टेस्टोस्टेरोन मानव शरीर के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इसकी कमी से आपको बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज के इस लेख में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि टेस्टोस्टेरोन की कमी से कौन सा रोग होता है। क्योंकि इसकी कमी से आपको बहुत से रोग हो सकते हैं जो काफी गंभीर भी हो जाते हैं। तो आइए आज का यह लेख शुरू करते हैं।
टेस्टोस्टेरोन की कमी से होने वाली बीमारियां
सबसे पहले हम आपको बता दे कि यह पुरुषों में पाए जाने वाला एक हार्मोन होता है। जो उनके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। यदि उनके शरीर में इसकी कमी हो जाती है तो उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। नीचे हम आपको यह बताएंगे कि पुरुषों को इस हार्मोन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां झेलनी पड़ सकती हैं।
- वजन का बढ़ना: कई मामलों में यह देखा गया है कि जब पुरुषों में इस हार्मोन की कमी हो जाती है तो उनका वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। अनियंत्रित रूप से बढ़ता हुआ वजन इस हार्मोन की कमी का एक कारण है।
- बांझपन की परेशानी: इस बात की भी काफी ज्यादा संभावना होती है कि जिस पुरुष में इस हार्मोन की कमी होती है उसे बांझपन की समस्या होती है वह तमाम प्रयासों के बाद भी बाप नहीं बन पाता। इसीलिए यदि पुरुषों में बांझपन की समस्या हो रही है तो उसे अपने इस हार्मोन का टेस्ट अवश्य करवाना चाहिए और देखना चाहिए की कही उसके शरीर में इस हार्मोन की कमी तो नहीं हो रही है।
ध्यान दे : रिंग एवल्शन – कारण और इससे संबंधित अन्य बातें
टेस्टोस्टेरोन की कमी बनती हैं इन बीमारियों का कारण
जब व्यक्ति के शरीर में इस हार्मोन की कमी हो जाती है तो उसे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वह कई भयानक बीमारियों से भी जूझने लगते हैं। इसीलिए आवश्यक यह है कि आपको इन बीमारियों के बारे में ठीक तरह से पता हो और समय रहते आपको इन पर काबू पा लेना चाहिए।
- बाल झड़ने की परेशानी: यदि पुरुषों के शरीर में इस हार्मोन की कमी होती है तो वह बहुत जल्दी ही बाल झड़ने की समस्या से जूझने लगते हैं। असामान्य रूप से बालों का झड़ना इस बात का संकेत होता है कि उनके शरीर में इस हार्मोन की कमी हो रही है और ऐसे में पुरुषों को अपनी जांच के साथ ही दवा करने की आवश्यकता भी होती है। पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या ज्यादा नहीं देखी जाती है और पुरुष कई मामलों में इसे अनदेखा भी कर देते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी भूल होती है यदि आपके बाल झड़ रहे हैं तो इसकी काफी ज्यादा संभावना है कि आपके भीतर इस हार्मोन की कमी हो रही हो आपको जांच करवानी चाहिए।
- नपुंसकता होना: जब पुरुषों के भीतर इस हार्मोन की कमी होती है तो वह इस प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे होते हैं। हालांकि कई पुरुष शर्म की वजह से डॉक्टर से परामर्श नहीं करते हैं और कई पुरुष टेस्ट भी नहीं करवाते हैं। लेकिन यह उनकी सबसे बड़ी भूल होती है। यदि आप समय रहते टेस्ट करवा लेते हैं तो आपको इस समस्या से काफी जल्दी छुटकारा मिल सकता है।
टेस्टोस्टेरोन की कमी से होने वाली समस्याएं
हम आपको ऊपर भी बता चुके हैं कि इस हार्मोन की कमी से पुरुषों के शरीर में बहुत सी समस्याएं होने की संभावना हमेशा बनी रहती हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा बड़ी दिक्कत यह है कि पुरुषों को इन समस्याओं के बारे में पता नहीं चलता और वह इसे बहुत ज्यादा हल्के में लेते हैं जिससे कि उन्हें अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज के इस लेख में हम आपको इन समस्याओं के बारे में ही बता रहे हैं। ऊपर हम आपको इस वजह से होने वाली कुछ बीमारियों के बारे में बता चुके हैं लेकिन हम कुछ और बीमारियों के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़े : भृंगराज के उपयोग क्या हैं
- कामेच्छा में कमी आना: इस हार्मोन की कमी की वजह से पुरुषों में कामेच्छा में कमी आ जाती है और कामेच्छा में कमी आना पुरुषों की काफी ज्यादा गंभीर समस्या में गिना जाता है। इसीलिए यदि आपके अंदर इस हार्मोन की कमी हो रही है तो आपको तुरंत अपना इलाज करवाना चाहिए क्योंकि पुरुषों के कामेच्छा में कमी मतलब की बहुत और समस्याओं को जन्म देना।
- हड्डियां कमजोर हो जाना: पुरुषों में हड्डियां कमजोर होना इससे होने वाले आम साइड इफेक्ट्स में गिना जाता है। जब व्यक्ति के शरीर में इस हार्मोन की कमी होती है तो उसकी हड्डियां कमजोर होने लगती है जिस कारण से उसे बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी का एहसास होने लगते हैं। और उसकी हड्डियां भी काफी जल्दी टूटने लग जाती हैं यह छोटी सी चोट भी झेल पाने में सक्षम नहीं होती।
टेस्टोस्टेरोन की कमी से कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?
अब तक आप यह तो जान हो चुके होंगे कि यह हार्मोन पुरुषों के शरीर के लिए कितना ज्यादा आवश्यक है। क्योंकि एक तरीके से आप यह कह सकते हैं कि पुरुषों के शरीर में इस हार्मोन से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं होता है। हर प्रकार की गतिविधि के लिए पुरुषों के शरीर में इस हार्मोन का सही मात्रा में मौजूद होना बहुत ज्यादा आवश्यक होता है। इससे होने वाले कुछ समस्याओं के बारे में हम आपको बता चुके हैं। नीचे हम इसकी कमी से होने वाली कुछ और समस्याओं के बारे में बताएंगे।
- स्किन से संबंधित समस्याएं होना: जब व्यक्ति के शरीर में इस हार्मोन की कमी आ रही होती है तो इसका सीधा सा असर उसकी स्किन पर पड़ता है। उसे बहुत ज्यादा मुंहासे का सामना करना पड़ता है उसके मुंह पर पिंपल्स होने लगते हैं। ऐसे में पुरुषों का चेहरा खराब होने लग जाता है यदि आपको भी इन सब समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो यह संभावना है कि आपके भीतर इस हार्मोन की कमी हो गई है आपको इसका टेस्ट करवा कर अपना इलाज शुरू करवा देना चाहिए।
- मांसपेशियों का कमजोर होना: यदि पुरुषों के शरीर में इस हार्मोन की कमी हो जाती है तो इससे उनकी मांसपेशियां भी कमजोर होने शुरू होती है। जब व्यक्ति की मांसपेशियां कमजोर होती है तो उसे अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसीलिए किसी भी पुरुष के लिए यह बहुत ज्यादा आवश्यक है कि उसकी मांसपेशियां मजबूत रहे हैं और सुचारू रूप से कार्य करती रहे। लेकिन यदि आपके शरीर में इस हार्मोन की कमी है तो आपकी मांसपेशियों को कमजोर होते समय नहीं लगेगा। इसीलिए आपको कभी भी अपने शरीर में इस हार्मोन की कमी नहीं होने देनी चाहिए। आपको इसके कारणों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
ध्यान दे : अपराजिता फूल इसके लाभ, उपयोग, सावधानियां और सेवन विधि का खुलासा
आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख से यह अवश्य पता चल गया होगा कि टेस्टोस्टेरोन की कमी से आपको कौन सा रोग हो सकता है। और अब आप इस प्रकार के रोग को मात देने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे लेकिन यहां पर हम यह बिल्कुल स्पष्ट कर दें कि हम किसी भी प्रकार से इस लेख की चिकित्सा पुष्टि नहीं कर रहे हैं और यदि आप इस विषय पर ज्यादा विस्तार से जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आपको विशेषज्ञ से पता करना चाहिए। क्योंकि हमने इस लेख को बहुत से स्रोतों से जानकारी एकत्रित करने के बाद लिखा है और इसकी किसी भी प्रकार से चिकित्सा पुष्टि कर पाना हमारे लिए संबंध नहीं है।