आई फ्लू यानी आंखों से जुड़ी हुई एक समस्या जिसमें आपको काफी ज्यादा कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। और इसके कोई विशेष कारण नहीं होते हैं यह किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। लेकिन यह फैलने वाली समस्या होती है। आज के इस लेख में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आई फ्लू क्या होता है और आई फ्लू कितने दिन तक रहता है। इसके अलावा हम आपको इसके फैलने के सभी कारण के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए इस लेख की शुरुआत करते है।
आई -फ्लू क्या होता है?
यह आंखों में होने वाला एक प्रकार का संक्रमण होता है और यह समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है और यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को बहुत ज्यादा आसानी से फैल जाती है। और इसे कंजंक्टिवाइटिस के नाम से जाना जाता है। कुछ लोग इसे पिंक आई या फिर आंखों की लालिमा के नाम से भी जानते हैं।
आई -फ्लू कितने दिन तक रहता है?
बता दे कि इस प्रश्न का उत्तर देना कि आई फ्लू कितने दिन तक रहता है बहुत से कारक पर निर्भर करता है। वैसे यदि बात यह की जाएगी सामान्य आई फ्लू कितने दिन तक रहता है तो आपको 7 से 14 दिनों के भीतर सामान्य आई फ्लू से पूरी तरह से छुटकारा मिल जाता है। लेकिन यह बहुत से कारक पर निर्भर करता है जैसे कि आपके फ्लू की स्थिति कैसी है या फिर आपका फ्लू किस हद तक फैल चुका है। ऐसे बहुत से कारक है जो किसी फ्लू के रहने के समय अवधि को निश्चित करता है।
ध्यान दे : पलकों का पक्षाघात क्या है जाने–कारण, लक्षण, इलाज व पूरी प्रक्रिया की जानकारी
- वायरस के कारण आई फ्लू: यदि आपको आई फ्लू की समस्या किसी प्रकार के वायरस के कारण हुई है तो इसे ठीक होने में लगभग 7 से 14 दिन तक लग सकते हैं। वायरस के कारण हुए आई फ्लू को ठीक होने में 7 से 14 दोनों का समय लगता है क्योंकि यह सामान्य होता है।
- बैक्टीरिया के कारण हुआ आई फ्लू: कई मामलों में आपको बहुत से बैक्टीरिया भी आई फ्लू को करने के लिए जाने जाते हैं। यदि आपको किसी बैक्टीरिया के कारण आई फ्लू हो रहा है तो इसे ठीक होने में लगभग 10 से लेकर 14 दिन तक का समय लग सकता है। क्योंकि आप इसका इलाज किसी प्रकार की एंटीबायोटिक के माध्यम से भी कर सकते हैं।
नोट : रेटिनल डिटेचमेंट क्या होते है – जानिए कारण, लक्षण और इलाज की जानकारी
आई -फ्लू किन कारणों से फैलता है?
इस फ्लू के फैलने के कई कारण हो सकते हैं। बस आपको यह पता होना चाहिए कि यह फ्लू किन कारणों से फैलता है नीचे हम आपको इसके फैलने के सभी कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां पर हम इसके फैलने के सभी कारणों के बारे में एक-एक का विस्तार से चर्चा करेंगे।
आप यहां पर दिए हुए इन सभी विषयों के बारे में आवश्यक जानकारियां हासिल कर सकते हैं।
टेरिजियम क्या होता है? इसके लक्षण, कारण और इलाज की पूरी जानकारी
जानिए ग्लूकोमा और मोतियाबिंद में क्या अंतर है?
- पोलेन के कारण: इस फ्लू के फैलने का एक बहुत बड़ा कारण पोलेन होता है किसी भी प्रकार के फ्लू के फैलने में पोलेन एक अहम भूमिका अदा करता है। यदि आपको कोई एलर्जी के कारण फ्लो हो रहा है तो इसका एक कारण पोलेन हो सकता है।
- कोरोनावायरस के कारण: वैसे तो कोरोनावायरस लगभग समाप्त हो चुका है लेकिन कई मामलों में कोरोनावायरस के कारण भी फ्लो फैलता है। जब कोरोनावायरस अपने चरम पर था तो लोगों को फ्लू बहुत ज्यादा फैल रहा था।
- एडिनोवायरस की वजह से: बहुत से मामलों में यह देखा जाता है कि एडिनोवायरस के कारण भी व्यक्ति की आंखों में फ्लो फैल जाता है। इसीलिए यदि आपको फ्लू फैल रहा है तो आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि हो सकता है कि यह आपको एडिनोवायरस की वजह से फैल गया हो।
- धूल उड़ने के कारण: कई मामले में धूल उड़ने की वजह से भी फ्लू हो जाता है। यदि आपकी आंखों ने खूब ज्यादा धूल, मिट्टी और प्रदूषण का सामना किया है तो यह संभव है कि आपकी आंखों में फ्लू हो जाए। इसीलिए जब भी आप बहुत ज्यादा धूल मिट्टी में जाएं तो आपको अपनी आंखों पर चश्मा पहन कर ही जाना चाहिए। आपने देखा होगा कि अक्सर जब आप बहुत मिट्टी में चले जाते हैं बहुत ज्यादा धूप में रहते हैं तो आपको आंखों में खुजली होने लगती है और यही कई मामलों में फ्लू का रूप ले लेते है।
- पालतू जानवरों के कारण: बहुत से मामले में पालतू जानवरों के कारण भी फ्लू फैल जाता है। यदि आपके आसपास कोई फालतू जानवर है तो इसकी काफी ज्यादा संभावना है कि आपको किसी प्रकार की एलर्जी हो जाएगी जिस कारण से आपकी आंखों में काफी ज्यादा फ्लू फैल जाएगा। इसीलिए आपको पालतू जानवरों के आसपास सोच समझ कर जाना चाहिए और यदि आप अपने घर में कोई फालतू जानवर रखते हैं तो आपको उन्हें नियमित रूप से साफ सुथरा करना चाहिए।
- हेमोफिलस इनफ्लुअंजा: यदि आपको खतरा है कि आपको बैक्टीरिया के कारण क फ्लू फैला है तो उसका एक कारण यह हो सकता है आपको आंखों की जांच करवाने की आवश्यकता है। डॉक्टर बता सकता है क्या आपको बैक्टीरियल संक्रमण हो रहा है तो वह इस कारण से हो रहा है और वह आपको इसी के साथ कोई अच्छी एंटीबायोटिक लेने की सलाह देता है। फ्लू को एंटीबायोटिक की मदद से ठीक किया जा सकता है। फ्लू के वक्त और भी बहुत सारे सावधानियां बरतने की आवश्यकता दी जाती है। जैसे कि आपको हमेशा बाहर काला चश्मा पहनकर ही निकलना चाहिए और अपनी आंखों को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। थोड़ी देर बाद अपनी आंखों की ठंडे पानी से धुलाई भी करनी चाहिए।
इस लेख में हमने आपको यह बताया कि आई फ्लू क्या होता है। इसके अलावा हमने आपको यह भी बताया कि आई फ्लू आपको कितने दिन तक रह सकता है। यहां पर हमने आपको इसके फैलने के सभी कारणों के बारे में भी बताया है। लेकिन हम आपको यहां पर यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि आपको इस लेख को किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह नहीं मानना चाहिए। यदि आपको आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है तो आपको किसी नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए।