हमारे पूर्वज किसी भी बीमारी के लिए इलाज के लिए बहुत सी जड़ी बूटियां का इस्तेमाल किया करते थे और वह जड़ी बूटियां आज भी हमारे आसपास मौजूद है। वह आपको सड़क के किनारे मिल जाएंगी या फिर अपने घर के गार्डन में भी मिल जाएंगी । लेकिन हमें उनकी जानकारी नहीं है इसीलिए हम पता ही नहीं कर पाते कि हमें उनका इस्तेमाल कब करना है। ऐसे ही एक जड़ी बूटी है कटेरी जिसे कंटकारी भी कहा जाता है। आज के इस लेख में हम आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे।
कटेरी (कंटकारी) क्या है?
इसे एक बहुत बेहतरीन जड़ी बूटी के रूप में देखा जाता है और यह एक कांटेदार छोटा सा पौधा होता है। इसके फल गोल होते हैं और इसके फूल नीले रंग के होते हैं। इसकी पत्तियों में बहुत ज्यादा कांटे होते हैं और इसकी पत्तियों का आकार का अंडाकार होता है।
देखिये और ध्यान दे: मुलेठी में पाए जाने वाले औषधीय गुण व फायदे से जुडी सम्पूर्ण जानकारी
कटेरी (कंटकारी) के फायदे
इस पौधे को इस्तेमाल करने से बहुत से फायदे होते हैं आयुर्वेद में भी इस पौधे का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। हो सकता है कि यह पौधा आपके आसपास भी मौजूद हो लेकिन आपको इसकी जानकारी ना हो।
* कटेरी के माध्यम से बालों की देखभाल भी की जा सकती है और यह बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। यदि आपके बाल रूखे हैं या फिर बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं। इन दोनों की स्थिति में कटेरी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
आपको इसे पीसकर इसका लेप तैयार कर लेना है और फिर इसे अपने बालों पर लगाना है । इसके बाद बालों को धो लेना है। यह आपके बालों को मजबूती प्रदान करेगा और आपके झड़ रहे बाल तुरंत झडना रुक जाएंगे। यह आपके बालों को सिल्की बनाने का कार्य भी करता है।
* यदि आप कोई आयुर्वेद शास्त्र पढ़ेंगे तो आप पाएंगे कि कटेरी को गंजेपन के इलाज के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में यदि आप भी गंजेपन के शिकार है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
दिए गए लिंक पर क्लिक करे और जानकारी प्राप्त करे :
जायफल (Nutmeg) के फायदे पुरुषों के लिए
इसके लिए आपको सफेद कंटकारी का इस्तेमाल करना होगा इसके फल को पीसकर उसका रस निकाल लें और उसे शहद के साथ मिला लीजिए। जो लेप बनकर तैयार हुआ है उसे अपने सिर के उस हिस्से पर लगाएं जिस हिस्से के बाल झड़ चुके हैं धीरे-धीरे आपके नए बाल उगना शुरू हो जाएंगे।
* लीवर के रोगी भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यदि लीवर के रोगियों को इसके काढ़े का सेवन कराया जाए तो इससे उनकी सूजन संबंधित समस्या खत्म हो जाती है। लीवर के इंफेक्शन के लिए भी यह एक बहुत ही अच्छा टॉनिक माना जाता है।
* यदि किसी व्यक्ति को बहुत ज्यादा सिर दर्द की समस्या है तो वह कटेरी के उपयोग से इस समस्या से राहत पा सकता है और इसके लिए इसका उपयोग सालों से किया जाता रहा है। इसके लिए भी व्यक्ति को कटेरी के काढ़े का ही सेवन करना होता है।
वहीं यदि आप चाहे तो इसके फल का लेप बनाकर उसे अपने माथे पर लगा सकते हैं इससे भी आपको सिर दर्द से तुरंत राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।
* यदि आपके बालों में बहुत ज्यादा डैंड्रफ हो रहा है जो कि दिनभर धूप में काम करने से या फिर बहुत ज्यादा धूल मिट्टी में काम करने से हर व्यक्ति को हो जाता है तो आप कटेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको इसके फल का रस बराबर मात्रा में तेल में मिलाकर अपने बालों में लगा लेना है आपकी डैंड्रफ धीरे-धीरे कर दूर होने शुरू हो जाएगी।
* यदि आपको मौसम बदलने के कारण जुखाम और बुखार हो रहा है तो आप कटेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसका सेवन कुछ चीजों के साथ मिलाकर काढ़े के रूप में करना है।
आप इसके फल का रस गिलोय और छोटी कटेरी को मिलाकर काढ़ा तैयार कीजिए और उसे पी लीजिए आपको मौसम बदलने के कारण हुई जो जुखाम और बुखार से राहत मिल जाएगी।
समझिये और जाने : हल्दी और दूध को मिलाकर पीने के फायदे
कटेरी (कंटकारी) के नुकसान क्या है?
जहां एक ओर हम आपको इसके बहुत से फायदे बता रहे हैं वहीं दूसरी ओर उसके नुकसानों के बारे में जान लेना भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है। जिससे कि आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
* प्रेग्नेंट महिलाओं को इसका सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है।
* कटेरी का काढ़ा बच्चों को नहीं देना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से उनके पेट में दर्द होने की समस्या हो जाती है।
* यदि आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में इसके काढ़े का सेवन कर लेते हैं तो हो सकता है कि आपको उल्टियां लग जाए।
इस लेख में हमने आपको कंटेरी यानी कि कंटकारी के बारे में सभी जानकारी देने का प्रयास किया है। हमने इसमें आपको यह बताया कि कंटकारी क्या होता है। हमने इसके फायदे के बारे में भी आपको बताया है। इस लेख से संबंधित यदि आपकी कोई राय है तो वह आप हमें कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं।