Home » धातकी का पौधा – जानिए इसकी विशेषताएं, उपयोग, व इसे कैसे पहचाने

धातकी का पौधा – जानिए इसकी विशेषताएं, उपयोग, व इसे कैसे पहचाने

by Anjita Yadav

आपको अपने आसपास बहुत से तरह-तरह के पेड़ पौधे देखने को मिल जाएंगे। इनमें से कुछ के नाम आप जानते होंगे और कुछ के नाम नहीं जानते होंगे। लेकिन प्रत्येक पौधे के अपने फायदे होते हैं हालांकि उनके बारे में सभी नहीं जानते हैं। 

इसीलिए आज  हम यह लेख आपके सामने लेकर आए हैं जिसमें की हम आपको धातकी का पौधा क्या होता है और इसकी विशेषताएं के अलावा इसके उपयोग के बारे में भी बताने जा रहे हैं।

धातकी का पौधा क्या होता है?

यह तो सबको पता चल गया है कि यह एक प्रकार का पौधा है। यह ऊंचाई में मध्यम आकार का होता है। यह बहुत सारे वनस्पति के साथ ही औषधि गुणों से भी भरपूर होता है। आप इसके प्रत्येक भाग का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि फूल, फल, लता, इसके तने की छाल, जड़ और पत्ता। 

Dhatki ka paudha kya hota hai

जी हां इसके हर एक अंग से आपको फायदा मिलेगा और इसका इस्तेमाल बहुत से रोगों के इलाज के लिए भी किया जाता है। यह पौधा आमतौर पर जनवरी से अप्रैल तक फूलों से लदा हुआ रहता है और इस दौरान इसके सभी पत्ते झड़ जाते हैं। फरवरी से मार्च के बीच इसके नए पत्ते आने शुरू हो जाते हैं।

इसके अलावा आप यहां पर अविपत्तिकर चूर्ण के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

धातकी के पौधे से कौन-कौन से लाभ होते हैं?

हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि वानस्पतिक और औषधिय गुणों में धातकी के पौधे का कोई मुकाबला नहीं है। इन दोनों ही गुणों से यह बहुत ज्यादा भरा हुआ है।

Dhatki-k-paudhe-ke-kaun-kaun-se-labh-hote-hain

आइए एक-एक करके इसके लाभ जानने का प्रयास करते हैं। यकीन मानिये इसके बारे में जान कर आपको अति प्रसन्न होगी।

  • बुखार में भी धातकी के पौधे के लाभ देखे गए हैं। आप बुखार के लिए इसका इस्तेमाल करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आपको इसके फूलों से बने हुए चूर्ण का इस्तेमाल करना होगा। इस चूर्ण को आपको सुबह-शाम एक-एक चम्मच या तो दूध के साथ लेना है या फिर पानी के साथ में लेना है। इससे पित्त के दौरान होने वाले बुखार में भी राहत मिलती है। 
  • कुष्ठ रोग जो आजकल बहुत व्यापक रूप से फैल रहा है उसमें भी आपको धातकी के फूल के लेप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको इसके फूलों का लेप या फिर उबटन तैयार कर कुष्ठ रोग में लगाना है। इससे आपको जल्द ही फायदे देखने को मिलेंगे।
  • यदि कोई व्यक्ति आग से जल गया है तो ऐसे में भी इस पौधे के लाभ देखे जा सकते हैं। इसमें भी आपको इसके फूलों का ही इस्तेमाल करना है इसके फूलों को पीस लीजिये और इन्हें या तो अलसी के तेल में मिला लीजिए या फिर शहद में और इसे उस स्थान पर लगाइए जहां पर आपको जला हुआ है। ऐसा करने से आपके जले हुए के निशान तक खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा जलने पर शरीर में बहुत ज्यादा जलन पैदा होती है इसके लिए आपको इसके फूलों को गुलाब जल में पीस कर उबटन बनाकर शरीर पर लगाना है। 
  • अल्सर वाले रोगियों को भी इससे फायदा हो सकता है जब व्यक्ति को अल्सर हो जाता है तो सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि उसकी आंतों से खून आना शुरू हो जाता है। इससे राहत पाने के लिए आपको इस पौधे के फूल लेने हैं और उनका चूर्ण बनाकर लोधर की छाल के साथ इस्तेमाल करना है इसमें आपको धीरे-धीरे अल्सर से राहत मिलने लगेगी। 
  • यह पौधा गर्भधारण करने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। बहुत बार परिस्थितियां ऐसी हो जाती है कि अगर महिला सामान्य होती है लेकिन फिर भी उसका गर्भ नहीं ठहर पाता है। ऐसे में उसके लिए यह पौधा बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। आपको इसके पुष्पों का चूर्ण लेना है और नीलकमल का चूर्ण लेना है और इन दोनों को बराबर मात्रा में मिला लेना है। जब आपके मासिक धर्म शुरू हो जाए तो लगातार 5 दिनों तक आपको सुबह शाम इसका सेवन शहद के साथ करना है ऐसा करने से आप गर्भधारण करने में सक्षम होगी। 
  • इसका इस्तेमाल करने से खूनी बवासीर का इलाज भी संभव है। इसके लिए आपको इस पौधे के फूलों का रस पीने से राहत मिल सकती है। हो सकता है कि आपको खून खूनी बवासीर के कारण से ना बह रहा हो। उसके लिए आपको इसके फूलों के चूर्ण की एक चम्मच रोजाना दिन में दो से तीन बार शहद की दो चम्मच में मिलाकर लेनी है। ऐसा करने से जल्दी ही आपका खून आना बंद हो जाएगा। 
  • डायरिया के दौरान भी इसके फायदे देखे गए हैं। इसके लिए आप इसके चूर्ण का इस्तेमाल या तो छाछ में मिलाकर कर सकते हैं या फिर दो चम्मच शहद में मिलाकर कर सकते हैं। इससे आपको बार-बार वाशरूम नहीं जाना पड़ेगा।

धतकी के पौधे के उपयोग से होने वाले लाभ के बारे में आपने अब तक जान लिया होगा कि ये पौधा हमारे कितना काम आ सकता हैइसके साथ ही आप यहां पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके त्रिफला चूर्ण के उपयोग से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

निष्कर्ष

यहां पर हमने आपको विस्तार से यह बताने का प्रयास किया है कि धातकी का पौधा क्या होता है? इसकी विशेषताएं क्या है? इसके उपयोग क्या है? आप इसका इस्तेमाल किस प्रकार से कर सकते हैं?

इसके अलावा भी हमने आपको इससे जुड़ी बहुत सी बातें बताई है। यदि आप चाहते हैं कि हम इसी प्रकार के और पेड़ पौधों के बारे में जानकारी लेकर आते रहे तो आप अपनी राय हमें कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment