Home » कैलकुलस ब्रिज: यह क्या है? इससे संबंधित सावधानियां और इसके दुष्प्रभाव

कैलकुलस ब्रिज: यह क्या है? इससे संबंधित सावधानियां और इसके दुष्प्रभाव

by Dev Pawar

कैलकुलस ब्रिज यह सुनने में तो किसी स्थान के नाम जैसा लगता है। लेकिन वास्तव में यह आपके स्वास्थ्य से संबंधित है। आज के इस लेख में हम आपको यही बताएंगे कि कैलकुलस ब्रिज क्या है? इससे संबंधित सावधानियां के बारे में भी हम आपको बताएंगे। साथ ही इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइए शुरूआत करते हैं इस लेख की। 

कैलकुलस ब्रिज क्या है?

kelkuls brij kya hota hai

आपने देखा होगा कि जो व्यक्ति खाने के तुरंत बाद ब्रश नहीं करता है उसके दांतों पर धीरे-धीरे कर एक पीले या फिर चिपचिपी परत जमनी शुरू हो जाती है। इसे ही प्लॉक कहा जाता है और यदि इस प्लॉक को समय से नहीं हटाया जाए तो यह बहुत ज्यादा कठोर होने लगता है और टार्टर बनने लगता है। डॉक्टरी भाषा में इसे ही कैलकुलस कहते हैं। और जब यह कैलकुलस बहुत ज्यादा हो जाता है कि यह आसपास के दांतों को भी खराब करने लगता है और आपके दांतों पर पीलेपन की एक परत जैसी बन जाती है तो यह कैलकुलस ब्रिज कहलाता है। 

कैलकुलस ब्रिज किस प्रकार बनता है?

अब जब आप यह जान चुके हैं कि कैलकुलस ब्रिज क्या होता है तो आपको यह भी जान लेना चाहिए कि यह किस प्रकार से बनता है। 

* जब आपका खाना और लार एक दूसरे के संपर्क में आते हैं तो यह बन जाता है जब आप खाना खाने के बाद ठीक से ब्रश नहीं करेंगे तो यह दोनों आपके दांतों पर चिपक जाएंगे और एक परत के रूप में जमने लगेंगे। 

कैलकुलस ब्रिज किन कारणों से होता है?

kelkuls brij ko kase saf kiya ja sakta hai

कैलकुलस ब्रिज कुछ कारणों से होता है। नीचे हम इसके सभी कारणों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

अपने : चेहरे पर ग्लो लाने के घरेलू उपाय

* धूम्रपान के कारण होता है

* यदि आपके दांत ज्यादा टेढ़े-मेढ़े हैं तो भी आपको यह हो सकता है। 

* मुंह की ठीक प्रकार से सफाई न रखने के कारण यह हो सकता है जैसे कि समय पर ब्रश, कुल्ला आदि न करना।

* यदि आपका मुंह शुष्क रहता है तो भी आपको कैलकुलस ब्रिज हो सकता है क्योंकि इससे आपका लार ठीक से नहीं बन पाता और आपके मुंह में लार के अलावा जीवाणु और प्लॉक ज्यादा बनने लग जाता है। 

कैलकुलस ब्रिज के कारण होने वाले साइड इफेक्ट 

kelkuls brij ko saf karne ke liye kya karna chahiye

कैलकुलस ब्रिज के कारण कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं। जिनसे आपको बचकर रहना चाहिए। नीचे हम आपको इनके बारे में बता रहे हैं। 

* इसके कारण आपको मसूड़े से संबंधित समस्याएं होना शुरू हो जाती है। जैसे कि आपका मसूड़े लाल रहने लगते हैं, आपके मसूड़े में सूजन आने लगती है या फिर आपके मसूड़े से खून आना शुरू हो जाता है। 

देखो और करो यह तरीके : आंख के नीचे का कालापन कैसे हटाए? आंखों के नीचे कालेपन को ठीक करने के तरीके

* कैलकुलस ब्रिज के कारण ही आपकी सांसों में बदबू भी आने लगती है। जब आप सांस लेते हैं तो सामने वाले व्यक्ति को बदबू का एहसास होता है।

* टार्टर पर दाग लग जाते हैं जो उसे भूरे या फिर काले रंग का बना देते हैं। 

* पेरिओडोन्टल नामक रोग भी हो सकता है जो बहुत भयानक रूप भी ले सकता है। इसमें मसूड़े में एक प्रकार का संक्रमण हो जाता है जो कि आसपास की हड्डियों को भी परमानेंट रूप से खराब कर सकता है। 

कैलकुलस ब्रिज को कैसे रोका जा सकता है?

kelkuls brij kya hai

कैलकुलस ब्रिज को होने से रोका भी जा सकता है। नीचे हम आपको कैलकुलस की रोकथाम के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

* व्यक्ति को दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। 

* व्यक्ति को मीठे का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। 

* स्नैक्स का सेवन भी सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए।

ध्यान दे : गोरा होने की सबसे अच्छी क्रीम पुरुषों में

* आपको अपने दांतों की अच्छे डेंटिस्ट को दिखाना चाहिए। आपको समय-समय पर अपने दांतों की जांच भी करनी चाहिए। 

* रोजाना अपने दांतों की फ्लॉसिंग करें।

कैलकुलस ब्रिज का इलाज

kelkuls brij ko saf karne ke upay kya kya hote hai

अब तक हमने आपको कैलकुलस ब्रिज के बारे में सभी सामान्य जानकारी दे दी है। हमने आपको इसे रोकने के तरीके भी बता दिए हैं। लेकिन फिर भी यदि है किसी को हो जाता है तो हम आपको बता देते हैं कि इसका इलाज किस प्रकार से संभव है। 

कोई भी लाइसेंस प्राप्त डेंटिस्ट इसका इलाज कर सकते हैं। अगर आपके दांतों पर हल्का कैलकुलस ब्रिज है मतलब कि मसूड़े के ऊपर परत जम गई है तो आप दांतों की सफाई करवा सकते हैं और आम बोलचाल की भाषा में भी इसे दांतों की सफाई ही कहा जाता है। और यदि यह आपके दांतों के नीचे तक बढ़ गया है यानी कि मसूड़े से नीचे की जगह पर भी आ रहा है तो आपको बहुत ज्यादा गहरी सफाई की आवश्यकता होती है और यह बताते हैं कि वह कैसे होती है। 

* इस परत को तोड़ने के लिए बहुत ज्यादा हाई कंपन की मदद ली जाती है। इसके लिए अल्ट्रासोनिक मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। 

* हाथों द्वारा भी इसकी सफाई संभव है इसके लिए इसके लिए स्केलर का उपयोग किया जाता है जिससे खुरच खुरच कर इस परत को निकाला जाता है।

इस लेख में हमने आपको कैलकुलस ब्रिज के बारे में सब कुछ बताने का प्रयास किया है लेकिन अधिक जानकारी के लिए आप किसी डेंटिस्ट से सलाह ले सकते हैं। किसी भी प्रकार का इलाज करने से पहले बहुत ज्यादा जरूरी होता हैं कि आप उस फील्ड के किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएं। इस लेख को किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह न माना जाए।

Leave a Comment