Home » अप्रिकॉट के फायदे और तासीर

अप्रिकॉट के फायदे और तासीर

by Rajeev Kumar

भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां पर बहुत तरह की फसलें उगाई जाती हैं। साथ ही यहां पर बहुत प्रकार के फल और सब्जी उगाई जाती है। यहां से फल और सब्जियों को दूसरे देशों में भी भेजा जाता है। भारत में उगाए गए फलों के स्वाद की बात हर कोई करता है।

भारत में ऐसे फल उगाए जाते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरे हुए होते हैं। ऐसा ही एक फल अप्रिकॉट है। आज के इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि अप्रिकॉट को हिंदी में क्या कहते हैं। साथ ही इस खाने से क्या फायदे होते हैं। हम हम आपको इसकी तासीर के बारे में भी बताएंगे तो आइए शुरूआत करते हैं आज के इस लेख की।

अप्रिकॉट को हिंदी में क्या कहते है?

अप्रिकॉट को हिंदी में क्या कहते है

इसके साथ-साथ आप यहां पर dragon fruit in hindi में प्रयुक्त जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

अप्रिकॉट एक ऐसा फल है जिसमें गुठली पाई जाती है और इसे हिंदी में खुबानी कहा जाता है। यह फल उत्तर भारत के साथ पाकिस्तान में भी पाया जाता है और दोनों ही जगह पर इसे बहुत अधिक खाया जाता है क्योंकि इसे खाने से बहुत से फायदे होते हैं।

अप्रिकॉट यानी कि खुबानी की तासीर कैसी होती है? – (What is the nature of apricot in Hindi)

अप्रिकॉट यानी कि खुबानी की तासीर कैसी होती हैध्यान देंGuava in hindi

कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें हम खाते हैं तो वह ठंडे होते हैं लेकिन वास्तव में उनकी तासीर गर्म होती है। ऐसा ही एक फल खुबानी भी है इस फल की तासीर बहुत अधिक गर्म होती है।

अप्रिकॉट को खाने से होने वाले फायदे

अप्रिकॉट को खाने से होने वाले फायदे

इसके अलावा आप यहां पर pineapple in hindi में विभिन्न प्रकार की आवश्यक जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इस लेख में हम आपको खुबानी खाने से होने वाले फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बताएंगे तो आइए शुरूआत करते हैं सबसे पहले इस फल के फायदे को जानने से।

  • जिन व्यक्तियों की आंखों की रोशनी थोड़ी कम है उन्हें इस फल को खाना चाहिए क्योंकि अप्रिकॉट को खाने से आंखों की रोशनी तेज हो जाती है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है इसीलिए इसका सेवन करने से आप मोतियाबिंद की समस्या से भी अपनी रक्षा कर सकते हैं।
  • अप्रिकॉट को डायबिटीज के मरीज को खाना चाहिए क्योंकि इसे खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। इसीलिए मधुमेह के रोगी के लिए इस फल को बहुत अच्छा माना जाता है। 
  • खुबानी एक ऐसा फल है जिसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है इसी वजह से जो व्यक्ति खुबानी का सेवन नियमित रूप से करता है उसका पाचन तंत्र तंत्र दुरुस्त बना रहता है। इसीलिए यदि आप इसका सेवन करते है तो आपको कब्ज की समस्या कभी भी नहीं होगी।
  • जो व्यक्ति खूबानी का सेवन करता है उसे हृदय रोग होने का खतरा कम होता है और वह हृदय के रोगों से बचा रहता है जिस कारण से हृदय रोग से होने वाली मृत्यु काम हो जाती है। क्योंकि इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल भी सही बना रहता है इसीलिए व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम रहता है।
  • खूबानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग बना रहता है। क्योंकि इसमें आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। इससे शरीर एक्टिव बना रहता है।
  • इसका सेवन करने से कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से भी बचा जा सकता हैं। आपको इसके पांच पीस या तो नाश्ता करने से पहले खाने चाहिए या फिर नाश्ता करने के बाद यह दोनों ही स्थिति में आपको फायदा पहुंचाएगी। लेकिन यदि आप इसका फायदा बना चाहते हैं तो इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कीजिए।

यह भी पढ़ेंMole removal cost in India

खूबानी का सेवन करने से होने वाले नुकसान

खूबानी का सेवन करने से होने वाले नुकसानयह भी पढ़ेंAvocado in hindi

जहां इस फल को खाने से बहुत से फायदे होते हैं वहीं दूसरी ओर इस फल का सेवन करने से व्यक्ति को कुछ नुकसान भी झेलने पड़ते हैं। नीचे हम आपको इन्हीं सब नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

  • गर्भवती महिलाओं को खुबानी का सेवन बहुत अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
  • दमे के मरीजों को भी अप्रिकोट का सेवन करने से मना किया जाता हैं।
  • ड्राई अप्रिकॉट में सल्फाइड (जहरीले पदार्थ) की मात्रा बहुत अधिक होती हैं। यही कारण है कि ड्राई खुबानी को ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

नोट: यदि सामान्य व्यक्ति भी किसी चीज का इस्तेमाल जरूर से ज्यादा मात्रा में करता है तो उसके लिए भी वह चीज नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसीलिए यदि आप सामान्य है तो भी इस फल का इस्तेमाल ज्यादा ना करें। 

आप यहां पर दिए गए इन सभी विषयों के बारे में उच्चतम स्तर की जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष – (Conclusion)

हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा अप्रिकॉट पर लिखा गया यह लेख आपको अवश्य पसंद आया होगा। लेकिन हम यह सलाह भी देना चाहते हैं कि इस लेखक को किसी भी बीमारी से लड़ने का इलाज नहीं माना जाए।

यह फल आपको सिर्फ कुछ हद तक उस बीमारी को होने से रोक सकता है। यदि आप चाहते हैं कि हम इस लेख में कुछ और शामिल करें तो आप अपने सुझाव हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से दे सकते हैं। 

You may also like

1 comment

Subhash जून 4, 2024 - 5:51 अपराह्न

अप्रिकॉट (Apricot) फल के बारे में हमने यहां पर बहुत ही अच्छे से जानकारी हासिल की है हमने जाना है इस फल के उपयोग से आंखों से जुड़ी समस्याओं जैसे कि मोतियाबिंद आंखों की रोशनी का कम होना इत्यादि का निवारण किया जा सकता है आपके द्वारा दी गई जानकारी के लिए हम आपके दिल से आभारी हैं धन्यवाद।

Reply

Leave a Comment