Home » अमरुद खाने के फायदे और नुकसान

अमरुद खाने के फायदे और नुकसान

by Rajeev Kumar

अमरुद एक बहुत ही आसानी से मिल जाने वाला फल है। यह एक ऐसा फल है जो प्रत्येक व्यक्ति को पसंद आता है। अमरूद भी दो प्रकार के होते हैं एक सफेद और दूसरे लाल रंग का। हालांकि कुछ लोग लाल रंग की अमरुद को ज्यादा पसंद करते हैं तो कुछ लोग सफेद वाले अमरुद को। चाहे कोई सा भी फल हो इस फल के सेवन के कुछ फायदे और नुकसान होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको इस फल के सेवन के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

अमरूद खाने के फायदे

इस बात से कोई भी अनजान नहीं है कि कोई भी फल हो वह हमारे शरीर को फायदा पहुंचता है। फल कोई भी हो विभिन्न प्रकार के फलों में विभिन्न प्रकार के विटामिन, मिनरल्स और कैल्शियम पाए जाते हैं। इसी क्रम में आज जानते हैं अमरूद खाने के फायदे। 

अमरूद खाने के फायदे

इसके साथ-साथ आप यहां पर कौन सा फल को खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है? में प्रभावशाली तथा महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • अमरूद में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यही कारण है कि इसके सेवन से मनुष्य की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। इतना ही नहीं अमरूद के सेवन से ऐसे कीटाणुओं का भी खात्मा हो जाता है जो रोगों को जन्म देते हैं। इसके लिए आप अमरूद की पत्तियों का सेवन भी कर सकते हैं।
  • यदि व्यक्ति अमरूद का सेवन करता है तो उसे हृदय रोग होने का खतरा कम होता है। मतलब कि उसे दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाएगा। इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें सोडियम और पोटेशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। जिस व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है वह भी इसका सेवन कर सकता है क्योंकि यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का कार्य भी करता है। 
  • जिस व्यक्ति को कब्ज हो वह अमरूद का सेवन करें इससे उसे काफी फायदा मिलेगा और उसकी कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी। क्योंकि अमरूद के सेवन से व्यक्ति की पाचन शक्ति भी अच्छी हो जाती है।
  • हालांकि कुछ लोगों के लिए यह फायदा हो सकता है तो कुछ लोगों के लिए नुकसान। क्योंकि अमरूद खाने से व्यक्ति का वजन कम हो जाता है। ऐसे में यदि कोई दुबला पतला व्यक्ति अमरूद खाता हैं तो उसका वजन कम हो जाएगा। वहीं अगर कोई मोटा आदमी अमरूद खाता है तो यह उसके लिए फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि अमरूद व्यक्ति के शरीर में मेटाबॉलिज्म की मात्रा को बढ़ा देता है।
  • आपको जानकर शायद आश्चर्य हो सकता है कि अमरूद खाने से बवासीर भी ठीक हो जाती है। यदि रोज खाली पेट अमरूद का सेवन किया जाएं तो इससे व्यक्ति का कब्ज ठीक होता है जिससे कि उसकी बवासीर की समस्या में राहत मिलती है।
  • लेकिन याद रहें बवासीर के इलाज के लिए व्यक्ति को पका हुआ अमरूद ही खाना चाहिए। क्योंकि जब व्यक्ति को बवासीर होता है तो उसे मल त्याग करने में काफी समस्या होती है ऐसे में यदि में दिखाएं तो उसे मल त्याग करने में समस्या नहीं होगी।
  • यदि किसी व्यक्ति को पेट में जलन की समस्या है तो अमरूद खाने से वह समस्या भी दूर हो सकती है।
  • यदि आपको लंबे समय से बुखार बना हुआ है तो दिन में कम से कम तीन बार अमरूद का जूस पीना शुरू करें। इससे आपके बुखार में काफी राहत मिलेगी। 
  • बहुत बार व्यक्ति को बहुत अधिक भूख लगती है और वह मीठा खाने के लिए लगभग पागल सा रहता है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको रोज एक अमरूद का सेवन करना चाहिए इससे की आपको काफी लंबे समय तक पेट भरा भरा महसूस होगा। 

अमरूद खाने के नुकसान

जैसा कि हम इस लेख की शुरुआत में ही बता चुके हैं कि इस फल को खाने से फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। फायदे के बारे में हम आपको पहले ही ऊपर बता चुके हैं। आइए अब इसके नुकसान के बारे में जान लेते हैं। 

अमरूद खाने के नुकसान

नोट – यदि आपको अपना कस्टर्ड एप्पल (Custard Apple) के उपयोग, फायदे और नुकसान से जुडी जानकारी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें।

  • यदि आपको सर्दी और खांसी हो रही है तो आपको अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह ठंडा होता है और इससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है। 
  • खाली पेट अमरूद का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि यदि व्यक्ति खाली पेट अमरूद खाता है तो उसे इसके बीज नहीं पच पाते। जिससे कि उसे बहुत अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है। खाली पेट अमरूद खाने से व्यक्ति को पेट दर्द की समस्या हो जाती है। 
  • कुछ लोगों को अमरूद के अर्क से अस्थाई उल्टी और मिचली जैसी स्थिति हो सकती है। 

शायद आपको इन सभी विषयों के बारे में पढ़कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो सके।

यदि आप इनके अलावा कुछ नुकसान के बारे में जानते हैं तो हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।

निष्कर्ष 

हम आशा करते हैं कि हमारा यह लेख आपको अवश्य पसंद आया होगा। आपको इस लेख में अमरूद के सेवन के फायदे और नुकसान के साथ ही और भी बहुत सी बातें जानने को मिली होगी। यदि आप इस लेख से संबंधित कोई भी सुझाव हमें देना चाहते हैं तो कृपया कमेंट सेक्शन के माध्यम से बताएं।

You may also like

2 comments

Avinash फ़रवरी 20, 2024 - 6:53 अपराह्न

हम जानना चाहते हैं कि यदि हम रोज को भूनकर खाया जाए तो क्या पुरानी से पुरानी खांसी की समस्या को ठीक किया जा सकता है??

Reply
Ravinder अप्रैल 25, 2024 - 10:49 पूर्वाह्न

अमरूद खाने के फायदे के बारे में हमने यहां पर जाना है कि अमरुद को खाने से बवासीर जैसी भयानक बीमारियों में भी फायदा होता है हम जानना चाहते हैं कि क्या वाकई में अमरूद खाने से बवासीर जैसी बीमारी का इलाज किया जा सकता है ?

Reply

Leave a Comment