Home » चित्रकादि वटी के उपयोग, नुकसान, खुराक व, पूरी जानकारी

चित्रकादि वटी के उपयोग, नुकसान, खुराक व, पूरी जानकारी

by Anjita Yadav

समाज में आयुर्वेद के योगदान को आज कोई भी झुकला नहीं सकता है। आयुर्वेद में ऐसी बहुत सी जड़ी बूटियां मौजूद है जो की बहुत से रोगों का इलाज कर सकती है। आज के इस लेख में हम आपके लिए ऐसे ही एक जड़ी बूटी के बारे में संपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं।

तो आइए शुरू करते हैं एक बहुत ही अद्भुत जड़ी बूटी चित्रकादि वटी पर लिखा हुआ यह लेख। 

चित्रकादि वटी क्या है – (What is Chitrakadi Vati In Hindi)

यह मनुष्य की पाचन तंत्र शक्ति बढ़ाने वाली एक गोली है। यह मुख्यतः पेट से संबंधित रोगों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसका इस्तेमाल अत्यधिक गैस बनने और पेट फूलने की समस्या में किया जाता है।

Chitrakadi-Vati-kya-hai

 

इसमें मातुलुंग रस या दाडिम रस, अजमोदा, चव्य, हिंगू, पीपली, चित्रक और सज्जीक्षार जैसे अन्य तत्व पाए जाते है।

इसके अलावा आप यहां पर बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी के फायदे के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चित्रकादि वटी के उपयोग – (Uses of Chitrakadi Vati In Hindi)

जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि इस गोली का उपयोग मुख्य रूप से पेट संबंधी रोगों के लिए किया जाता है। आइए हम आपको इसके उपयोगों के बारे में विस्तार से बताएं।

चित्रकादि-वटी-के-उपयोग

  • अपाचन में राहत: चित्रकादि वटी से भोजन अच्छे से पच जाता है। यह पोषण तत्वों को ठीक से अवशोषित कर देता है। क्योंकि यह पाचन अग्नि को उत्तेजित करता है।
  • भूख की समस्या को दूर करें: अक्सर बीमारी से जूझ रहे लोगों को भूख कम लगती है या कई बार अच्छे खासे व्यक्ति को भी भूख न लगने की समस्या हो सकती है। ऐसे में यह दवाई भूख बढ़ाने में मदद करती हैं।
  • पेचिश के इलाज में कामगार: यदि व्यक्ति का भोजन ठीक से नहीं पच पाता तो उसे कच्चा मल की समस्या उत्पन्न होती है। जिससे कि उसके पेट में दर्द रहने लगता है यह वटी ऐसे में भी राहत देती है। 
  • कब्ज की समस्या में भी कारगर: यदि इस गोली का सेवन सुबह और शाम किया जाए तो इससे मल त्याग करने में आसानी होगी। 
  • गैस की समस्या में राहत: यदि किसी व्यक्ति को पेचिश और कब्ज की समस्या हो रही है तो उसे गैस की समस्या भी हो जाती है इसीलिए इस गोली के सेवन से इस समस्या से भी राहत पाई जा सकती है। 
  • मूत्र संबधी समस्याओं का समाधान करें: कई लोगों को पेशाब नहीं आता या बहुत कम आता है ऐसे में यदि इस गोली का सेवन दिन में एक बार किया जाए तो इससे इस समस्या से निजात मिल जाता है। 
  • लीवर की कार्य क्षमता भी सुधारता है: इस गोली में बहुत सी जड़ी बूटियां मिली हुई होती हैं। जिन के सेवन से शरीर में मौजूद खराब पदार्थ निकल जाते हैं और लीवर की कार्य प्रणाली में सुधार आ जाता है। 
  • सूजन को कम करें: इस गोली में काली मिर्च और अदरक जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसीलिए यदि आपके शरीर के किसी हिस्से में सूजन हो रही है तो आप इस दवा का सेवन डॉक्टर की सलाह से कर सकते हैं। 
  • डायबिटीज में लाभकारी: यह मधुमेह के रोगी में बढ़े हुए रक्त शर्करा की मात्रा को नियंत्रित कर देता है। 
  • वजन घटाता है: इस गोली के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इसमें मौजूद जड़ी बूटियां वजन को कम करने में मदद करती हैं। यदि इसे नियमित आहार के साथ लिया जाए और नियमित रूप से व्यायाम किया जाए तो यह काफी अच्छा साबित हो सकता है।
  • सांस से संबंधित बीमारियों का इलाज करें: इस गोली में ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं जो सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जिन रोगों से नाक बंद या फिर सांस न आने की समस्या उत्पन्न हो जाती है को ठीक कर देते हैं। इतना ही नहीं यह अस्थमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। 
  • जोड़ों के दर्द में राहत: जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि इसमें कई सूजनरोधी तत्व मौजूद होते हैं। जो कि जोड़ों के दर्द और सूजन दोनों को ठीक करने में मदद करते हैं

यह भी पढ़ें: ब्राह्मी

चित्रकादि वटी के नुकसान – (Disadvantages of Chitrakadi Vati In Hindi)

चित्रकादि वटी के कुछ नुकसान भी होते है। अगर आपको नीचे बताएं गए लक्षनों में से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत इस गोली का सेवन बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह लें।

चित्रकादि-वटी-के-सेवन-से-होने-वाले-नुकसान

  • उल्टी की दिक्कत
  • पेट में जलन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • चक्कर महसूस हो सकते हैं।
  • पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती हैं 
  • दस्त की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

याद रहें किसी भी चीज का सेवन जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए यह हानिकारक साबित हो सकता है।

इसके साथ-साथ आप यहां पर पुरुषों के लिए शिलाजीत के फायदे के बारे में संपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

चित्रकादि वटी के सेवन से सावधानियां – (Precautions while consuming Chitrakadi Vati In Hindi)

यदि आप इस दवाई का सेवन कर रहे हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी की भी आवश्यकता है।

Chitrakadi-Vati-ke-sevan-se-saavdhaniyan

आप आप यहां दिए हुए लिंक पर क्लिक करके के शतावरी चूर्ण के फायदे के बारे में बहुमूल्य जानकारियां हासिल कर सकते हैं|

  • गर्भवती महिला को इसके सेवन से बचना चाहिए।  
  • यदि कोई व्यक्ति उच्च रक्तचाप की बीमारी से ग्रसित है तो उसे इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। 
  • यदि कोई शुगर का मरीज पहले से ही अन्य किसी दवाई का सेवन कर रहा है तो उन्हें इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए। 
  • यदि कोई महिला अपने नवजात शिशु को दूध पिलाती है तो उन्हें भी इसके सेवन से बचना चाहिए और यदि वह इसका सेवन करती भी है तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए। 

नोट – आईए जानते हैं triphala churna uses in hindi हिंदी में त्रिफला चूर्ण से जुड़े रहस्यमई तत्वों के बारे में विस्तार सहित संपूर्ण जानकारी।

चित्रकादि वटी को उपयोग करने का तरीका – (How to use Chitrakadi Vati In Hindi)

सबसे पहले तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।

चित्रकादि-वटी-को-उपयोग-करने-का-तरीका

  • यदि आप इसका सेवन कर रहे है तो डॉक्टर की सुझाई गई मात्रा के अनुसार ही करें।
  • आप इस दवा की एक या दो गोली एक बार में ले सकते हैं। 
  • इस दवा का सेवन गुनगुने पानी या छाछ के साथ ही किया जाना चाहिए।
  • इस दवाई का सेवन दिन में दो बार किया जा सकता है। 

शायद आपको इन सभी विषयों के बारे में पड़कर बेहतर तथा उपयोगी जानकारियां प्राप्त हो सके।

निष्कर्ष – (Conclusion)

यह लेख मात्र जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। हम किसी भी प्रकार से इस लेख में लिखे तथ्यों की पुष्टि नहीं करते हैं। हमारे इस लेख को डॉक्टर की सलाह न समझा जाए और इस दवाई का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य ले।

You may also like

8 comments

TEJVEER सितम्बर 25, 2023 - 7:41 अपराह्न

चित्रकादि वटी के उपयोग, नुकसान, खुराक की पूरी जानकारी हासिल करने के बाद हम आपसे यह पूछना चाहते हैं कि क्या इस जड़ी बूटी से बनी आयुर्वेदिक दवाई का उपयोग हम शरीर की किसी भी बीमारी को दूर करने के लिए कर सकते हैं या फिर सिर्फ इस दवाई का उपयोग पेट से संबंधित बीमारियों के लिए ही कर सकते हैं ??????????????

Reply
Neeta अक्टूबर 16, 2023 - 3:17 अपराह्न

चित्रकादि वटी एक बहुत ही उपयोगी तथा कारगर औषधि है इसके उपयोग से शरीर में अत्यधिक परिवर्तन होते हैं शरीर में काफी तरह की बीमारियों से मुक्ति दिलाने में यह जड़ी बूटी कामयाब है इतना ही नहीं बल्कि इस जड़ी बूटी के उपयोग से व्यक्ति को मधुमेह शुगर जैसी गंभीर बीमारियों को नियंत्रण करने की शक्ति मिलती है यह जड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Reply
Ranjeet दिसम्बर 7, 2023 - 7:11 अपराह्न

कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए चित्रकादि वटी का उपयोग किस प्रकार करना चाहिए इस दवा के सेवन के कुछ नियम है या फिर इसे बिना किसी नियम के ग्रहण कर सकते हैं ताकि कब की समस्या से छुटकारा भी मिल जाए और शरीर में किसी तरह का कोई नुकसान भी ना हो ?

Reply
Ankit जनवरी 18, 2024 - 5:37 अपराह्न

गैस की तथा कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस दवा के उपयोग के बारे में हमने यहां जाना है हम जानना चाहते हैं कि क्या यह दावा पूरी तरह आयुर्वेदिक है प्राइस दवा के उपयोग से किसी तरह का कोई शारीरिक दुष्प्रभाव तो नहीं होगा ?

Reply
Sunil जनवरी 18, 2024 - 5:38 अपराह्न

चित्रकादि वटी के उपयोग, नुकसान, खुराक व, पूरी जानकारी हमने यहां पर प्राप्त की है हम जानना चाहते हैं कि बाजार में इस दवा को किस मूल्य पर उपलब्ध करवाया गया है ?

Reply
Gagandeep जनवरी 18, 2024 - 5:45 अपराह्न

चित्रकादि वटी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसका उपयोग करने से शरीर की अनेकों समस्याओं का निवारण किया जा सकता है यह शरीर के रोगों के लिए उपयोगी दवा है इस दवा के उपयोग से बिना किसी शारीरिक नुकसान के विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाना सरल हो जाता है यह दवा एक प्रकार से शरीर के लिए अमृत के समान है।

Reply
Vishnu फ़रवरी 26, 2024 - 5:58 अपराह्न

चित्रकादि वटी जो की आयुर्वेदिक दवा है हम इस दवा के बारे में यहां पर बहुत ही अच्छी जानकारी हासिल कर चुके हैं और इसीलिए हम इस दवा के मूल्य के बारे में आपसे जानना चाहते हैं कृपया हमें इस दवा के निर्धारित मूल्य के बारे में जानकारी दें।

Reply
Udit kumar Sharma अप्रैल 26, 2024 - 4:34 अपराह्न

चित्रकादि वटी जो की एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के रूप में बाजार में पाई जाती है इसका उपयोग करके पेट में होने वाली गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है इसके साथ ही हम जानना चाहते हैं कि क्या यह पेट में होने वाली जलन और एसिडिटी की समस्या के लिए भी कारगर है ??

Reply

Leave a Comment