Home » गर्भवती महिला के लिए बेहतरीन गर्भावस्था डाइट चार्ट

गर्भवती महिला के लिए बेहतरीन गर्भावस्था डाइट चार्ट

by Dev Pawar

गर्भवती महिला को अपनी खास तरह की देखभाल करने की आवश्यकता होती है क्योंकि उसके शरीर में एक और नन्हीं जान पल रही होती है उसे भी पोषण गर्भवती महिला के खाने पीने से ही मिलता है। गर्भवती महिला क्या खाती है इसका सीधा असर उसके होने वाले बच्चे पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि गर्भवती महिला गर्भावस्था के दौरान एक अच्छा डाइट चार्ट फॉलो करें। हम आपको गर्भावस्था के लिए एक डाइट चार्ट बनाकर दे रहे हैं। 

गर्भवती महिला के लिए ब्रेकफास्ट से पहले डाइट चार्ट 

garbhvati mahila ko kya khana chahiye

अच्छा खाना पीने से हमारे शरीर को बहुत ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं और गर्भवती महिला के लिए यह बहुत जरूरी भी है। गर्भवती महिला को ब्रेकफास्ट से पहले भी कुछ ना कुछ आवश्यक खाना चाहिए।

प्रेगनेंसी से जुड़े तथ्यों की जानकरी

* वह एक गिलास सेब या टमाटर का रस पी सकती है।

* नाश्ते से पहले बादाम वाले दूध का सेवन भी अच्छा माना जाता है इसके अलावा वह चाहे तो गाजर के रस का इस्तेमाल भी कर सकती है। 

* गाय का एक गिलास सादा दूध भी नाश्ते से पहले लेना अच्छा साबित होगा।

* सुबह-सुबह उठकर नाश्ते से पहले सूखे मेवे का सेवन भी किया जा सकता है।

गर्भवती महिला को ब्रेकफास्ट में क्या खाना चाहिए? 

garbhvati mahilao ke liye diet chart

गर्भावस्था के दौरान स्त्री के लिए यह बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है कि वह अपने खान-पान का विशेष तरीके से ध्यान दें। क्योंकि जो भी वह खायेगी उसी से उसके होने वाले बच्चे को भी पोषण मिलेगा। 

* गर्भवती महिला के लिए नाश्ते में खांडवी सब्जी बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। 

* गर्भावस्था के दौरान नाश्ते में रवा उपमा सब्जी मिलाकर खाना भी हेल्दी होता है। 

यह भी पढ़ें: सोनोग्राफी या अल्ट्रासाउंड से जाने गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग

* यदि वह नॉनवेज खा लेती है तो वह अंडे का सेवन भी कर सकती है नाश्ते में दो अंडे खाना काफी होता है। हालांकि सभी लोग अंडे को नॉनवेज में नहीं गिनते हैं। उबले हुए अंडे के साथ ओट्स का सेवन करना बहुत ज्यादा अच्छा होता है।

* पोहे का इस्तेमाल भी विभिन्न सब्जियों के साथ किया जा सकता है। 

* गर्भवती महिला पनीर टोस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर पनीर वाला सैंडविच भी सुबह-सुबह खाया जा सकता है।

* मक्खन और आमलेट का इस्तेमाल नाश्ते के रूप में किया जा सकता है। 

* यदि वह साबुत अनाज से बने हुए टोस्ट खा सकती है तो यह बहुत ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर होगा

* नाश्ते में भरवा पराठा जैसे कि आलू का पराठा, प्याज का पराठा या फिर किसी सब्जी का परांठा, पनीर का पराठा दही के साथ इस्तेमाल करने से बेहतरीन फायदे होते हैं। 

गर्भवती महिला के लिए लंच

garbhvasta me khana kitni matra me jaruri hota hai

लंच में भी गर्भवती महिला को भरपूर पोषक तत्व लेने की आवश्यकता होती है जिससे कि उसके अंदर पल रहे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छी तरह से हो सके। 

* रात को भीगा कर तैयार किए गए स्प्राउट्स के सलाद के साथ भरवा पराठा खाया जा सकता है। 

* दोपहर में एक कटोरी दाल अवश्य पीनी चाहिए इसके साथ आप चाहे तो रोटी या फिर पराठा भी खा सकते हैं।

* सादा चावल के साथ दही का सेवन किया जा सकता है। 

* विभिन्न सब्जियों को मिलाकर तैयार की गई खिचड़ी भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। 

* जीरे का पुलाव हरी मटर डालकर तैयार किया जा सकता है इसके साथ रायता का सेवन कीजिए। 

* सब्जी के सूप या फिर चिकन का सूप विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

* आप चाहे तो दाल चावल और रायता खा सकती हैं इसके साथ थोड़े से फलों का सेवन भी बेहतरीन साबित होगा। 

गर्भवती महिला को रात के खाने में क्या खाना चाहिए? 

garbh me kya pine or kya khana hota hai

गर्भवती महिला को अपनी डाइट में ऐसी ही चीज शामिल करनी चाहिए जो कि उसके बच्चे के विकास के लिए अच्छी साबित हो और उसका बच्चा हष्ट पुष्ट पैदा हो। 

* आपको रात को चावल नहीं खाने चाहिए आप चाहे तो कोई पसंद की सब्जी, दाल, छाछ और रोटी खा सकती हैं।

* आप चाहे तो चिकन के साथ चावल खा सकते हैं या फिर मिक्स खिचड़ी भी खा सकती हैं ऐसे में आपको दही का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। हालांकि बहुत से मामलों में चिकन के साथ दही खाना नुकसानदायक होता है। 

* आपको बहुत सी दालों को मिलाकर तैयार की गई खिचड़ी सब्जी और दही के साथ खाने चाहिए।

* पालक की सब्जी या फिर कोई भी हरी सब्जी रोटी और दही के साथ खाई जा सकती है। 

यहां पर हमने आपको गर्भवती महिला के लिए बेहतरीन गर्भावस्था डाइट चार्ट बनाकर दिया है। लेकिन प्रत्येक महिला की स्थिति अलग-अलग हो सकती है। कुछ लोगों को किसी चीज से एलर्जी हो सकती है या फिर कुछ गर्भवती महिलाओं के साथ किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि इस डाइट चार्ट में से जो भी आप खाना चाहते हैं वह डॉक्टर से पूछ कर ही खाएं।

 

You may also like

1 comment

priyanshi sharma अक्टूबर 1, 2024 - 6:01 अपराह्न

हमें गर्भ में कितने लीटर पानी पीना चाहिए पानी किस हद तक सही रहता है गर्भवती के लिए और घी कब-कब और किस समय खाना चाहिए कितना खाना चाहिए इसकी जानकारी हमें अवश्य दें

Reply

Leave a Comment