Home » थायरॉइड के लक्षण,कारण और उपाय

थायरॉइड के लक्षण,कारण और उपाय

by Rajeev Kumar

थायरॉइड के लक्षण,कारण और उपाय – एक तरह से देखा जाए तो व्यक्ति के शरीर की सबसे जरूरी चीज उसकी थायराइड ग्रंथि होती है क्योंकि यह व्यक्ति का वजन नियंत्रित करती है। गर्दन में पाए जाने वाली इस ग्रंथि को लोग एडम एप्पल के नाम से भी जानते हैं। आज का यह लेख थायराइड के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेगा जैसे कि इसके लक्षण क्या है और इसे कैसे रोका जा सकता है। 

थायराइड क्यों होता है?

थायराइड क्यों होता

  • यदि व्यक्ति के शरीर में आयोडीन की कमी हो जाती है तो यह थायराइड के पनपने का एक बहुत बड़ा कारण है। 
  • यदि किसी बैक्टीरिया या वायरस के कारण थायराइड की ग्रंथि में सूजन आ जाती है तो यह भी थायराइड के एक लक्षणों में गिना जाता है 
  • बहुत बार कई महिलाओं में गर्भावस्था के समय के दौरान शरीर में पैदा होते संतुलन की शिकायत की गई है बाद में यही शिकायत थायराइड का रूप ले लेती है। 
  • जिस व्यक्ति के थायराइड ग्रंथि में कैंसर होता उसे थायराइड जरूर हो जाता है।
  • जब किसी व्यक्ति का लाइफ स्टाइल सही नहीं होगा यानी की उसका सोने उठने, खाने पीने, बैठने चलने फिरने आदि का समय ठीक नहीं होता तो उसे थायराइड हो सकता है। 
  • यदि कोई व्यक्ति बहुत अधिक डिप्रेशन की दवाई ले रहा होता है तो उसे थायराइड हो सकता है।
  • देर रात तक जागना भी थायराइड का एक कारण हो सकता है।

थायराइड के लक्षण क्या होते हैं 

वैसे तो लोग अलग-अलग तरीके से थायराइड का पता लगते हैं और इसका पता डॉक्टर द्वारा किए गए चेकअप से भी लगाया जा सकता है। लेकिन कुछ लक्षण ऐसे हैं जिनसे आप सभी वाकिफ होंगे और जिनका पता लगता ही आपको यह पता चल जाएगा कि आप थायराइड से ग्रसित है या नहीं। 

थायराइड के लक्षण क्या होते हैं

  • यदि व्यक्ति की धड़कन अचानक से तेज चलने लगे तो यह थायराइड का एक लक्षण होता है।
  • मांसपेशियों में दर्द भी थायराइड का एक लक्षण होता है।
  • यदि व्यक्ति का पेट अचानक से फूलने लगे तो उसे थायराइड हो सकता है।
  • यदि आपके बाल दिन प्रतिदिन पतले होते जा रहे हैं खासकर कि यदि आपकी आइब्रो के बाल दिन प्रतिदिन पतले हो रहे हैं तो आपको थायराइड हो सकता है और आपको शीघ्र अतिशीघ्र जांच कराने की आवश्यकता है। 
  • यदि कोई स्त्री बांझ है या उसका गर्भपात हुआ है तो वह थायराइड की शिकार हो सकती है।
  • यदि किसी व्यक्ति को ज्यादा मल होता है तो हो सकता है कि वह थायराइड से ग्रसित है। 
  • कब्ज से पीड़ित व्यक्ति भी थायराइड से ग्रसित हो सकता है।
  • यदि कोई व्यक्ति बहुत अधिक चिंता में रहता है या उसे बहुत अधिक घबराहट होती है तो यह थायराइड का एक लक्षण हो सकता है। 
  • यदि किसी व्यक्ति को बहुत अधिक ठंड लगती है या बहुत अधिक गर्मी लगती है तो वह भी थायराइड का शिकार हो सकता है। 
  • यदि किसी व्यक्ति को नींद नहीं आती और अचानक से उसे बहुत अधिक नींद आने लग जाए या फिर कोई व्यक्ति बहुत अधिक सोता है और अचानक से उसे कम नींद आने लग जाए तो नींद के इस पैटर्न से थायराइड का अंदाजा लगाया जा सकता है। 
  • किसी व्यक्ति का वजन अचानक से बहुत अधिक बढ़ जाना या फिर किसी व्यक्ति का वजन बहुत अधिक कम होने लगना भी थायराइड का ही लक्षण है। 

थायराइड से बचाव के उपाय

कुछ साधारण से उपाय करके थायराइड से काफी हद तक बचा जा सकता है। हालांकि आपको इसके बारे में अधिक जानकारी डॉक्टर ही दे सकता है। 

थायराइड से बचाव के उपाय

  • नियमित रूप से धूप में बैठना शुरू करें।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें।
  • जितना अधिक हो सके उतना अधिक हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।
  • रोजाना रात को हल्दी का दूध पीना शुरू कर दें।
  • रोज एक सेब का सेवन अवश्य करें हालांकि आप इससे अधिक मात्रा में भी खा सकते हैं।
  • भोजन बनाने में नारियल के तेल का इस्तेमाल करें।
  • इतना अधिक हो सके फलों और सब्जियों को अपने नियमित डाइट में शामिल करें।
  • पूरी नींद लें।
  • योगासन नियमित रूप से करें।

थायराइड वाले मरीजों के लिए विशेष सलाह

यदि कोई व्यक्ति थायराइड से ग्रसित है तो उसे नीचे दी गई सलाह का पालन अवश्य करना चाहिए।

थायराइड वाले मरीजों के लिए विशेष सलाह

  • मैदे से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • चाय का सेवन बंद कर देना चाहिए।
  • कॉफी का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
  • मसालेदार व्यंजन नहीं खानी चाहिए।
  • चावल, चीनी और ऑयली फूड का सेवन बिलकुल बंद कर दें।
  • धूम्रपान को छोड़ दे।
  • शराब का सेवन बंद कर दें।

प्रिय पाठकों इस लेख में हमारे द्वारा जो भी जानकारी दी गई है वह सामान्य तौर पर उपलब्ध जानकारी हैं और हम किसी भी प्रकार से इस जानकारी की पुष्टि नहीं करते है यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो सबसे पहले किसी डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

You may also like

2 comments

Nakul kumar जनवरी 22, 2024 - 11:52 पूर्वाह्न

थायराइड जो की गले की बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है आज के समय की हम जानना चाहते हैं कि इसका मुख्य कारण क्या होता है किस वजह से यह समस्या हमारे गले में उत्पन्न होती है क्या कोई इसका घरेलू उपचार है जिसका उपयोग करके इस समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा पाया जा सके ??

Reply
Neha अप्रैल 8, 2024 - 7:00 अपराह्न

हम जानना चाहते हैं कि क्या यह थायराइड की समस्या जानलेवा हो सकती है ??

Reply

Leave a Comment