Home » अविपत्तिकर चूर्ण (Avipattikar churna) के उपयोग फायदे नुकसान व सेवन विधि

अविपत्तिकर चूर्ण (Avipattikar churna) के उपयोग फायदे नुकसान व सेवन विधि

by Anjita Yadav

प्रत्येक मानव अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहता है। यदि आप भी अपने शरीर को स्वस्थ और हष्ट पुष्ट रखना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको अविपत्तिकर नामक चूर्ण के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

इस चूर्ण का इस्तेमाल एक लंबे अरसे से पाचन क्रिया को सुधारने के लिए और शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए किया जा रहा है। इस चूर्ण के बहुत से लाभ है जो अविश्वसनीय है। आइए अविपत्तिकर चूर्ण के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाला यह लेख शुरू करते हैं। 

अविपत्तिकर चूर्ण क्या है – (what is Avipatikar powder In Hindi)

सबसे पहले हम आपको इस चूर्ण के बारे में बताते हैं कि यह क्या है और यह किस तरह कार्य करता है। दरअसल यह बहुत सी जड़ी बूटियों और खनिजों को मिलाकर बनाया गया एक प्राकृतिक चूर्ण है। इसमें मुख्य रूप से आंवला, काली मिर्च, हरड़, पिप्पली, त्रिफला, अदरक, तेज पत्ता, त्रिकटु और लौंग पाई जाती है।

अविपत्तिकर-चूर्ण-क्या-है

इस सामग्री के अलावा भी इसमें बहुत सी अन्य सामग्री उपस्थित होती है। यदि इस शब्द के शाब्दिक अर्थ की बात की जाए तो वह है अतिरिक्त तेजाब को हटाना।

इसके अलावा आप यहां पर triphala churna benefits in hindi में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

अविपत्तिकर चूर्ण के फायदे – (Benefits of Avipattikar Churna In Hindi)

जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि इस चूर्ण का उपयोग पाचन संबंधी समस्याओं और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए होता है। लेकिन इसके अलावा भी इस चूर्ण के बहुत से उपयोग है। आइए हम आपको इसके मुख्य उपयोगों के बारे में बताते हैं। 

अविपत्तिकर-चूर्ण-के-फायदे

  • मोटापा कम करें: इस चूर्ण का उपयोग मोटापा कम करने के लिए भी किया जा सकता है। मोटापा इसलिए होता है क्योंकि व्यक्ति का खाना ठीक से नहीं पच पाता और उसके शरीर में वसा जमा होने लगता है। बहुत बार मोटापे की स्थिति कब्ज के कारण भी उत्पन्न हो जाती है। आप इस चूर्ण का सेवन करके अपना मोटापा कम कर सकते हैं।
  • बवासीर के इलाज में भी फायदेमंद: व्यक्ति के आजकल के लाइफस्टाइल के कारण बवासीर बहुत आम बीमारी हो गई है। यह बीमारी तब होती है जब कोई व्यक्ति बहुत पुराने कब्ज से पीड़ित हो। यदि आप इस चूर्ण का उपयोग बवासीर के लिए कर रहे हैं तो इसका सेवन दिन में दो बार करें। 
  • तंदुरुस्त लीवर के लिए: इस चूर्ण का उपयोग एक अच्छे लीवर के लिए भी किया जा सकता है। लीवर मानव शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। जब हमारा लीवर बहुत अधिक काम करता है तो यह कमजोर पड़ सकता है और इसके कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है। जिसके कारण शरीर में बहुत सी बीमारियां पनपने लगती हैं इसके लिए जरूरी है कि आपका लीवर हमेशा स्वस्थ रहे। आप इस चूर्ण के उपयोग से अपने लीवर को हमेशा स्वस्थ रख सकते हैं। 
  • स्किन को स्वस्थ रखें: इस पाउडर के सेवन से आपके शरीर से सभी खराब पदार्थ निकल जाते हैं और आपको एक सुंदर और चमकदार त्वचा प्राप्त होती है। यह सूजन को कम कर देता है जिससे कि पिंपल आदि की समस्या नहीं होती। इस चूर्ण में मौजूद एंटीऑक्साइड गुण स्किन को बाहर से हानि नहीं होने देते। 
  • चिंता और तनाव से मुक्ति दिलाता है: इस पाउडर के सेवन से मन शांत हो जाता है और चिंता और तनाव से मुक्ति मिलती है। यह शांति के साथ विश्राम भी प्रदान करता है। जब व्यक्ति को आराम मिलता है तो वह खुद ही शांत हो जाता है और प्रसन्न रहने लगता है। अतः आप चिंता से मुक्ति के लिए इस चूर्ण का सेवन कर सकते हैं।
  • फेफड़ों के रोग में लाभकारी: यह चूर्ण फेफड़ों को स्वस्थ रख उनकी कार्य प्रणाली सुधारता है। यह चूर्ण श्वास मार्ग को भी साफ कर देता है। इससे अस्थमा जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। यह शरीर के सभी गंदे पदार्थों को निकाल देता है और फेफड़ों को स्वच्छ रखने में मदद करता है।

यह चूर्ण मानसिक एकाग्रता को स्थिर रखता है। यह भूख न लगने की समस्या को भी दूर कर देता है और भूख नहीं लगने के कारण उत्पन्न हुई कमजोरी को भी भर देता है।

इसके साथ-साथ आप यहां पर अश्वगंधा चूर्ण के फायदे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

अविपत्तिकर चूर्ण के नुकसान – (Disadvantages of Non-Destructive Powder In Hindi)

आइए अब इस चूर्ण के दुष्प्रभावों पर एक नजर डालते है। 

अविपत्तिकर-चूर्ण-के-नुकसान

  • यदि इस चूर्ण का सेवन जरूरत से ज्यादा मात्रा में किया जाएं तो यह शरीर को बहुत से नुकसान पहुंचा सकता है। 
  • गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
  • जो महिला स्तनपान करा रही है उन्हें भी इसके सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
  • इसके सेवन के बाद मल के पतला आने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • इससे डिहाइड्रेशन के समस्या भी उत्पन्न होती है।
  • इसके सेवन के बाद मधुमेह भी अनियंत्रित हो जाता है।

यह भी पढ़ें: बैद्यनाथ चंद्रप्रभा वटी के फायदे

अविपत्तिकर चूर्ण की सेवन विधि – (Method of Consumption of Avipattikar Powder  in Hindi)

अविपत्तिकर चूर्ण की सेवन विधि के बारे में पूरी तरह जानकर ही इसका सेवन करना उचित होगा इसकी सेवन की विधि के बारे में निम्नलिखित जानकारियां दी गई हैं।

हम चाहते हैं कि आप यहां पर शतावरी चूर्ण के फायदे तथा शतावरी चूर्ण के इस्तेमाल से होने वाले चमत्कारी प्रभाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।

अविपत्तिकर-चूर्ण-की-सेवन-विधि

  • याद रहे आपको इसका सेवन खाली पेट नहीं करना है बल्कि खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करना है। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको किस प्रकार की समस्या है और आपको भोजन में क्या ग्रहण करना चाहिए। 
  • इस चूर्ण का सेवन दिन में तीन बार किया जा सकता है। इसे प्रति खुराक में 3 से 4 ग्राम लें।
  • स्मरण रहें कि रेचक के रोग में इसे एक बार ही लेना है।

ध्यान दें: ब्राह्मी चूर्ण के फायदे

अविपत्तिकर चूर्ण से सावधानियां – (Precautions Against Avipattikar Powder In Hindi)

इस चूर्ण का सेवन शराब के साथ न करें। क्योंकि शराब का सेवन इसके फायदों को बेअसर कर देता है। जिससे की उदर में अत्याधिक जलन उत्पन्न हो सकती है। इसलिए यदि आप इस चूर्ण का सेवन कर रहें है तो शराब से दूर रहें।

Avipattikar-churan-se-saavdhaniyan

आप यहां पर दिए हुए सभी विषयों के बारे में बेहतर तथा उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष

हमने इस लेख के माध्यम से अविपत्तिकर चूर्ण के बारे में बहुत सी जानकारी देने का प्रयास किया हमने आपको इस चूर्ण के लाभ हानि के अलावा इसमें मौजूद तत्वों के बारे में ही बताया। इसका सेवन शुरुआती लक्षणों में किया जा सकता है लेकिन यदि आपको लगे कि समस्या बढ़ रही है तो आप इसका सेवन बंद कर डॉक्टर के पास जाएं।

पाठकों किसी भी प्रकार की दवा का सेवन बिना डॉक्टर से परामर्श किए नही करना चाहिए। आप इस लेख के बारे में अपने विचार हमसे कमेंट के माध्यम से साझा कर सकते हैं।

You may also like

7 comments

Sanket Rao अक्टूबर 14, 2023 - 5:17 अपराह्न

अविपत्तिकर चूर्ण उपयोग किस प्रकार करें ताकि जल्द से जल्द अपने मोटापे अथवा वजन की समस्या से छुटकारा पा सकें इसका उपयोग करने का सही तरीका सही नियम और सही समय सभी की जानकारी हमें बताएं ????

Reply
Kanhaiya दिसम्बर 6, 2023 - 7:16 अपराह्न

यदि किसी व्यक्ति को फेफड़े और स्वसन तंत्र से जुड़ी समस्या हो तो क्या वह व्यक्ति इस आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन करके अपनी समस्याओं से बिना किसी दुष्प्रभाव के छुटकारा पा सकता है ?

Reply
Ravi Kumar Verma जनवरी 13, 2024 - 4:10 अपराह्न

अविपत्तिकर चूर्ण (Avipattikar churna) के उपयोग फायदे नुकसान व सेवन विधि से जुड़े सभी प्रकार की तथ्यों के बारे में हमने यहां पर जाना है आपके द्वारा दी गई यह सभी जानकारी इस चूर्ण के बारे में काफी प्रभावशाली है और इस चूर्ण से होने वाले चमत्कारी फायदे के बारे में जानकर हम अति प्रसन्न हैं हम इस चूर्ण का प्रयोग अवश्य करेंगे अपने फेफड़ों से जुड़े संक्रमण के निवारण के लिए |

Reply
Shubham जनवरी 13, 2024 - 4:12 अपराह्न

मोटापा कम करने के लिए इस चूर्ण का उपयोग बहुत ही कारगर है लेकिन हम जानना चाहते हैं यदि किसी व्यक्ति को शुगर अथवा मधुमेह की समस्या है तो क्या उसके लिए इस चरण का इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है क्या उसको इस चूर्ण के सेवन से पहले चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए

Reply
Naveen जनवरी 13, 2024 - 4:14 अपराह्न

अविपत्तिकर चूर्ण (Avipattikar churna) के उपयोग फायदे नुकसान व सेवन विधि के बारे में जो भी बताया है हम जानना चाहते हैं कि क्या यह सभी जानकारी पूरी तरह सत्य हैं क्या वाकई में इस चूर्ण के उपयोग से बवासीर जैसी भयानक अथवा जानलेवा बीमारी का भी इलाज किया जा सकता है इसके बारे में हमें बताएं कि आपके द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह सत्य है या नहीं ?

Reply
Rohan फ़रवरी 19, 2024 - 6:36 अपराह्न

बढ़ते वजन की वजह से काफी परेशान रहता हूं मैं चाहता हूं कि अपना वजन आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां के द्वारा कम कर सकूं मैं यहां पर इस चूर्ण के बारे में जाना है कि चूर्ण के उपयोग से वजन कम किया जा सकता है हम जानना चाहते हैं कि यह चरण बाजार में किस मूल्य पर उपलब्ध है क्या यह चूर्ण ऑनलाइन भी अवेलेबल है ?

Reply
Yash अप्रैल 24, 2024 - 6:17 अपराह्न

Avipattikar churna उपयोग के बारे में हमने यह जानना है कि इस आयुर्वेदिक चूर्ण के उपयोग से कब्ज जैसी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है हम जानना चाहते हैं कि बाजार में यह चूर्ण किस मूल्य पर हमें प्राप्त हो सकता है ??

Reply

Leave a Comment