Home » कमजोर हड्डियों को मजबूत करने के लिए घरेलू उपाय

कमजोर हड्डियों को मजबूत करने के लिए घरेलू उपाय

by Anjita Yadav

यदि आप एक स्वस्थ शरीर चाहते हैं और एक हष्ट पुष्ट शरीर की कामना करते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आपकी हड्डियां मजबूत हो हड्डियों की मजबूती शरीर में पाए जाने वाले कैल्शियम पर निर्भर करती है।

बहुत से लोग कैल्शियम से भरपूर बहुत से खाद्य पदार्थ खाते हैं। जिनसे उनकी हड्डियां कमजोर ना हो। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको हड्डियों को मजबूत करने के घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। 

कमजोर हड्डी वाले करें ये उपाय

यदि आप भी चाहते हैं कि आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहें तो आपको नीचे दिए गए तरीकों से काफी मदद मिल सकती है।

Kamjor haddi wale karen yeh upaay

  • तिल तो सभी को बहुत पसंद होते हैं तिल बहुत गर्म होते हैं। लेकिन तिल कमजोर हड्डी वाले व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। जी हां तिल और गुड़ को मिलाकर खाने से हड्डियां काफी मजबूत हो जाती हैं। 
  • हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अदरक और लहसुन को अपने भोजन में शामिल किया जा सकता है। अधिकतर लोगों को अदरक और लहसुन पसंद नहीं होता है  कुछ लोगों को अदरक और लहसुन से एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे लोगों को भी यह वाला उपाय नहीं अपनाना चाहिए ऐसे लोगों के लिए हम नीचे और बहुत से उपाय बताने जा रहे हैं। 
  • कमजोर हड्डी वाले व्यक्ति को यह सलाह दी जाती है कि वह अपने भोजन में अधिक से अधिक प्रोटीन और कैल्शियम वाले व्यंजन शामिल करें। अधिक से अधिक फलों और सब्जियों का सेवन करें इससे उन्हें काफी ऊर्जा महसूस होगी। अधिक मात्रा में साबुत अनाज खाने से भी हड्डी मजबूत हो जाती है।

इसके अलावा आप यहां पर चेहरे की सूजन कम करने के घरेलू उपाय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकते हैं जिसका विस्तार पूर्वक तरीके से वर्णन किया गया है।

इन तरीकों से होती है हड्डियां मजबूत – Bones Become Stronger in These Ways

ऊपर दिए गए तरीकों के अलावा भी ऐसे बहुत से उपाय हैं जिनके माध्यम से हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है और यह सब उपाय ज्यादा महंगे नहीं है। इन सब में या तो आपको कुछ खाना है या फिर अपने कुछ आदतों में बदलाव करना है आइए नीचे हम आपको बताते हैं।

inn tareekon se hoti hai haddiyan majboot

  • यदि मानव शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो उसकी हड्डियां कमजोर होने लगती है इसीलिए व्यक्ति के लिए जरूरी है कि वह विटामिन डी को भरपूर मात्रा में ग्रहण करें। आप सूर्य की रोशनी से भी विटामिन डी ग्रहण कर सकते हैं इसीलिए थोड़ा समय सूर्य की रोशनी में व्यतीत करें। ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ भी है जो विटामिन डी की कमी पूरी कर देते हैं आप चाहे तो आप इन्हें भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। फैट वाली मछली की सेवन से भी विटामिन डी की प्राप्ति होती है। इसके लिए आप कलेजी भी खा सकते हैं। आपको ऐसी डाइट का सेवन करना चाहिए जिससे कि आपको रोज 1200 कैलोरी तक मिल सके क्योंकि ऐसा करने से हड्डियां मजबूत रहती है।
  • एक्सरसाइज करने से भी हड्डियां काफी मजबूत होती हैं यदि आपकी हड्डियां कमजोर हो गई है तो आपको व्यायाम करना शुरू कर देना चाहिए। वेटलिफ्टिंग जैसी एक्सरसाइज से भी हड्डियां मजबूत होनी शुरू हो जाती है। इसीलिए आपने देखा होगा कि जो व्यक्ति जिम में जाता है उसकी हड्डियां बहुत मजबूत होती है। 

यह भी पढ़ें: अस्थमा का घरेलू इलाज

कमजोर हड्डी को मजबूत करने के तरीके

kamjor haddi ko majboot karne ke tarike

  • गर्म दूध में हल्दी को मिलाकर पीने से हड्डियां काफी मजबूत होगी। आपने देखा होगा कि जब भी किसी व्यक्ति को चोट लग जाती है और वह चोट अंदरूनी होती है तो उसे हल्दी वाला दूध दिया जाता है। ऐसा करने की सलाह हमारे बड़े लोग देते हैं क्योंकि हल्दी और गर्म दूध पीने से हड्डियों को काफी मजबूती प्रदान होती है ।
  • आप चाहे तो हड्डियां मजबूत करने के लिए अदरक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है रात को थोड़ा सा अदरक पानी में भिगोकर रख देना है इसे रात भर भीगे रहने देना है और सुबह उठकर इसे खा लेना चाहिए। याद रहे अदरक बहुत गर्म होता है और यदि आपको गर्म चीजों से एलर्जी है तो आपको इस वाले उपाय को नहीं अपनाना चाहिए।
  • विटामिन सी भी हड्डियों के लिए आवश्यक होता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हड्डियों को कमजोर होने से बचा लेता है। महिलाओं को प्याज का सेवन करने से हड्डियों में मजबूती तो मिलती है साथ भी होने और रोगों से भी मुक्ति मिल जाती है इसीलिए आप हड्डियों को मजबूत करने के लिए विटामिन सी से भरपूर सब्जियों का सेवन करना शुरू कर दीजिए। 

आप यहां पर दिए हुए इन सभी विषयों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकते हैं। 

निष्कर्ष

इस लेख को किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह न माना जाए। इस लेख में बताए गए सभी घरेलू उपयोग विभिन्न स्रोतों से जानकारी एकत्रित करने के बाद दिए गए हैं और यह विभिन्न लोक मान्यताओं पर भी आधारित है।

यदि आपको हड्डियों में कमजोरी की समस्या हो रही है तो आपको सबसे पहले डॉक्टर की सलाह ले कर अपना इलाज करवाना चाहिए।

You may also like

1 comment

Ravi जून 13, 2024 - 1:55 अपराह्न

अपने यहां पर हड्डियों को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकार के घरेलू उपाय के बारे में बताया है फिर भी हम आपसे यह पूछना चाहते हैं कि क्या मांस के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है ??

Reply

Leave a Comment