ग्रसित है यह फल उनके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि इस साल में ब्लड शुगर को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं।
  • ब्लूबेरी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित रखा जा सकता है।
  • ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए यह फल बहुत ही अच्छा माना गया है।
  • व्यक्ति इस फल का इस्तेमाल एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी कर सकता है।
  • ब्लूबेरी आपके दिल को भी स्वस्थ रख सकता है।
  • यदि आपका पाचन ठीक नहीं रहता तो आप ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं। यह पाचन के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है और इससे गैस और पेट दर्द आदि की समस्या का भी तुरंत हो जाता है। 
  • कुछ लोग आंखों के बहुत से रोगों को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे लोग यदि अपनी डाइट में ब्लूबेरी को शामिल कर ले तो वह आंखों के रोग से छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि इसमें बहुत ही शक्तिशाली एक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो आंखों के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। 
  • जिस व्यक्ति को बहुत अधिक स्ट्रेस रहता है वह ब्लूबेरी को अपने डाइट में शामिल कर सकता है। यह स्ट्रेस रिलीज करने का भी एक अच्छा तरीका माना गया है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

नोट – करेला के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें।

ब्लूबेरी के सेवन से होने वाले नुकसान

जैसा कि हम पहले भी की बात ही चुके हैं कि जिस चीज के फायदे होते हैं। वही इसके कुछ दुष्प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। इसीलिए ब्लूबेरी के फायदे के बारे में जानने के बाद आइए इसके कुछ नुकसानों के बारे में जान लेते हैं। 

ब्लूबेरी के सेवन से होने वाले नुकसान

  • कुछ व्यक्तियों का वजन सामान्य से भी कम होता है। ऐसे व्यक्तियों का इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। क्योंकि इसमें कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो वजन को कम कर देते हैं या फिर बहुत अधिक बढ़ा देते हैं। 
  • इस फल को लेने से पहले इसे अच्छी तरह से धो ले क्योंकि इस पर बहुत सी कीटाणु लगे हो सकते हैं जिनसे आपको रिएक्शन होने का खतरा सदैव बना रहेगा। इस फल में कीड़े लग जाते हैं इसीलिए इसकी रक्षा के लिए इस पर बहुत से प्रकार के कीटनाशक भी छिड़के जाते हैं।
  • हमने ऊपर ही बताया है कि इस फल में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसीलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। क्योंकि फाइबर शरीर के लिए अच्छा होता है तो जरूरत से ज्यादा फाइबर कई बीमारियों को जन्म देता है। 
  • कुछ लोगों को इस फल से एलर्जी हो सकती है इसीलिए उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • यह फल रक्त में मौजूद चीनी को कम कर देता है। जिसके कारण से आपको लो ब्लड शुगर का सामना भी करना पड़ सकता है इसीलिए इस फल का सेवन सीमित मात्रा में हीं करें।

आप यहां पर दिए हुए इन सभी विषयों के बारे में आवश्यक जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष – (Conclusion)

इस लेख में दी गई संपूर्ण जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी है। यह जानकारी किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करती है। किसी भी प्रकार के लक्षण अपने शरीर में अनुभव करने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना ही सबसे उचित और सटीक मार्ग होगा।

You may also like

2 comments

Ravin Sharma फ़रवरी 10, 2024 - 5:35 अपराह्न

ब्लूबेरी फल के सेवन से होने वाले फायदे और नुकसान को लेकर हमने यहां पर जानकारियां हासिल की हैं हम यह जानना चाहते हैं की ब्लूबेरी का उत्पादन किन इलाकों में सबसे ज्यादा किया जाता है और इसकी बाजार में कीमत क्या है।

Reply
Bimal अप्रैल 16, 2024 - 5:34 अपराह्न

क्या ब्लूबेरी फल का सेवन डायबिटीज के पेशेंट के लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकता है ?

Reply

Leave a Comment