Home » ग्लूटेन मुक्त ब्रेड की स्वादिष्ट दुनिया

ग्लूटेन मुक्त ब्रेड की स्वादिष्ट दुनिया

by Dev Pawar

प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि वह स्वादिष्ट स्वादिष्ट व्यंजनों का सेवन करें और ऐसा कोई भी व्यक्ति होगा जिसे स्वादिष्ट व्यंजन ना भाते हो। प्रत्येक व्यक्ति को स्वादिष्ट व्यंजनों से बहुत ज्यादा लगाव होता है। लेकिन ऐसे में यदि किसी को ग्लूटेन मुक्त ब्रेड खाना पड़ जाए तो वह बहुत ज्यादा उदास हो जाता है। लेकिन वास्तव में हम बता दे कि ग्लूटेन मुक्त ब्रेड की दुनिया भी बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होती है। आज के इस लेख में हम आपको यही बताने जा रहे हैं की ग्लूटेन मुक्त ब्रेड कौन-कौन से होते हैं।

ग्लूटेन मुक्त ब्रेड भी होती है स्वादिष्ट

gluten bread kase bnaya jata hai

जो लोग ग्लूटेन मुक्त ब्रेड खाते रहते हैं उन्हें तो पता होगा कि यह बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होती है। लेकिन जो लोग इनके बारे में पहली बार सुनते हैं उन्हें इस बात का एहसास भी नहीं होता कि ग्लूटेन मुक्त ब्रेड भी बहुत ज्यादा स्वादिष्ट हो सकती है।

पढ़े और करे : ग्लूटेन फ्री आटा या फिर मैदा बनाने का तरीका

* कैन्यन बेकहाउस 7-ग्रेन ब्रेड: इस ब्रेड को 7 तरह के अनाजों से तैयार किया जाता है लेकिन इसमें सोया, डेरी पदार्थ नट्स और ग्लूटेन बिल्कुल भी नहीं मिलाया जाता है यह इन सब से बिल्कुल फ्री है। इसमें पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं क्योंकि इसमें सभी ऐसे साबुत अनाज मिलाए जाते हैं जिनमें की ग्लूटेन नहीं होता है। इसमें ब्राउन राइस, सोर्घम और बाजरा जैसे साबुत अनाज मिलाए जाते हैं।

इसमें चीनी की मात्रा भी बहुत कम होती है। जी हां इसमें सिर्फ दो ग्राम चीनी मिलाई जाती है और यदि आप ग्लूटेन में ब्रेड की खोज में है तो इससे बेहतर विकल्प आपके लिए कोई साबित ही नहीं होगा। बता दे की दूसरी ब्रेड की तरह ही सामान्य से आकर में आने वाली इस ब्रेड में अंडे भी मिले होते हैं इसीलिए शाकाहारी लोगों को इस ब्रेड से दूर रहने की सलाह दी जाती है। 

gluten bread bnane ke tarike

* सिंपल मिल्स आर्टिज़न ब्रेड: यह ब्रेड भी ग्लूटेन फ्री होती है लेकिन इसके साथ दिक्कत यह है कि इसे खुद से बेक करना होता है। यह ग्लूटेन फ्री के साथ ही अनाज और पैरलियों फ्रेंडली भी होती है। इसमें बादाम का आटा, अरारोट और अलसी के बीज का आटा और अन्य कुछ चीज मिलाई जाती है। यदि आप इस बेक करना चाहते हैं तो आपको सिरका, अंडा और तिल के तेल की आवश्यकता होगी।

देखिये : हाथों और पैरों की टैनिंग कैसे दूर करें?

अंडे का नाम सुनकर शाकाहारी लोग इसे न लेने के बारे में सोच रहें होंगे। लेकिन यदि आप शाकाहारी है तो आप अंडे की जगह फ्लैक्स का इस्तेमाल कर इसे बना सकते है बस आपको इसे ओवन में बनने के लिए रख देना है। 

ग्लूटेन फ्री ब्रेड कौन-कौन सी है? 

ऊपर हम आपको दो ब्रेड के नाम बता चुके हैं इनमें से आपको एक खुद बनानी होगी और एक बाजार से बनी बनाई ला सकते हैं। नीचे हम आपको कुछ और ब्रेड के बारे में बताने जा रहे हैं जो ग्लूटेन फ्री है।

* सरल गूंध लस मुक्त रोटी (सिंपल नीड्स ग्लूटेन-फ्री ब्रेड): इस ब्रेड में आपको तीन टेस्ट मिलते हैं और तीनों ही ग्लूटेन फ्री होते हैं। सोरडॉ, पम्पकिनिकेल और क्विनोआ पावर ग्रेन्स के टेस्ट में मौजूद यह ब्रेड क्विनोआ, सोरघम, बकव्हीट, फ्लैक्स और सूरजमुखी के बीज से बनाई जाती है। इसमें मिठास भी प्राकृतिक रूप से किशमिश द्वारा दी जाती है मतलब कि इसमें चीनी शामिल नहीं की जाती।

gluten bread ke labh

* ब्रेड SRSLY ग्लूटेन-फ्री सोरडॉउ: बाजार में मिलने वाली यह स्वादिष्ट ग्लूटेन फ्री ब्रेड में से एक है आपको इसे अवश्य ट्राई करना चाहिए। इस पारंपरिक रूप से तैयार किया जाता है क्योंकि इसमें पारंपरिक खट्टी रोटी के किण्वन का इस्तेमाल करें इसे तैयार किया जाता है। साथ ही इसमें बाजरा और ज्वार जैसे साबुत अनाज भी मिलाएं जाते हैं और यह ग्लूटेन फ्री भी होते हैं।

अपने : पेट की चर्बी को कम करने के लिए व्यायाम

यह खाने में बहुत ही मुलायम और स्वादिष्ट होता है और इसकी सबसे खास बात यह है कि इस शाकाहारी द्वारा भी इस्तेमाल किया जा सकते हैं क्योंकि इसे बनाने में अंडे का इस्तेमाल नहीं किया जाता। 

सबसे अच्छी ग्लूटेन फ्री ब्रेड कौन सी है? 

फूड फॉर लाइफ अंकुरित ग्लूटेन-फ्री फ्लैक्स ब्रेड: इसे तैयार करने के लिए चिया सीड्स, बाजरा, अंकुरित किया गया क्विनोआ और अलसी के बीज इस्तेमाल किए जाते हैं। यह सभी पचाने में भी बहुत आसान होते हैं साथ ही इसमें अंकुरित मेवे भी इस्तेमाल किए जाते हैं। और उनकी सेवन से व्यक्ति को जैविक रूप से प्राप्त प्रोटीन और पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।

gluten bread khane me kesa lagta hai

यदि आपका पाचन तंत्र ज्यादा ठीक नहीं रहता है और वह संवेदनशील है तो यह आपके लिए बहुत ज्यादा बेहतरीन मिलकर साबित हो सकता है। इसमें फाइबर के साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। इसे मीठा करने के लिए इसमें सेब की चटनी मिलाई जाती है लेकिन इसे प्राकृतिक रूप से ही तैयार किया जाता है। 

तो कैसा लगा आपको ग्लूटेन मुक्त ब्रेड की स्वादिष्ट दुनिया के बारे में जानकर? आशा करते हैं कि आपको बहुत अच्छा लगा होगा और अब आपको ग्लूटेन मुक्त ब्रेड खाने से भी कोई परहेज नहीं होगा। बल्कि आप इसे हंसी खुशी खा लेंगे। यदि आप इस लेख से संबंधित कोई भी सुझाव या राय हमें देना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment