Home » पेट साफ करने के घरेलू उपाय

पेट साफ करने के घरेलू उपाय

by Rajeev Kumar

जब व्यक्ति का पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता तो उसे कई बीमारियां घेर लेती हैं। इस समस्या से बहुत से व्यक्ति जूझ रहे होते हैं और वह उससे छुटकारा पाने के लिए बहुत सी दवाईयों का सहारा लेते है। लेकिन फिर भी उन्हें इस समस्या से निजात नहीं मिल पाता। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको पेट साफ करने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। 

2 मिनट में पेट साफ कैसे करें? तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या खाएं

बहुत बार महंगी से महंगी दवाई भी वह काम नहीं कर पाती जो कुछ घरेलू उपाय कर दिखाते हैं। ऐसे ही कुछ उपाय पेट साफ करने के भी होते हैं।

2 मिनट में पेट साफ कैसे करें

  • नमक का पानी है फायदेमंद

यदि आपका भी पेट सुबह को ठीक से साफ नहीं हो पा रहा है तो आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच नमक डालकर पीजिए। इससे आपको कुछ ही मिनट में राहत मिलेगी। 

  • हींग का उपयोग करें

आप सभी ने कभी ना कभी पेट के लिए हींग के फायदे अवश्य सुने होंगे। बहुत लोगों द्वारा खाने में सदैव हींग को इस्तेमाल करने की सलाह अवश्य दी जाती है क्योंकि यह पाचन क्रिया को सही रखता है। पेट साफ करने के लिए आपको इसका इस्तेमाल पानी के साथ करना है। आप एक गिलास गर्म पानी के साथ एक चम्मच हींग ले सकते हैं। 

इसके अलावा आप यहां पर त्रिफला चूर्ण के फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

  • खूब पानी पिएं

पानी को बहुत से समस्याओं से छुटकारा पाने का तरीका बताया गया है। यह आपको डिहाइड्रेटेड महसूस नहीं होने देता। यदि आप रोज सुबह उठकर सबसे पहले गर्म पानी का एक गिलास पीते हैं तो आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा। 

  • अदरक भी है असरदार

अदरक को पेट साफ करने के लिए एक अचूक तरीका माना जाता है। क्योंकि अदरक में एंटी ऑक्साइड गुण पाए जाते हैं इसीलिए वह कोलन को आसानी से साफ कर देता है। 

  • पुदीने का सेवन करें

यदि आप रोज पुदीने का सेवन करते हैं तो यह आपके पेट को साफ करने में काफी मदद करेगा।

  • किशमिश करेगी मदद

यदि आपका पेट सुबह उठकर ठीक से साफ नहीं हो पाता तो इसके लिए आपको रात के वक्त में दूध और पकी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए। आप 8 से 10 किशमिश का सेवन एक गिलास दूध के साथ कर सकते हैं। इससे सुबह उठते ही आपका पेट आसानी से और ठीक से साफ हो जाएगा। 

किशमिश करेगी मदद

यह भी पढ़ें: अविपत्तिकर चूर्ण (Avipattikar churna) के उपयोग फायदे नुकसान व सेवन विधि

  • नींबू और शहद

यदि आपको काफी लंबे समय से पेट न साफ होने की समस्या बनी हुई है तो इसके लिए आप नींबू और शहद को साथ पानी में मिलाकर सुबह के वक्त ले सकते हैं। 

  • वामन विधि अपनाएं

पेट साफ करने का यह तरीका काफी पुराने समय से इस्तेमाल किया जा रहा है।  इसमें आपको सुबह उठकर खूब पानी पीना होता है और इसके बाद दो उंगलियों को गले में डालकर इस पानी को बाहर निकलना होता है। यह आपके शरीर से सभी खराब पदार्थों को निकाल देगा। लेकिन याद रहें यह बच्चों से बिलकुल भी न करवाएं।

  • खजूर का सेवन करें

यह बात तो आप सभी जानते हैं कि पेट को साफ करने के लिए ज्यादा फाइबर वाले खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ऐसे में आप खजूर का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। 

  • चिया सीड्स खाएं

चिया सीड्स में भी अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने का थोड़ा अलग तरीका है आप इसे शहद के साथ पानी में डालकर पी सकते हैं। 

  • पपीता है अत्यधिक फायदेमंद

आप सभी ने पपीते के बहुत से इस्तेमाल सुने होंगे यह स्किन बालों और सबके लिए बताया जाता है। क्योंकि यह एक ऐसा फल है जिसमें पानी और फाइबर दोनों ही पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यदि आपको भी पेट साफ नहीं होने की समस्या है तो आप इसका रोज एक कप सुबह को नाश्ते के रूप में ले सकते हैं। 

  • फाइबर युक्त भोजन का सेवन

इस बात से तो सभी वाकिफ है कि फाइबर से युक्त भोजन पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इससे आपको मल त्याग करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसलिए यदि आप पेट साफ न होने की समस्या से जूझ रहें है तो फाइबर से युक्त भोजन को अपनी दैनिक डाइट में शामिल कर लें। इसके लिए आप दाल, छोले और बींस आदि का सेवन कर सकते हैं। 

इसके अलावा आप यहां पर मुनक्का खाने के फायदे के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

  • हर्बल टी पिएं

यदि आप अदरक और लाल मिर्च जैसी चीजों से बनी हुई चाय पीते हैं तो इससे भी आपके पेट साफ होने में मदद मिलेगी। क्योंकि इतने खराब बैक्टीरिया को मारने वाले रोगाणुरोधी फाइटोकेमिकल्स उपस्थित होते हैं।

आप यहां पर दिए हुए इन सभी विषयों के बारे में आवश्यक जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष – (Conclusion)

इस लेख में हमने आपको पेट साफ करने की कुछ अचूक तरीके बताएं हैं। जिनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। यह तरीके हमेशा फायदेमंद साबित हुए हैं। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आप इनमें से कोई भी तरीका अपना सकते हैं।

You may also like

2 comments

Ravinder फ़रवरी 5, 2024 - 6:12 अपराह्न

आजकल के खानपान की वजह से कब्ज जैसी समस्या आम समस्या बन चुकी है यह समस्या बहुत ही तकलीफ दे होती है यदि सही समय पर पेट साफ ना हो तो व्यक्ति का शरीर बहुत सी बीमारियों का घर बन जाता है इसलिए पेट का साफ होना आती है और यहां पर आपके द्वारा जो भी जानकारियां दी गई है सभी बहुत ही महत्वपूर्ण है आपके द्वारा दी गई इस जानकारी के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।

Reply
Parkash Sharma अप्रैल 16, 2024 - 5:16 अपराह्न

क्या कोई ऐसा घरेलू नुस्खा है जिसका उपयोग करने से पेट से जुड़ी समस्याओं का पूरी तरह निवारण हो जाए यानि की हमेशा हमेशा के लिए कब्ज से संबंधित समस्याओं से निजात पाई जा सके?

Reply

Leave a Comment