Home » पेट में सूजन की टैबलेट

पेट में सूजन की टैबलेट

by Rajeev Kumar

दोस्तों आप देखते होंगे कि आजकल आपके आसपास हर दूसरा व्यक्ति पेट की समस्या से जूझ रहा है। जी हां मनुष्य का लाइफस्टाइल इतना बदल चुका है कि उसके खानपान के कारण उसके पेट पर बुरी तरह असर पड़ता है। इसी में से एक समस्या है पेट के सूजने की।

अगर खराब खाना खा लिया जाए तो इससे पेट में सूजन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। आज के इस लेख में हम आपके पेट में सूजन की टेबलेट के बारे में ही जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइए शुरूआत करते हैं मैस्लो 800 एमजी के बारे में लिखे गए इस लेख की। 

पेट में सूजन के लिए मैस्लो 800 एमजी के उपयोग

अब तक इस लेख में लिखे गए तथ्यों से आपको इस बात का अंदाजा तो लग ही गया होगा कि इस दवा का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है। नीचे हम आपको इसके उपयोगों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

पेट में सूजन के लिए मैस्लो 800 एमजी

इसके अलावा आप यहां पर पेट साफ करने के घरेलू उपाय के उपयोग फायदे नुकसान व सेवन विधि के विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

  • क्रोहन रोग के इलाज के लिए इस दवा का उपयोग किया जाता है।
  • आंतों में सूजन होने पर भी इस दवा का उपयोग किया जाता है।
  • अल्सरेटिव कोलाइटिस से परेशान होने पर भी आप इस दवा को ले सकते हैं।

मैस्लो 800 एमजी के साइड इफेक्ट्स

हमने ऊपर आपको इस दवा के सभी उपयोगों के बारे में बता दिया है। तो अब हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम आपको इस दवा से होने वाले नुकसानों के बारे में भी बता दे। 

मैस्लो 800 एमजी के साइड इफेक्ट्स

यह भी पढ़ेमहिलाओं के पैरों में दर्द

  • इस दवा का सेवन करने से रैशेज हो सकते हैं।
  • यदि इस दवा का सेवन किया जाए तो इससे पेट फूल सकता है यानी कि मनुष्य को गैस बन सकती है।
  • मिचली आना भी इस दवा के आम दुष्प्रभावों में गिना जाता है।
  • कुछ मरीजों में इस दवा को लेने के बाद खांसी की समस्या भी देखी गई है।
  • इस दवा का सेवन करने के बाद बहुत अधिक डकार आती है।
  • दवा का सेवन करने के बाद व्यक्ति थकान महसूस करता है
  • इस दवा को लेने के बाद राइनाइटिस की समस्या भी हो सकती है।
  • यदि दवा का सेवन किया जाए तो अन्न नलिका की समस्या होना भी आम बात है। 
  • कुछ मामलों में कब्ज की समस्या (पेट में गैस के लक्षण)भी हो सकती है।
  • इस दवा को लेने से अग्नाशय में सूजन आ सकती है।
  • इस दवाई को खाने के बाद उल्टियां भी लग जाती है।
  • बहुत से मामलों में इस दवा को खाने के बाद सिर दर्द का सामना करना पड़ता है।
  • कुछ मरीजों को इस दवा को लेने के बाद दस्त भी लग गए हैं।
  • इस दवा को लेने से बाल झड़ने की समस्या भी हो जाती है।
  • इस दवा का सेवन करने के बाद पेट दर्द बना रह सकता है।
  • इस दवा का सेवन करने से एपिगैस्ट्रिक दर्द हो सकता है।

मैस्लो 800 एमजी को इस्तेमाल करने की विधि (How to use Maslow 800 mg)

किसी भी दवा को लेने से पहले यह जरूरी होता है कि हम यह जान लें कि उस दवा का उपयोग किस प्रकार किया जाना चाहिए। 

मैस्लो 800 एमजी को इस्तेमाल करने की विधि

यह भी पढ़ें: Chemotherapy Cost in India

 

  • इस दवा को आपको कितने समय तक लेना होगा इसके बारे में आपको डॉक्टर ही सलाह दे सकता है।
  • यह टैबलेट के रूप में बाजार में मौजूद है तो इसे टैबलेट के रूप में ही निगलने की सलाह दी जाती है। इसे कुचलना नहीं चाहिए ना ही इसे तोड़ना चाहिए। 
  • इस दवा को खाना खाने के बाद या फिर खाना खाने से पहले कभी भी लिया जा सकता है। लेकिन जरूरी है कि आप रोज इस दवाई का सेवन एक ही समय पर करें।
  • इस दवा को इस्तेमाल करने से पहले जरूरी है कि इस दवा का एक्सपायरी डेट देख लिया जाए।
  • इस दवा की खुराक के बारे में आपको डॉक्टर ही सही सलाह दे सकता है क्योंकि यह व्यक्ति की आयु और व्यक्ति की बीमारी को देखते हुए भिन्न हो सकती है। 

निम्न बीमारी वाले व्यक्ति न करें मैस्लो 800 एमजी का इस्तेमाल

कुछ बीमारियां ऐसी भी है जिनके दौरान यदि इस दवा का सेवन कर लिया जाए तो यह हानिकारक दुष्प्रभाव दिखाएंगी। नीचे हम आपको इन्हीं बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

  • जिस व्यक्ति को लीवर की समस्या होती है उसे इस दवाई को नहीं लेना चाहिए।
  • गुर्दे की बीमारी से परेशान व्यक्ति को भी इस दवा का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है

नोट: यदि आप आप जानना चाहते हैं कि हर्निया रोग क्या है और यह किस वजह से शरीर में होता है तो आप यहां पर इन सभी बातों के साथ-साथ हर्निया रोग के उपचार के बारे में भी विभिन्न जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके साथ आप यहां पर इन सभी विषयों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां का अध्ययन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

हम अपने पाठकों से यह आग्रह करना चाहते हैं कि इस लेख को किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह न मानते हुए मात्र सामान्य जानकारी के उद्देश्य से देखा जाए। और किसी भी दवाई का उपयोग बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं किया जाए अन्यथा आपको दुष्प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं।

You may also like

1 comment

Ahana मई 15, 2024 - 12:52 अपराह्न

पेट में सूजन की टैबलेट के बारे में हमने जानना चाहते हैं कि बाजार में कितने रुपए में हमें मिल सकती है ???

Reply

Leave a Comment