Home » व्हीटग्रास पाउडर क्या है? इसके दुष्प्रभाव और सावधानियां

व्हीटग्रास पाउडर क्या है? इसके दुष्प्रभाव और सावधानियां

by Dev Pawar

हम अपने दैनिक जीवन में बहुत सी चीज सुनते हैं। बहुत सी चीजों के नाम के बारे में पता भी हमें नहीं पता होता लेकिन हम इन्हें जानने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक अवश्य होते है। आप में से बहुत लोगों ने व्हीटग्रास पाउडर के बारे में सुना होगा। आज के इस लेख में हम आपको व्हीटग्रास पाउडर के बारे में ही बताने जा रहे हैं। हम आपको यह बताएंगे कि इसके दुष्प्रभाव क्या होते हैं साथ ही हम आपको इसके इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताएंगे।

व्हीटग्रास पाउडर क्या होता है? 

wheatgrass powder ka juice kase nikalta hai

जब हम गेहूं का पौधा उगाते हैं और उसमें छोटे-छोटे पत्तियां आनी शुरू हो जाते हैं तो जो पत्तियां नई अंकुरित हो रही होती हैं। वह नई पत्तियां ताजा तोड़कर इसका पाउडर बनाया जाता है इसी पाउडर को व्हीटग्रास पाउडर कहा जाता है। आमतौर पर सील पैक में मिलने वाले इस पाउडर को लोग ग्रीन ब्लड के नाम से भी जानते हैं। जितनी स्ट्रॉन्ग इसकी खुशबू होती है उतना ही खराब स्वाद इसका जायके में होता है। लोग इसे इसके टेस्ट की वजह से बिल्कुल भी पसंद नहीं करते लेकिन देखा जाए तो इसके बहुत से फायदे होते हैं। 

व्हीटग्रास पाउडर के उपयोग व फायदे

wheatgrass powder kaha milta hai

व्हीटग्रास पाउडर को इस्तेमाल करने से व्यक्ति को बहुत ज्यादा फायदे देखने को मिल सकते हैं। इसका उपयोग बहुत सी समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। नीचे हम आपको इसके फायदे बताएंगे। 

एक नज़र से यह भी पढ़े : पेट की चर्बी को कम करने के लिए व्यायाम

* व्हीटग्रास पाउडर का इस्तेमाल करने से आपके शरीर के सभी विषैला तत्व बाहर निकल जाते हैं। जी हां यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने का कार्य करता है। यह आपका खून को साफ करने का काम तो करता ही है साथ ही यह आपके लीवर को स्वस्थ रखने के लिए भी उत्तरदाई है। यदि आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको पेट से संबंधित समस्याओं से लाभ मिलेगा।

जी हां यह गैस, कब्ज, दस्त आदि की समस्या में भी बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। यह पाचन के लिए इसलिए भी अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें मौजूद एंजाइम भोजन को तोड़ने में मदद करते हैं। 

* यदि आप व्हीटग्रास पाउडर का इस्तेमाल करते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म कंट्रोल में रहता है। यह बात सभी जानते है कि मेटाबॉलिज्म का घटना बढ़ना सीधा मनुष्य के वजन को प्रभावित करता है।

जब व्यक्ति इस पाउडर का इस्तेमाल करते हैं तो उसका खाना अच्छे से पचता है और उसका शरीर भी चीजों को अच्छे से अवशोषित करने लगता है।

पढ़े और करे : ग्रीन टी के हर घूंट के साथ वजन घटाएं

* कुछ रिसर्च में यह दावा किया गया है कि व्हीटग्रास पाउडर का सेवन करने वाला व्यक्ति कैंसर से बचा रहता है क्योंकि यह व्यक्ति के शरीर के पीएच लेवल को मेंटेन कर चलता है। यही कारण है कि इससे कैंसर से ज्यादा नहीं बढ़ पाते हैं और व्यक्ति कैंसर से बचा रहता है। क्योंकि जब व्यक्ति के शरीर में एसिडिक एनवायरमेंट बनता है तभी कैंसर कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं। 

wheatgrass powder ke kya kya fayede hote hai

* यह शरीर के बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए जाना जाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। जी हां यह आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रण में रखने का कार्य करता है जिससे कि सीधा दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बहुत ज्यादा कम हो जाता है। 

व्हीटग्रास पाउडर के साइड इफैक्ट्स 

वैसे अधिकतर जगहों पर हमें व्हीटग्रास पाउडर के फायदे ही देखने को मिलते हैं

 यह जूस के रूप में भी मौजूद होता है वहां पर भी हम इसके फायदे ही देखते हैं।।लेकिन यहां पर हम आपको इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी बता रहे हैं।

ध्यान दे : स्वस्थ आहार क्या है और इसे खाने का तरीका

* व्हीटग्रास पाउडर का सेवन करने से व्यक्ति का वजन कम हो सकता है। हालांकि यह उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा जो मोटापे से जूझ रहे हैं लेकिन जो व्यक्ति दुबला पतला है और वजन बढ़ाना चाहता है उसके लिए यह बहुत ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता हैं क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। व्हीटग्रास पाउडर में फैट भी नहीं होता है जिस वजह से यह व्यक्ति का वजन कम कर देता है। 

व्हीटग्रास पाउडर का सेवन कैसे करें? 

wheatgrass powder juice kab pina chahiye

इसका इस्तेमाल करना आना भी बहुत ज्यादा जरूरी है तभी यह आपको सही मायने में फायदे पहुंच जाएगा। यदि आप इसका इस्तेमाल करना चाह रहे हैं तो आपको एक कप गुनगुना पानी लेना है और उसमें इस पाउडर की एक चम्मच को अच्छे से मिला लेना है। अब इसके बाद आपको इस पानी को पी लेना है। आप इसे दिन के किसी भी समय में इस्तेमाल कर सकते हैं यह फायदे ही पहुंचाएगा। हम आशा करते हैं कि अब आप इसके बारे में सब कुछ जान चुके हैं और आप इसका इस्तेमाल करने के लिए भी तैयार है।

इस लेख के माध्यम से हमने आपको व्हीटग्रास पाउडर के फायदे और नुकसान आदि के बारे में बताया है। हम आपको यह सलाह देना चाहते हैं कि किसी भी प्रकार की चीज का इस्तेमाल अपने शरीर पर करने से पहले या उसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इसीलिए व्हीटग्रास पाउडर का इस्तेमाल करने से पहले भी डॉक्टर से पूछे।

You may also like

Leave a Comment