आंखें किसी भी व्यक्ति के शरीर का बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण अंग होती है। लेकिन आंखों से जुड़ी ऐसी बहुत सी बीमारियां होती है जो कई बार बहुत भयानक रूप ले लेती हैं और व्यक्ति अपनी आंखें तक खो बैठता है। आज की इस लेख में हम आपको आंखों के लिए गंभीर बीमारी रेटिनल डिटेचमेंट के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। तो आइए इस लेख की शुरुआत करते हैं।
रेटिनल डिटेचमेंट क्या है?
आइए सबसे पहले इस प्रश्न का उत्तर जानते हैं कि रेटिनल डिटैचमेंट क्या होता है। अब तक हमें यह तो पता चल ही चुका है कि यह आंखों से जुड़ी हुई एक बीमारी होती है। यदि यह बात की जाए कि इस बीमारी में क्या होता है तो बता दे की आंख के पीछे की दीवार से रेटिना का अलग हो जाना ही इस बीमारी की परिभाषा है। जिससे कि आपकी आंखों की दृष्टि प्रभावित होने लगती है।
रेटिनल डिटेचमेंट के कारण क्या है?
यदि आप चाहते हैं कि आप इस प्रकार की गंभीर समस्या से बचे रहे तो जरूरी हो जाता है कि आप को इसके कारण का पता हो। जिससे की आप इस के कारण से दूर रह सके और इस प्रकार की बीमारी का शिकार होने से बच सकें। नीचे हम आपको इस बीमारी के कारणों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
* वंशानुगत हो सकती है: बता दे कि कई मामलों में यह बीमारी वंशानुगत भी हो सकती है। यदि आपके परिवार में यह पहले से ही किसी को है तो हो सकता है कि आप भी इसके शिकार हो जाए।
ध्यान दे : टेरिजियम क्या होता है? इसके लक्षण, कारण और इलाज की पूरी जानकारी
* पूर्व में हुई आंखों की सर्जरी: यदि आपने पहले कोई आंखों की सर्जरी करवाई हुई है तो इसकी संभावना होती है कि आपको यह बीमारी हो जाए। यदि पूर्व में आंखों की सर्जरी ठीक से नहीं हो पाती या फिर सर्जरी के बाद आंखों को अच्छे से आराम नहीं दिया जाता तो इस बीमारी की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
* आंखों में लगी चोट: यदि आपको कभी भी आंखों में किसी भी प्रकार की चोट लगी है तो इसकी संभावना हो सकती है कि आपको यह बीमारी हो जाए या फिर आपको आंखों की कुछ प्रकार की समस्या से जूझना पड़े। इसीलिए अपनी आंखों को बहुत ज्यादा बचा कर रखने की आवश्यकता होती है आपकी आंखों पर किसी भी प्रकार का चोट लगा गंभीर साबित हो सकता है।
ध्यान दे : जानिए ग्लूकोमा और मोतियाबिंद में क्या अंतर है?
* आंखों की बीमारी: कई बार आपको लंबे समय तक कोई आंखों की बीमारी होती है और आप इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं तो हो सकता है कि आपको रेटिनल डिटेचमेंट की समस्या हो जाए। आंखों से जुड़ी कोई बीमारियों के कारण आपको यह हो सकता है। इसमें हाइपोटेंशन और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी समस्या शामिल है।
रेटिनल डिटेचमेंट के लक्षण क्या हैं?
यदि आपकी आंखों में इस प्रकार की समस्या हो रही होती है तो आपको अपने शरीर में इसके कई प्रकार के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। अगर आपको अपने शरीर में यह लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपके लिए आवश्यक हो जाता है कि आप तुरंत किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।
* आंखों की रोशनी खो देना: कई मामलों में ऐसा होता है कि आप इस बीमारी के अंदर अपनी आंखों से रोशनी खोने लगते हैं। यदि आपको धीरे-धीरे कर कम दिखाई देने लगा है या फिर आपने पूर्ण रूप से अपनी आंखों की रोशनी खो दी है तो हो सकता है कि आपको यह बीमारी हो गई है। आपको तुरंत डॉक्टर से परामर्श करने की आवश्यकता है।
* आंखों में दर्द: यदि आपको अपनी आंखों में बहुत ज्यादा दर्द का सामना करना कर रहा है या फिर आपकी आंखों पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ रहा है तो इसकी काफी संभावना है कि आपको यह समस्या हो रही हो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता हो सकती है।
जानिए : कौन सा फल खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है
* फ्लैशेस का दिखना: यदि आपको अपनी आंखों के सामने फ्लैशेस दिखाई देने लगे हैं तो इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि आपको इस बीमारी से जूझना पड़े या फिर आप इस बीमारी से जूझ रहे हो। आपको तुरंत ही डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।
रेटिनल डिटेचमेंट का इलाज क्या है?
ऐसा नहीं है कि इस समस्या का इलाज संभव नहीं है। इस समस्या का इलाज आप करवा सकते हैं बस आपको यह पता होना चाहिए कि इसके कौन-कौन से इलाज संभव है। नीचे हम आपको इसके इलाज के ऑप्शंस के बारे में विस्तार से बताएंगे।
* क्रायोथेरेपी की मदद ले: इस बीमारी का इलाज क्रायोथेरेपी की मदद से भी संभव है। क्रायोथेरेपी आजकल बहुत ही आसान हो गई है यदि आपको इस प्रकार की समस्या हो रही है तो आप इसकी मदद ले सकते हैं।
* लेजर सर्जरी की मदद ले: यदि आप इस प्रकार की समस्या का एक सटीक और बेहतर उपाय चाह रहे हैं तो आप लेजर सर्जरी की मदद ले सकते हैं। लेजर सर्जरी के माध्यम से यह समस्या पूरी तरह ठीक की जा सकती है लेकिन आपको किसी अच्छे विशेषज्ञ से ही लेजर सर्जरी करवानी चाहिए।
यह भी पढ़े : भारत में सबसे अच्छे कॉन्टैक्ट लेंस कौन से हैं?
* सर्जरी की मदद ले: इस प्रकार की समस्या को मात देने के लिए आप सर्जरी की मदद ले सकते हैं। सर्जरी की मदद से इस समस्या को बिल्कुल दूर किया जा सकता है। और यह इस बीमारी की इलाज का सबसे आम तरीका भी माना जाता है। यह तरीका अधिकतर मामलों में इस्तेमाल किया जाता है।
रेटिनल डिटेचमेंट के बारे में हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख आपको कैसा लगा यह आप हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से बता सकते हैं। आशा करते हैं कि इस लेख से आपको आंखों की इस समस्या से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी। देखा आपने कैसे यह बीमारी एक भयानक रूप ले लेती है इसीलिए आपको इसके इलाज की जानकारी होना जरूरी है। लेकिन यहां पर हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह लेकिन चिकित्सा लेख नहीं है। और यदि आप किस प्रकार की बीमारी का इलाज चाह रहे हैं तो आपको विशेषज्ञ से परामर्श कर ऐसा करना चाहिए। क्योंकि हम इस लेख की चिकित्सीय पुष्टि नहीं कर रहे हैं।